IND vs NZ Schedule: भारत के ऑल फॉर्मेट न्यूजीलैंड दौरे का ऐलान, 12 मुकाबले खेले जाएंगे; जानें पूरा शेड्यूल
IND vs NZ Schedule: न्यूजीलैंड क्रिकेट ने अपने 2026-27 घरेलू सीजन का कार्यक्रम जारी कर दिया और इसकी शुरुआत भारत के खिलाफ एक बड़े ऑल-फॉर्मेट दौरे से होगी। भारत अक्टूबर से दिसंबर के बीच न्यूजीलैंड का दौरा करेगा। जहां दोनों टीमों के बीच 12 मैच खेले जाएंगे। इस दौरे में 5 टी20, 5 वनडे और 2 टेस्ट शामिल हैं।
न्यूजीलैंड क्रिकेट के मुताबिक, यह किसी भी विदेशी टीम के खिलाफ उसके इतिहास का सबसे बड़ा घरेलू दौरा होगा। भारत और न्यूजीलैंड के बीच यह सीरीज 22 अक्टूबर से 1 दिसंबर तक चलेगी और पांच शहरों में मुकाबले खेले जाएंगे। भारत दौरे की शुरुआत क्राइस्टचर्च के हेगल ओवल में होगी, जहां 22 और 24 अक्टूबर को पहले 2 टी20 मैच खेले जाएंगे। इसके बाद वेलिंग्टन (27 अक्टूबर), ऑकलैंड (30 अक्टूबर) और हैमिल्टन (1 नवंबर) में बाकी तीन टी20 होंगे।
26 matches, 8 cities and a mega tour from India ????
— BLACKCAPS (@BLACKCAPS) June 3, 2026
The 2026-27 International Schedule is here!
Join CRICKET NATION at https://t.co/3YsfR1Y3Sm for an exclusive ticket pre-sale in August ????️ pic.twitter.com/j1uKjTOYYm
भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 वनडे और 5 टी20 खेले जाएंगे
टी20 के बाद वनडे सीरीज शुरू होगी। पहला वनडे 4 नवंबर को ऑकलैंड में खेला जाएगा। दूसरा 7 नवंबर को वेलिंग्टन और तीसरा 10 नवंबर को हैमिल्टन में होगा। चौथा और पांचवां वनडे 13 और 15 नवंबर को माउंट माउंगानुई में खेले जाएंगे।
भारतीय टीम अक्टूबर में न्यूजीलैंड जाएगी
दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 19 नवंबर से वेलिंग्टन में होगा, जबकि दूसरा टेस्ट 27 नवंबर से क्राइस्टचर्च में खेला जाएगा। इस दौरे को खास बनाने के लिए न्यूजीलैंड सरकार भी सहयोग कर रही है। दोनों देशों के बीच खेल संबंधों के 100 वर्ष पूरे होने के अवसर पर इसे एक विशेष आयोजन के रूप में देखा जा रहा है।
न्यूजीलैंड क्रिकेट के मुख्य मार्केटिंग और कमर्शियल अधिकारी ग्लेन क्रिचली ने कहा कि भारत का दौरा सिर्फ क्रिकेट सीरीज नहीं होगा, बल्कि दोनों देशों के साझा इतिहास, संस्कृति और क्रिकेटीय रिश्तों का उत्सव भी होगा। उन्होंने कहा कि भारतीय टीम और उसके खिलाड़ियों की लोकप्रियता बेहद बड़ी है। विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह जैसे स्टार खिलाड़ियों के आने से स्टेडियमों में जबरदस्त माहौल देखने को मिलेगा।
न्यूजीलैंड के स्पिनर इश सोढ़ी ने भी इस सीरीज को बेहद खास बताया। उन्होंने कहा कि भारत के खिलाफ खेलना हमेशा चुनौतीपूर्ण और रोमांचक होता है। हाल के वर्षों में दोनों टीमों के बीच प्रतिद्वंद्विता काफी मजबूत हुई है और इस बार भी कई यादगार मुकाबले देखने को मिल सकते हैं।
गौरतलब है कि पिछली टेस्ट सीरीज में न्यूजीलैंड ने भारत को उसकी धरती पर 3-0 से हराकर इतिहास रचा था। यह पहली बार था जब भारत तीन या उससे अधिक टेस्ट मैचों की घरेलू सीरीज में क्लीन स्वीप हुआ था।
भारत दौरे के बाद न्यूजीलैंड दिसंबर-जनवरी में ऑस्ट्रेलिया का दौरा करेगा और फिर जनवरी-फरवरी 2027 में श्रीलंका की मेजबानी करेगा। श्रीलंका के खिलाफ 3 वनडे, 3 टी20 और 2 टेस्ट मैच खेले जाएंगे। वहीं न्यूजीलैंड महिला टीम दिसंबर में बांग्लादेश महिला टीम की मेजबानी करेगी। दोनों टीमों के बीच 3 टी20 और 3 वनडे मैचों की सीरीज खेली जाएगी। यह न्यूजीलैंड महिला टीम की घरेलू सीजन की एकमात्र अंतरराष्ट्रीय सीरीज होगी।
कुल मिलाकर न्यूजीलैंड का आगामी घरेलू सीजन क्रिकेट प्रेमियों के लिए बेहद व्यस्त और रोमांचक रहने वाला है, जिसकी सबसे बड़ी आकर्षण भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाली 12 मैचों की हाई-वोल्टेज सीरीज होगी।
IND vs AFG: अफगानिस्तान टेस्ट से पहले टीम इंडिया को मिला नया कोच, राहुल द्रविड़ के साथ भी काम कर चुके
IND vs AFG Test: अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले इकलौते टेस्ट से पहले भारतीय क्रिकेट टीम ने अपने सपोर्ट स्टाफ को मजबूत किया। पूर्व भारतीय लेग स्पिनर साईराज बहुतुले को टीम इंडिया का नया स्पिन गेंदबाजी कोच बनाया गया। 53 साल के बहुतुले न्यू चंडीगढ़ में 6 जून से शुरू होने वाले अफगानिस्तान टेस्ट से पहले टीम से जुड़ गए। वह सिर्फ टेस्ट क्रिकेट ही नहीं, बल्कि सीमित ओवरों के फॉर्मेट में भी भारतीय स्पिन गेंदबाजों के साथ काम करेंगे।
साईराज बहुतुले हाल ही में आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स के स्पिन गेंदबाजी कोच के रूप में काम कर रहे थे। घरेलू क्रिकेट और कोचिंग के क्षेत्र में उनके पास लंबा अनुभव है। वह पहले केरल और बंगाल की टीमों के साथ भी काम कर चुके। इसके अलावा 2018 से 2021 तक राजस्थान रॉयल्स के सपोर्ट स्टाफ का हिस्सा रहे। इसके बाद उन्होंने नेशनल क्रिकेट अकादमी में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
बहुतुले ने राहुल द्रविड़ के कार्यकाल के दौरान इंडिया-ए और सीनियर भारतीय टीम के कुछ दौरों में सपोर्ट स्टाफ की जिम्मेदारी निभाई थी। आईपीएल 2025 में वह एक बार फिर राजस्थान रॉयल्स के साथ जुड़े थे और अब उन्हें टीम इंडिया में अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है।
बहुतुले के अंतरराष्ट्रीय करियर की बात करें तो सफर उतार-चढ़ाव भरा रहा। उन्होंने 1997 में भारत के लिए डेब्यू किया था और 2003 में अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच खेला। इस दौरान उन्हें केवल दो टेस्ट और आठ वनडे मैच खेलने का मौका मिला। हालांकि घरेलू क्रिकेट में उनका रिकॉर्ड शानदार रहा। उन्होंने 188 प्रथम श्रेणी मैचों में 630 विकेट और 143 लिस्ट-ए मुकाबलों में 197 विकेट हासिल किए। करीब दो दशक लंबे करियर में वह घरेलू क्रिकेट के सबसे सफल स्पिनरों में गिने गए।
बहुतुले ऐसे समय टीम इंडिया से जुड़े हैं जब भारतीय टीम के सपोर्ट स्टाफ में कोई स्थायी स्पिन गेंदबाजी कोच नहीं था। अब वह मुख्य कोच गौतम गंभीर, बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक, तेज गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल, फील्डिंग कोच टी दिलीप और सहायक कोच रयान टेन डोशेट के साथ काम करेंगे।
भारत फिलहाल विश्व टेस्ट चैंपियनशिप अंक तालिका में छठे स्थान पर है। टीम ने अब तक चार टेस्ट जीते, चार हारे और एक ड्रॉ खेला है। हाल के वर्षों में भारत को घरेलू मैदान पर भी निराशा मिली है। टीम 2024 में न्यूजीलैंड से 3-0 और 2025 में दक्षिण अफ्रीका से 2-0 से टेस्ट सीरीज हार चुकी है। ऐसे में अफगानिस्तान के खिलाफ आगामी टेस्ट से भारत नई शुरुआत की उम्मीद करेगा।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi






















