Responsive Scrollable Menu

उत्तराखण्ड की सड़क परियोजनाओं पर आया बड़ा अपडेट, CM धामी की मांग पर नितिन गडकरी का बड़ा संकेत

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अनुरोध पर केंद्र सरकार ने उत्तराखण्ड की कई सड़क परियोजनाओं को राष्ट्रीय राजमार्ग नेटवर्क से जोड़ने के प्रस्तावों पर कार्रवाई शुरू की है।

Continue reading on the app

Sukhbir Singh Badal पर Nanded गुरुद्वारे में हमला करने वाले से पूछताछ जारी, वजह अस्पष्ट

कई एजेंसियों द्वारा घंटों तक पूछताछ किए जाने के बाद भी पुलिस पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल पर हमले का कोई ठोस कारण नहीं पता लगा पाई है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि यह हमला कथित तौर पर निहंग संप्रदाय के एक सदस्य ने किया था।

‘जेड प्लस’ श्रेणी की सुरक्षा प्राप्त बादल पर बृहस्पतिवार को महाराष्ट्र के नांदेड़ शहर के बाहरी इलाके में स्थित एक गुरुद्वारे के अंदर जसपाल सिंह ने ‘कृपाण’ से हमला कर दिया था। जसपाल की उम्र करीब 60 से 62 वर्ष है। इस हमले में शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख बादल घायल हो गए और उन्हें एक निजी अस्पताल ले जाया गया जहां उनका उपचार किया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें: Sukhbir Singh Badal पर नांदेड़ में कृपाण से हमला हुआ, शिअद ने CBI जांच की मांग की

पुलिस ने बताया कि जसपाल के पास वाणिज्य और कानून की डिग्री हैं। उसने बताया कि पुणे के रहने वाले जसपाल सिंह को पूछताछ के लिए नांदेड़ पुलिस मुख्यालय ले जाया गया। अधिकारी ने फोन पर ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘कई घंटे की पूछताछ के बावजूद पुलिस हमले का कोई ठोस कारण अब तक नहीं खोज पाई है।

इसे भी पढ़ें: अकाली दल प्रमुख Sukhbir Singh Badal पर Nanded में हमला करने वाला सेवादार गिरफ्तार

हमें आरोपी के किसी आपराधिक संबंध या इस तरह के किसी अन्य जुड़ाव का अभी तक पता नहीं चला है।’’ अधिकारी ने बताया कि आतंकवाद रोधी दस्ता (एटीएस) और खुफिया ब्यूरो (आईबी) भी स्थानीय पुलिस के साथ जांच में शामिल हो गए हैं। उन्होंने कहा, ‘‘हम आरोपी से पूछताछ कर रहे हैं और यह लंबे समय तक जारी रहेगी। पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ठीक हैं और उन्हें अस्पताल से जल्द छुट्टी दे दी जाएगी।’’ अधिकारियों ने बताया कि सिंह के खिलाफ नांदेड़ के मुदखेड़ पुलिस थाने में भारतीय न्याय संहिता की धारा 109(1) (हत्या का प्रयास), धारा 118(1) (खतरनाक हथियार या साधन से जानबूझकर चोट पहुंचाना) और धारा 121(2) (लोक सेवक को उसका कर्तव्य निभाने से रोकने के लिए जानबूझकर गंभीर चोट पहुंचाना) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने बताया कि जसपाल सिंह पिछले दो वर्ष से गुरुद्वारा माता साहिब देवन जी मुगट में सेवादार के रूप में काम कर रहा था। वह नांदेड़ में अकेला रहता है। विशेष सुरक्षा इकाई में शामिल पुलिस अधिकारी संतोष केंद्रे बादल को बचाने के दौरान घायल हो गए।

इसे भी पढ़ें: BJP नेताओं ने Sukhbir Singh Badal पर हमले की निंदा की और निष्पक्ष जांच मांगी

हमला उस समय हुआ, जब बादल सीढ़ियों से नीचे उतर रहे थे। घटना के वीडियो में बादल अस्पताल की इमारत के अंदर चलते दिखाई दिए और उनके दाहिने हाथ पर कपड़ा लिपटा हुआ था। बादल दिसंबर 2024 में स्वर्ण मंदिर के प्रवेश द्वार पर हुए जानलेवा हमले में बाल-बाल बच गए थे।

Continue reading on the app

  Sports

मिचेल स्टार्क ने तोड़ा कपिल देव का रिकॉर्ड, 'हिंदू क्रिकेटर' का विकेट लेकर किया बड़ा कारनामा

mitchell starc surpasses kapil dev: लिटन दास ऑस्ट्रेलिया के पेसर मिचेल स्टार्क का टेस्ट क्रिकेट में 435वां शिकार बने. इस विकेट के साथ ही स्टार्क ने टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में भारतीय दिग्गज कपिल देव को पीछे छोड़ दिया. अब उनकी नजर साउथ अफ्रीका के डेल स्टेन से आगे निकलने पर होगी, जिनके नाम टेस्ट में 439 विकेट दर्ज हैं. Fri, 14 Aug 2026 12:02:31 +0530

  Videos
See all

Independence Day : 15 अगस्त से पहले हाई अलर्ट पर Delhi-NCR! | Security Alert | Shorts | #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-14T06:39:11+00:00

Viral Video : बापू को याद कर रोने लगे समाजवादी नेता! | Shorts | Mahatma Gandhi | #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-14T06:45:07+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers