Responsive Scrollable Menu

Independence Day पर 301 वीरता पदक की घोषणा, उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों को मिले 197 मेडल

केंद्र सरकार ने इस स्वतंत्रता दिवस पर पुलिस और अग्निशमन सेवा के कर्मियों को 301 वीरता पदक प्रदान किए जाने की शुक्रवार को घोषणा की। सरकार ने एक बयान में बताया कि इनमें से 197 पदक वामपंथी उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों में सेवाएं देने वाले कर्मियों को प्रदान किए जाने की घोषणा की गई है। इस स्वतंत्रता दिवस पर पुलिस, अग्निशमन सेवा, होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा तथा सुधारात्मक सेवा के कुल 1,057 कर्मियों को वीरता एवं सेवा पदकों से सम्मानित किया जाएगा।

बयान में कहा गया, ‘‘वीरता पदक जीवन और संपत्ति की रक्षा करने, अपराध रोकने या अपराधियों को गिरफ्तार करने के दौरान दिखाए गए उल्लेखनीय साहस के लिए प्रदान किया जाता है। इसमें संबंधित अधिकारी के दायित्वों और कर्तव्यों को ध्यान में रखते हुए उसके द्वारा उठाए गए जोखिम का आकलन किया जाता है।’’ बयान के अनुसार, वीरता पदक पाने वालों में 272 पुलिसकर्मी और अग्निशमन सेवा के 29 कर्मी शामिल हैं। इसमें कहा गया, ‘‘कुल 301 वीरता पदकों में से वामपंथी उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों के 197 कर्मियों, जम्मू-कश्मीर क्षेत्र के 51 कर्मियों, पूर्वोत्तर के 12 कर्मियों और अन्य क्षेत्रों के 41 कर्मियों को उनके साहसिक कार्यों के लिए सम्मानित किए जाने की घोषणा की गई है।’’ इसके अलावा, केंद्र ने 92 कर्मियों को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक (पीएसएम) प्रदान करने की घोषणा की है।

बयान में कहा गया, ‘‘विशिष्ट सेवा के लिए दिए गए 92 राष्ट्रपति पदकों में से 83 पुलिस सेवा, चार अग्निशमन सेवा, तीन नागरिक सुरक्षा एवं होम गार्ड सेवा और दो सुधारात्मक सेवा के कर्मियों को प्रदान किए जाने की घोषणा की गई है।’’ सरकार ने कहा कि यह पदक सेवा में विशेष एवं विशिष्ट रिकॉर्ड के लिए प्रदान किया जाता है। बयान के अनुसार, सराहनीय सेवा पदक (एमएसएम) कर्तव्य के प्रति समर्पण और सूझबूझ से की गई बहुमूल्य सेवा के लिए प्रदान किया जाता है। सरकार ने 664 सराहनीय सेवा पदक प्रदान किए जाने की घोषणा की है जिनमें से 606 पुलिसकर्मियों, 28 अग्निशमन सेवा, 18 नागरिक सुरक्षा एवं होम गार्ड सेवा और 12 सुधारात्मक सेवा के कर्मियों को दिए जाने की घोषणा की गई है।

Continue reading on the app

Oggy and the Cockroaches के पापा हूं पापा डायलॉग को सनी देओल ने किया रीक्रिएट, वीडियो हुआ वायरल

Sunny Deol Video: सनी देओल हाल ही में फिल्म 'बंटवारा 1947' का प्रमोशन करने कोलकाता पहुंचे थे. जहां से उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो Oggy का डायलॉग बोलते नजर आ रहे हैं.

Continue reading on the app

  Sports

Independence Day 2026: भारत के वो महान खिलाड़ी, जो आजादी से पहले ही बन गए देश की पहचान

भारत ने आजादी के बाद कई खेलों में धीरे-धीरे तरक्की की और आज कई उपलब्धियां हासिल कर ली हैं. मगर इनमें से कुछ की दमदार बुनियाद आजादी से पहले ही पड़ चुकी थी, जिनमें कुछ महान खिलाड़ियों का योगदान था. Fri, 14 Aug 2026 23:43:57 +0530

  Videos
See all

Rahul Gandhi News: राहुल गांधी के बयान पर घमासान, विदेश नीति को लेकर विवाद! | Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-14T19:30:12+00:00

Iran America War Update LIVE: ईरान-अमेरिका युद्ध पर अपडेट, जानें अब तक क्या हुआ | Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-14T19:00:09+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers