Lalit Modi: आईपीएल के संस्थापक और पूर्व कमिश्नर ललित मोदी ने एक बड़ा और सनसनीखेज दावा किया। भारतीय क्रिकेट प्रशासन से करीब एक दशक पहले दूर होने के बाद पहली बार उन्होंने खुलकर बताया कि आखिर उन्होंने क्रिकेट की दुनिया से दूरी क्यों बनाई। ललित मोदी का दावा है कि अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम और उसके नेटवर्क से मिली धमकियां उनके क्रिकेट छोड़ने की बड़ी वजह बनीं।
समाचार एजेंसी एएनआई को दिए इंटरव्यू में ललित मोदी ने आरोप लगाया कि आईपीएल के शुरुआती सालों में उन्होंने मैच फिक्सिंग और सट्टेबाजी के खिलाफ सख्त रुख अपनाया था। इसी वजह से उनका टकराव उस कथित सट्टेबाजी नेटवर्क से हुआ, जिसे उन्होंने दाऊद इब्राहिम के कंट्रोल में बताया।
#WATCH | On being asked if he retired from cricket because of Dawood Ibrahim, IPL founder and first chairman Lalit Modi says, "It is one of the biggest reasons."
He says, "He took three hits at me... Dawood himself said this... He missed three times... The reason was that I… pic.twitter.com/HKYlhdL2o6
क्रिकेट में अरबों डॉलर का सट्टा चलता: मोदी ललित मोदी ने दावा किया कि दाऊद इब्राहिम लंबे समय से क्रिकेट सट्टेबाजी से जुड़ा रहा। उनके अनुसार, पहले क्रिकेट में करीब 2 अरब डॉलर का अवैध सट्टा चलता था, जो अब बढ़कर 4 अरब डॉलर प्रति मैच तक पहुंच चुका। उन्होंने कहा कि आज के दौर में पूरे मैच फिक्स नहीं होते, बल्कि ओवर और गेंद फिक्स की जाती हैं। इसके लिए बेहद आधुनिक तरीके अपनाए जाते। खिलाड़ियों के इशारों, रूमाल निकालने या अन्य संकेतों के जरिए सट्टेबाजों तक संदेश पहुंचाए जाते हैं।
'मुझे करोड़ों डॉलर का ऑफर दिया गया' ललित मोदी का कहना है कि आईपीएल के पहले तीन सालों में उन्होंने फिक्सिंग को पनपने नहीं दिया। उन्होंने कई लोगों को स्टेडियम से बाहर निकाला और कई लोगों पर प्रतिबंध भी लगाया। इससे अंडरवर्ल्ड नाराज हो गया। मोदी ने दावा किया कि उन्हें आंखें बंद करने के बदले सैकड़ों मिलियन डॉलर का प्रस्ताव दिया गया था, लेकिन उन्होंने इसे ठुकरा दिया। इसके बाद वे कथित तौर पर माफिया के निशाने पर आ गए।
2012 की घटना का भी किया जिक्र ललित मोदी ने 2012 की एक घटना का जिक्र करते हुए कहा कि लंदन में एक फिक्सर ने उन्हें रात 3:30 बजे एक प्रभावशाली व्यक्ति ‘बाबा’ से मिलने बुलाया। वहां उनसे कथित तौर पर आईपीएल टीम दिलाने की बात कही गई।
मोदी के मुताबिक, उसी दौरान सैटेलाइट फोन के जरिए दाऊद इब्राहिम को कॉल किया गया और उन्हें बातचीत के लिए कहा गया। हालांकि उन्होंने बात करने से इनकार कर दिया।
'तीन बार हमला, बेटे का अपहरण' सबसे चौंकाने वाला दावा करते हुए ललित मोदी ने कहा कि उन पर तीन बार हमले की कोशिश हुई। उन्होंने बताया कि मुंबई स्थित उनके घर के बाहर गोलीबारी हुई थी। इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका और मोंटेनेग्रो में भी उन पर हमले की साजिश का पता चला था।
उन्होंने यह भी दावा किया कि उनके बेटे का लंदन में अपहरण कर लिया गया था। मोदी के मुताबिक, इन घटनाओं के बाद मुंबई पुलिस ने उन्हें Z श्रेणी की सुरक्षा दी थी। हालांकि ललित मोदी के इन दावों पर अभी तक दाऊद इब्राहिम या किसी सरकारी एजेंसी की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई, लेकिन उनके इन खुलासों ने क्रिकेट, सट्टेबाजी और अंडरवर्ल्ड के पुराने रिश्तों पर एक बार फिर बहस छेड़ दी।
kl rahul 12th test century: न्यू चंडीगढ़ की 38 डिग्री वाली झुलसा देने वाली गर्मी में केएल राहुल ने अफगानिस्तान के खिलाफ अपने टेस्ट करियर का 12वां और अंतरराष्ट्रीय करियर का 22वां शतक जड़कर इतिहास रच दिया.165 गेंदों की इस साहसिक पारी में राहुल ने न सिर्फ अफगान गेंदबाजों को थकाया, बल्कि मौसम की मार भी झेली. शतक के तुरंत बाद आउट हुए राहुल इस कदर थक चुके थे कि उन्हें मैदान पर लेटकर सफेद तौलिए से कूलिंग थेरेपी लेनी पड़ी. उनका यह जज्बा क्रिकेट इतिहास में हमेशा याद रखा जाएगा. Sat, 6 Jun 2026 15:44:18 +0530