Yash की ‘Toxic’ को सेंसर बोर्ड से मिला A सर्टिफिकेट: 3 घंटे से लंबी फिल्म में दिखेगी गैंगस्टर की कहानी, सामने आया पूरा प्लॉट
Toxic CBFC Certificate: साउथ सुपरस्टार यश की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘Toxic: A Fairy Tale for Grown-Ups’ को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। गीतू मोहनदास के निर्देशन में बनी इस एक्शन थ्रिलर को सेंसर बोर्ड ने ‘A’ सर्टिफिकेट दे दिया है। इसके साथ ही फिल्म की कहानी से जुड़ी अहम जानकारी भी सामने आई है।
3 घंटे से ज्यादा लंबी होगी फिल्म
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म को 13 अगस्त 2026 को बेंगलुरु के सेंसर बोर्ड से सर्टिफिकेट मिला है। सेंसर सर्टिफिकेट के अनुसार, ‘Toxic’ की लंबाई 194 मिनट 12 सेकंड है। यानी दर्शकों को करीब 3 घंटे 14 मिनट 12 सेकंड लंबी फिल्म देखने को मिलेगी। सर्टिफिकेट में फिल्म की भाषा कन्नड़ बताई गई है।
गैंगस्टर की कहानी है ‘Toxic’
फिल्म की कहानी एक गैंगस्टर के इर्द-गिर्द घूमती है, जो वफादारी और खुद को बदलने की कोशिश के बीच फंसा हुआ है। फिल्म की कहानी आजादी के बाद के गोवा में सेट है, जहां हिंसा और जलन का माहौल देखने को मिलता है। कहानी में एक्शन के साथ ऐसे किरदार नजर आएंगे, जो सही और गलत के बीच उलझे हुए हैं। फिल्म प्यार, रिश्तों और अपने अतीत से बाहर निकलकर खुद को बदलने की कोशिश की कीमत को भी दिखाएगी।
यश निभाएंगे डबल रोल
‘Toxic’ में यश के साथ नयनतारा, कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत अहम भूमिकाओं में नजर आएंगी। फिल्म को कन्नड़ और अंग्रेजी में लिखा और शूट किया गया है। इसे हिंदी, तेलुगु, तमिल और मलयालम में भी डब करके रिलीज किया जाएगा।
फिल्म के ट्रेलर में यश के किरदार और उनके बेटे के बीच तनावपूर्ण रिश्ते की झलक देखने को मिली थी। यश फिल्म में राया और रूमी उर्फ टिकट के डबल रोल में दिखाई देंगे। ट्रेलर में दोनों किरदारों के बीच विचारों और रिश्तों का टकराव भी देखने को मिलता है।
एक्शन से भरपूर है फिल्म
‘Toxic’ के ट्रेलर में बंदूकें, हिंसा, गुस्सा, लालच और रिश्तों की उलझन देखने को मिलती है। ट्रेलर के अंत में यश के दोनों किरदार एक-दूसरे से लड़ते नजर आते हैं। ऐसे में फिल्म में दोनों के बीच बड़ा टकराव देखने को मिल सकता है। ‘Toxic: A Fairy Tale for Grown-Ups’ 26 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
यह भी पढ़े- यश के दो किरदारों के बीच छिड़ी जंग, कियारा-तारा के बदले अंदाज ने चौंकाया; धांसू एक्शन से भरपूर है ट्रेलर
घुटने की सर्जरी के लिए WFH मांगा, HR ने कर दिया इनकार, क्या कंपनी का फैसला कानूनी है?
घुटने की सर्जरी और ऑफिस से इनकार: क्या कॉर्पोरेट दुनिया के बंद कमरों में पिस रहा है पुणे का एक लाचार सॉफ्टवेयर डेवलपर? जानिए क्यों एक साधारण वर्क फ्रॉम होम की मांग बन गई सबसे बड़ा रहस्यमयी विवाद। जिस पर सोशल मीडिया पर तीखी बहस छिड़ गई है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi
Asianetnews










