अक्षरा सिंह से आम्रपाली तक, खेसारी लाल ने खोली भोजपुरी एक्ट्रेसेस की पोल, कास्टिंग काउच को लेकर कही ये बात
Keshari Lal Yadav on Casting Couch: बॉलीवुड हो, साउथ या फिर भोजपुरी, हर एक इंडस्ट्री के सेलेब्स कास्टिंग काउच को लेकर बात कर चुके हैं. खासतौर पर एक्ट्रेसेस ये आरोप लगा चुकी है कि उनकी इंडस्ट्री हसीनाओं को कास्टिंग काउच झेलना पड़ता है. अब इस बारे में भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव का बयान वायरल हो रहा है. जिसमें उन्होंने भोजपुरी इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेसेस के बयान को झूठा बताया है. चलिए जानते हैं खेसारी लाल ने क्या कहा.
खेसारी लाल ने की कास्टिंग काउच पर बात
हाल ही में खेसारी लाल यादव ने जिंगाबाद को इंटरव्यू दिया था. इस दौरान जब खेसारी से पूछा गया कि भोजपुरी इंडस्ट्री की एक्ट्रेसेस ने कास्टिंग काउच को लेकर कई आरोप लगाए हैं, तो इस बार उनका क्या कहना है. एक्टर ने जवाब देते हुए कहा-, 'आप जिस भी हीरोइन से पूछेंगे कि भोजपुरी इंडस्ट्री में कॉम्प्रोमाइज से काम मिलता है या कास्टिंग काउच होता है तो वो इन आरोपों का जवाब हां में देगी, कहेगी कि वहां पर ये खूब होता है लेकिन मेरे साथ नहीं हुआ है.'
एक्ट्रेसेस पर उठाए सवाल
खेसारी ने अपनी बात को आगे रखते हुए बताया कि एक्ट्रेसेस इस बारे में क्या कहती है. उन्होंने कहा- हीरोइन कहती हैं, होता है लेकिन उनके साथ नहीं हुआ. मैं अपने टैलेंट के दम पर आई हूं. आज मेरे पास टैलेंट है इसलिए मैं कहीं भी काम कर सकती हूं, लेकिन मेरा सवाल ये है कि ये कास्टिंग काउच फिर हुआ किसके साथ है? सब की सब हीरोइन्स तो आकर बोल देती है कि उनके साथ नहीं हुआ है और भोजपुरी इंडस्ट्री में गिन चुनकर 10 ही हीरोइन्स हैं. जब किसी के साथ कास्टिंग काउच हुआ ही नहीं है तो इंडस्ट्री में ये कैसे हो सकता है?'
ये भी पढ़ें- 80s के बच्चों का सुपरहीरो 'He-Man' फिर लौटा, फिल्म की कमाई और क्रेज ने सबको चौंकाया
गीता को लेकर क्या बोले खेसारी?
इतना ही नहीं, खेसारी लाल ने इस दौरान ये भी कह डाला कि एक्ट्रेस गीता पर हाथ रखकर भी सच नहीं बताएंगे. उन्होंने कहा- 'अगर किसी पॉडकास्ट या इंटरव्यू में भोजपुरी एक्ट्रेसेस को बुलाया जाए, तो उनसे गीता पर हाथ रखकर सच बोलने को कहा जाना चाहिए.' उन्होंने कहा कि उन्हें लगता है कि कुछ लोग गीता की कसम खाने के बाद भी सच नहीं बोलेंगे.
खेसारी का ये बयान अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
इंडस्ट्री को बदनाम करने का आरोप
खेसारी लाल यादव ने इस दौरान एक्ट्रेसेस पर भोजपुरी इंडस्ट्री को बदनाम करने का आरोप लगाया. उनका मानना है कि कुछ लोग अपने आप को सही साबित करने के लिए पूरी इंडस्ट्री की छवि खराब कर देते हैं. उन्होंने कहा- 'भोजपुरी सिनेमा में काम करने वाले कलाकारों, डायरेक्टर्स और प्रोड्यूसर्स को बिना वजह निशाना बनाना ठीक नहीं है.' हालांकि खेसारी ने इस दौरान किसी भी एक्ट्रेस का नाम नहीं लिया है.
इन टॉप एक्ट्रेसेस ने लगाए आरोप
बता दें, भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में कई एक्ट्रेसेस समय-समय पर कास्टिंग काउच और कॉम्प्रोमाइज कल्चर पर खुलकर बोल चुकी हैं. इनमें सबसे पहला नाम अक्षरा सिंह (Akshara Singh) का है, अन्होंने कई इंटरव्यू में कहा कि इंडस्ट्री में कॉम्प्रोमाइज के नाम पर रिश्तों और फेवर का दबाव बनाया जाता है. आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) ने कहा था कि लड़कियों से डिमांड की जाती है, लेकिन उनके साथ ऐसा नहीं हुआ है. वहीं, इस लिस्ट में रानी चटर्जी, संचिता बनर्जी, पूनम दुबे और संभावना सेठ जैसे सेलेब्स का नाम भी शामिल है.
ये भी पढ़ें- Box Office Collection: 'पेड्डी', 'बंदर' या 'है जवानी तो इश्क होना है', बॉक्स ऑफिस पर किस फिल्म का बजा डंका?
लुधियाना रेलवे स्टेशन पर टला बड़ा हादसा, ट्रेन का डिब्बा क्षतिग्रस्त, दिल्ली से वैष्णो देवी जा रही थी ट्रेन
लुधियाना रेलवे स्टेशन पर दिल्ली से माता वैष्णो देवी जा रही ट्रेन का एक डिब्बा क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
NDTV



















