Responsive Scrollable Menu

सूर्यकुमार यादव की कप्तानी से छुट्टी: श्रेयस टी20 के नए कप्तान, वैभव सूर्यवंशी भारतीय टीम में चुने जाने वाले सबसे युवा क्रिकेटर

श्रेयस अय्यर को भारत का नया टी20 कप्तान बनाया गया। उन्होंने सूर्यकुमार यादव की जगह ली है, जिन्हें जुलाई में होने वाली आयरलैंड और इंग्लैंड सीरीज़ के लिए भी टीम से बाहर कर दिया गया। टीम में 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को भी शामिल किया गया, जिन्हें पहली बार सीनियर टीम में मौका मिला। वैभव टीम इंडिया में चुने जाने वाले सबसे युवा क्रिकेटर हैं। वैभव की उम्र 15 साल 71 दिन है। उन्हें जून-जुलाई में आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम में चुना गया है। इसके अलावा वैभ को एशियन गेम्स के स्क्वॉड में भी शामिल किया गया। 

चयनकर्ता लॉस एंजिल्स ओलंपिक और 2028 के T20 वर्ल्ड कप के लिए टीम तैयार करने पर ध्यान दे रहे। आयरलैंड और इंग्लैंड का दौरा, मार्च में सूर्यकुमार (35 साल) की कप्तानी में टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी का सफल बचाव करने के बाद भारत की पहली टी20 सीरीज़ है। हालांकि, 2028 में होने वाले अगले टी20 वर्ल्ड कप तक वे 38 साल के हो जाएंगे। उनकी जगह को लेकर बहस तब शुरू हुई जब 2026 टी20 वर्ल्ड कप में उनका प्रदर्शन औसत रहा (9 पारियों में 136.72 के स्ट्राइक रेट से 242 रन) और आईपीएल 2026 में भी खराब प्रदर्शन रहा (13 पारियों में 20.76 के औसत और 147.54 के स्ट्राइक रेट से सिर्फ़ 270 रन)।

श्रेयस की करीब 3 साल बाद टी20 टीम में वापसी
उनकी जगह लेने वाले श्रेयस (31 साल) ने दिसंबर 2023 के बाद से कोई इंटरनेशनल टी20 नहीं खेला है, क्योंकि सूर्यकुमार और तिलक वर्मा के मिडिल-ऑर्डर में होने की वजह से उन्हें टीम में जगह नहीं मिल पाई। श्रेयस को हाल ही में जनवरी में न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ़ घरेलू टी20 सीरीज़ के दौरान चोटिल खिलाड़ी की जगह टीम में शामिल किया गया था, लेकिन वे कोई मैच नहीं खेल पाए क्योंकि भारत ने उन खिलाड़ियों को प्राथमिकता दी, जो बाद में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप में खेलने वाले थे। हालांकि, श्रेयस ने अपनी कप्तानी की काबिलियत साबित की। 

आईपीएल में श्रेयस ने अपनी कप्तानी का लोहा मनवाया था
उन्होंने 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स को आईपीएल का खिताब जिताया और 2020 और 2025 में दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स को फ़ाइनल तक पहुंचाया। उन्होंने आईपीएल 2025 में 175 के स्ट्राइक रेट से 604 रन और आईपीएल 2026 में 168.81 के स्ट्राइक रेट से 498 रन बनाए।

वैभव भारतीय टीम में चुने जाने वाले सबसे युवा क्रिकेटर
वहीं, IPL के एक शानदार सीज़न में 237 के स्ट्राइक रेट से 776 रन बनाने के बाद, सूर्यवंशी 1980 के दशक के आखिर में सचिन तेंदुलकर के बाद भारतीय पुरुष टीम में चुने जाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं। आयरलैंड और इंग्लैंड के T20I दौरे से पहले, सूर्यवंशी श्रीलंका में होने वाली ट्राई-सीरीज़ (जिसमें अफ़गानिस्तान भी शामिल है) में 9 से 21 जून तक इंडिया A के लिए खेलेंगे।

वैभव ने शेफाली वर्मा का रिकॉर्ड तोड़ा
भारतीय टीम में पहली बार चुने जाने के दिन सबसे कम उम्र के मामले में वैभव ने महिला क्रिकेटर शेफाली वर्मा का रिकॉर्ड तोड़ा। इससे पहले, शेफाली मेंस और वुमेंस दोनों वर्ग में भारतीय टीम के लिए चुनी जाने वाली सबसे युवा प्लेयर थीं। शेफाली को जब पहली बार टीम इंडिया में मौका मिला था, तब उनकी उम्र 15 साल, 220 दिन थी। वहीं, मेंस क्रिकेट में यह रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम था। सचिन 16 साल, 194 दिन की उम्र में टीम इंडिया में आए थे। 

भारत 26 और 28 जून को बेलफ़ास्ट में आयरलैंड के खिलाफ़ दो टी20 मैच खेलेगा, और उसके बाद 1 से 11 जुलाई तक इंग्लैंड में 5 T20I मैच की सीरीज होनी है। 

कोहली अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज नहीं खेलेंगे
विराट कोहली हैमस्ट्रिंग इंजरी की वजह से अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में नहीं खेलेंगे। उनके स्थान पर यशस्वी जायसवाल को मौका दिया गया। चीफ सेलेक्टर अजित अगरकर ने बताया कि जायसवाल चोटिल कोहली को रिप्लेस करेंगे। 

अफगानिस्तान के खिलाफ भारत का वनडे स्क्वॉड: शुभमन गिल (कप्तान), श्रेयस अय्यर, रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, ईशान किशन, हार्दिक पंड्या, नीतीश कुमार रेड्‌डी, वॉशिंगटन सुंदर, हर्ष दुबे, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, कुलदीप यादव और गुरनूर बरार।

आयरलैंड और इंग्लैंड के लिए भारत की T20I टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, शिवम दुबे, तिलक वर्मा (उप-कप्तान), नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव। 

Asian Games Squad: श्रेयस अय्यर, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, शिवम दुबे, तिलक वर्मा, नीतीश रेड्डी, अक्षऱ पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, वैभव सूर्यवंशी और जसप्रीत बुमराह। 

Continue reading on the app

IND vs AFG: अफगानिस्तान ODI सीरीज से बाहर हुए विराट कोहली, ये खिलाड़ी करेगा रिप्लेस

IND vs AFG: अफगानिस्तान के खिलाफ 13 जून से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है। स्टार बल्लेबाज विराट कोहली हैमस्ट्रिंग चोट के कारण सीरीज से बाहर हो गए हैं। वहीं बीसीसीआई ने विराट कोहली के रिप्लेसमेंट प्लेयर के नाम का ऐलान कर दिया है

Continue reading on the app

  Sports

26 की उम्र में 20वां इंटरनेशनल शतक, शुभमन गिल ने घरेलू मैदान पर जड़ी ऐतिहासिक सेंचुरी , कप्तानी में रचा इतिहास

shubman gill 11th test hundred: अपने घरेलू मैदान पर कप्तान शुभमन गिल ने अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट में 138 गेंदों पर 11 चौकों और 1 छक्के की मदद से शानदार शतक जड़ा. महज 26 साल की उम्र में 20वां इंटरनेशनल शतक (11 टेस्ट, 8 वनडे, 1 टी20) पूरा कर गिल ने एक नया इतिहास रच दिया है. बतौर कप्तान सिर्फ 15 पारियों में अपना छठा टेस्ट शतक लगाकर वे विराट कोहली और सुनील गावस्कर जैसे महान दिग्गजों के क्लब की ओर तेजी से बढ़ रहे हैं. Sat, 6 Jun 2026 17:25:22 +0530

  Videos
See all

Shocking: ऑस्ट्रेलिया में अचानक कहां से आए करोड़ों चूहे, भयंकर संकट! | Australia Mouse Plague | N18G #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-06T12:10:31+00:00

TMC नेता Sohgat Mulla की गिरफ्तारी! इलाके में जश्न का माहौल | Arrest | Shorts |West Bengal |Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-06T12:10:17+00:00

Giribala Singh-Samarth Singh को जेल में 'VIP ट्रीटमेंट' पर बड़ा एक्शन! | Twisha Sharma Case | Shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-06T12:07:31+00:00

UP Yatra With NavBharat Live:जहां कल तक विकास नहीं..आज कदम-कदम पर बदलाव ! | CM Yogi | UP News #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-06T12:11:21+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers