Responsive Scrollable Menu

कम बजट में शुरू करें फुटवियर बिजनेस, जानें कमाई और निवेश का पूरा हिसाब

Footwear Business: कम निवेश में अपना कारोबार शुरू करने की सोच रहे युवाओं के लिए फुटवियर बिजनेस एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है. जूतों की मांग छोटे शहरों से लेकर बड़े बाजारों तक पूरे साल बनी रहती है और बदलते फैशन के कारण ग्राहकों के पास कई तरह के विकल्प मौजूद हैं. कारोबारियों के मुताबिक करीब ₹50 हजार के शुरुआती निवेश में छोटी जूतों की दुकान शुरू की जा सकती है, जिसमें शुरुआती स्टॉक, किराया, इंटीरियर और पैकिंग का खर्च शामिल हो सकता है. सही कलेक्शन, सीमित स्टॉक और बाजार की मांग को ध्यान में रखकर काम किया जाए तो इस कारोबार में 20-25% तक मार्जिन और हर महीने ₹16 हजार से ₹30 हजार तक कमाई की संभावना बन सकती है.

Continue reading on the app

SBI Admit Card 2026: असिस्टेंट मैनेजर लॉ और डिप्टी मैनेजर लॉ का एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने Assistant Manager Law और Deputy Manager Law भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया है, वे अब अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड दर्ज करना होगा। परीक्षा में शामिल होने से पहले एडमिट कार्ड पर दर्ज सभी जरूरी जानकारियों को ध्यान से जांच लेना जरूरी है।

इन स्टेप्स से डाउनलोड करें SBI Admit Card
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार इन आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।

  • सबसे पहले SBI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर Admit Card या संबंधित भर्ती लिंक पर क्लिक करें।
  • SBI Assistant Manager Law and Deputy Manager Law Admit Card 2026 लिंक को चुनें।
  • मांगी गई लॉगिन डिटेल जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
  • कैप्चा भरकर सबमिट करें।
  • एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • इसे डाउनलोड करके भविष्य के लिए प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।

23 अगस्त को होगी लिखित परीक्षा
SBI असिस्टेंट मैनेजर (लॉ) और डिप्टी मैनेजर (लॉ) की लिखित परीक्षा 23 अगस्त 2026 को विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा में रीजनिंग, अंग्रेजी और प्रोफेशनल नॉलेज से जुड़े प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रोफेशनल नॉलेज सेक्शन में निर्धारित न्यूनतम अंक हासिल करना जरूरी होगा।

49 पदों पर होगी भर्ती
इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 49 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इनमें 20 पद Assistant Manager Law और 29 पद Deputy Manager Law के लिए हैं।

एडमिट कार्ड में ये डिटेल जरूर जांचें
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवार अपना नाम, रोल नंबर, परीक्षा का नाम, परीक्षा केंद्र, परीक्षा की तारीख और समय समेत अन्य जानकारी ध्यान से जांच लें।

परीक्षा केंद्र पर जाते समय एडमिट कार्ड के साथ वैध फोटो आईडी प्रूफ जरूर लेकर जाएं। किसी भी गलती या जानकारी में अंतर नजर आने पर समय रहते संबंधित आधिकारिक माध्यम से संपर्क करना बेहतर रहेगा।

Continue reading on the app

  Sports
  Videos
See all

Hamas ने America से किया बड़ा वादा#aajtak #shorts #trump #hamas #jaredkushner #latestnews #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-17T07:14:33+00:00

Breaking News: Balochistan में घिरी PAK सेना, BLA का दावा- 26 पाकिस्तानी जवानों को उतारा मौत के घाट #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-17T07:15:19+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers