Responsive Scrollable Menu

लघु वज्रासन रोज करें, सांस गहरी होगी और शरीर बनेगा लचीला

नई दिल्ली, 14 अगस्त (आईएएनएस)। योग हमारी प्राचीन संस्कृति का अभिन्न अंग है, जो साधक को मानसिक और शारीरिक रूप से मजबूत करता है। योग के इन्हीं आसनों में से एक महत्वपूर्ण आसन है लघु वज्रासन। यह आसन पाचन तंत्र, रीढ़ की हड्डी और मानसिक एकाग्रता के लिए बहुत लाभकारी माना जाता है।

लघु वज्रासन संस्कृत के तीन शब्दों से बना है: लघु (छोटा, हल्का, कोमल), वज्र (बिजली, हीरा, इंद्र का वज्र) और आसन (मुद्रा)। अंग्रेजी में इस आसन को लिटिल थंडरबोल्ट पोज कहते हैं। इस आसन को करने के दौरान शरीर पीछे की तरफ मुड़ता है। इसमें छाती को बहुत ज्यादा खोलना पड़ता है, जांघों की मांसपेशियों में गहरा खिंचाव आता है और सिर को शरीर के पीछे जमीन के पास लाने के लिए कंधे और गर्दन की ताकत चाहिए होती है।

नाम में भले ही लघु यानी छोटा लगा हो, लेकिन शारीरिक रूप से यह बिल्कुल भी आसान नहीं है। आयुष मंत्रालय के अनुसार, लघु वज्रासन एक उन्नत पीठ झुकाने वाली योग मुद्रा है, जो रीढ़ की हड्डी और पीठ के लचीलेपन के लाभदायक है। यह जांघों, कूल्हों, छाती, हाथों, गर्दन और कंधों की मांसपेशियों को असरदार तरीके से स्ट्रेच और मजबूत करता है, जिससे रीढ़ की हड्डी में लचीलापन और मूवमेंट की रेंज बढ़ती है। यह आसन छाती और डायाफ्राम को खोलता है, जिससे गहरी सांस लेने में आसानी होती है।

इस आसन को करने के लिए सबसे पहले सामान्य वज्रासन की स्थिति में बैठ जाएं। इसके बाद घुटनों के बल खड़े हो जाएं। धीरे-धीरे पीछे की ओर झुकें और सिर के ऊपरी हिस्से को जमीन या तलवों की तरफ रखने का प्रयास करें। अपने हाथों से पैरों के घुटनों या टखनों को पकड़कर संतुलन बनाए रखें। इस अवस्था में सामान्य गति से सांस लेते रहें।

घुटनों, टखनों या कमर में गंभीर दर्द होने पर इस आसन से बचें। यह एक कठिन और उन्नत आसन है, इसलिए इसे शुरुआती दौर में किसी विशेषज्ञ योग गुरु की देखरेख में ही करें।

--आईएएनएस

एनएस/वीसी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

Kawardha Accident News: छत्तीसगढ़ के इस जिले में दर्दनाक हादसा, एक साथ 7 मौतों से मचा हड़कंप, गुस्साए ग्रामीणों ने खोला मोर्चा, सड़क पर किया चक्काजाम

Kawardha Accident News: छत्तीसगढ़ के इस जिले में दर्दनाक हादसा, एक साथ 7 मौतों से मचा हड़कंप, गुस्साए ग्रामीणों ने खोला मोर्चा, सड़क पर किया चक्काजाम

Continue reading on the app

  Sports

IND vs SL: ध्रुव जुरेल की जगह सरफराज खान को प्लेइंग-11 में रखना क्यों बेस्ट? सिर्फ बैटिंग नहीं, ये खूबी भी है

sarfaraz khan vs dhruv jurel: पूर्व भारतीय क्रिकेटर डब्ल्यूवी रमन ने श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए ध्रुव जुरेल की जगह सरफराज खान को टीम में शामिल करने की बात कही है. रमन का मानना है कि सरफराज स्पिन गेंदबाजी को बेहतर तरीके से खेलते हैं और उनका आक्रामक बल्लेबाजी अंदाज श्रीलंका की परिस्थितियों में भारत के लिए फायदेमंद हो सकता है. उन्होंने देवदत्त पडिक्कल को नंबर-3 पर खिलाने का भी समर्थन किया. Fri, 14 Aug 2026 18:36:13 +0530

  Videos
See all

Red Fort Security Arrangements: लाल किले पर पहली बार सुरक्षा के क्या-क्या हैं इंतजाम? | N18V |Top #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-14T13:15:39+00:00

Acharya Prashant on 80th Independence Day: क्या हम सच में आजाद हैं जानिए आचार्य प्रशांत से ?Podcast #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-14T13:05:16+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers