Responsive Scrollable Menu

MP Rajya Sabha Election: भाजपा प्रत्याशी तरुण चुघ और रजनीश अग्रवाल आज भरेंगे नामांकन, 18 जून को होगी वोटिंग

मध्य प्रदेश से राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा उम्मीदवार तरुण चुघ और रजनीश अग्रवाल शनिवार, 6 जून 2026 को अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। दोनों नेता दोपहर 12:30 बजे विधानसभा पहुंचकर अपना पर्चा भरेंगे। इस मौके पर मुख्यमंत्री मोहन यादव, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे।बैठक से पहले प्रदेश भाजपा कार्यालय में विधायकों की बैठक होगी।

दरअसल, मध्य प्रदेश में राज्यसभा की तीन सीटों पर चुनाव होने हैं। उम्मीदवार 8 जून नामांकन जमा करने की अंतिम तिथि है। कागजों की जांच 9 जून तक की जाएगी, जबकि नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख 11 जून तय की गई है। इसके लिए 18 जून को मतदान किया जाएगा। वर्तमान में भाजपा के कब्जे में दो सीटें हैं,  जबकि एक सीट पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह का कार्यकाल पूरा होने पर खाली हुई है। कांग्रेस ने पूर्व सासंद मीनाक्षी नटराजन को उम्मीदवार बनाया है। विधानसभा में विधायकों की संख्या के बल पर भाजपा की 2 सीटों पर जीत पूरी तरह तय मानी जा रही है, जबकि 1 सीट कांग्रेस के खाते में जाने की उम्मीद है।

भाजपा ने इस बार मौजूदा राज्यसभा सदस्य जार्ज कुरियन और सुमेर सिंह सोलंकी को दोबारा मौका न देकर नए चेहरों पर दांव खेला है। दोनों का कार्यकाल जून महीने में ही समाप्त हो रहा है। इसके साथ ही पार्टी ने यह संदेश भी दिया है कि भाजपा में जमीनी स्तर पर काम करने वाले कार्यकर्ताओं और संगठनात्मक नेताओं को भी शीर्ष स्तर पर अवसर मिलता है।

कौन है रजनीश अग्रवाल और तरुण चुघ

  • सागर जिले के मंडीबामोरा कस्बे से आने वाले रजनीश अग्रवाल वर्तमान में मध्य प्रदेश भाजपा मंत्री हैं। संगठन में बूथ प्रबंधन और चुनावी रणनीति के विशेषज्ञ माने जाते हैं। वे जमीनी संगठन से जुड़े नेता और तेजतर्रार प्रवक्ता हैं। प्रदेश स्तर पर कई जिम्मेदारियां संभाल चुके हैं। पर्दे के पीछे काम करने वाले संगठनात्मक नेताओं में गिने जाते हैं। जर्नलिज्म में स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त रजनीश ने अपना राजनैतिक करियर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद और भारतीय जनता युवा मोर्चा से शुरू किया है। खास बात ये है कि रजनीश अग्रवाल और नितिन नबीन भारतीय जनता युवा मोर्चा में साथ काम कर चुके हैं। 2011 में नितिन नबीन रजनीश अग्रवाल की शादी में भी शामिल हुए थे।
  • तरुण चुघ पंजाब के अमृतसर से आते हैं और वर्तमान में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव हैं। वे पार्टी के संगठनात्मक रणनीतिकार के रूप में जाने जाते हैं । कई राज्यों में चुनावी प्रबंधन व संगठन को मजबूत करने की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं।चुघ जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और तेलंगाना जैसे राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण राज्यों और क्षेत्रों की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं।

Continue reading on the app

सूर्य बदलेंगे राशि, वृषभ से मिथुन में करेंगे प्रवेश, 15 जून से इन 4 राशियों के अच्छे दिन हो सकते हैं शुरू

जून के महीने में सूर्य अपनी राशि बदलने जा रहे हैं। 15 जून 2026 को दोपहर 12 बजकर 34 मिनट पर सूर्य मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। इसके बाद करीब एक महीने तक यानी 16 जुलाई तक इसी राशि में रहेंगे। ज्योतिष में सूर्य को मान-सम्मान, आत्मविश्वास और नेतृत्व का कारक माना जाता है।

Continue reading on the app

  Sports

श्रेयस अय्यर में ऐसा क्या देख लिया? न सूर्या जैसे विस्फोटक, न हार्दिक सरीखे ऑलराउंडर, कप्तान बनाने की इनसाइड स्टोरी

Shreyas Iyer new captain: आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है. श्रेयस अय्यर को इस दौरे के लिए टीम इंडिया का नया कप्तान बनाया गया है. अय्यर की नियुक्ति सूर्यकुमार यादव की जगह हुई है. ऐसे में आइए समझते हैं आखिर अय्यर में क्या दिखा कि टीम इंडिया ने उन्हें नया कप्तान नियुक्त किया गया. Sat, 6 Jun 2026 14:38:44 +0530

  Videos
See all

Chhattisgarh जल प्रबंधन को मिली राष्ट्रीय पहचान... एम-सीएडी मॉडल की केंद्र ने सराहना की | Irrigation #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-06T09:09:30+00:00

अहमदाबाद में अवैध निर्माण पर बुलडोजर एक्शन | Ahemdabad | Bulldozer Action | Gujarat | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-06T09:08:53+00:00

Uric Acid बढ़ा तो जोड़ों पर वार! Health Tips | Doctor Advice | Health Awareness | Health Vadi #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-06T09:16:11+00:00

कॉकरोच गैंग का फर्जीवाड़ा ! Jantar Mantar | Cockroach Janata Party | Delhi Protest #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-06T09:12:15+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers