नाना पाटेकर ने इस एक्ट्रेस को सरेआम जड़ दिया था थप्पड़, फिर गुस्से में हसीना ने भी चांटा मारकर दिया जवाब
Nana Patekar Slapped Madhoo Shah: हिंदी और साउथ सिनेमा की जानी-मानी एक्ट्रेस मधु इन दिनों अपने शानदार कमबैक को लेकर चर्चा में हैं. जी हां, लंबे ब्रेक के बाद उन्होंने एक बार फिर अभिनय की दुनिया में वापसी की है और अपने दमदार प्रदर्शन से दर्शकों का दिल जीत रही हैं. इसी बीच हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में मधु ने अपनी निजी और प्रोफेशनल जिंदगी से जुड़े कई दिलचस्प किस्से साझा किए. इस दौरान उन्होंने एक्टर नाना पाटेकर के साथ काम करने का अनुभव भी बताया, जिसने सभी को हैरान कर दिया. तो चलिए आपको भी इसके बारे में बताते हैं.
शूटिंग के दौरान हुआ था हैरान करने वाला वाकया
मधु और नाना पाटेकर ने साल 1997 में रिलीज हुई फिल्म 'यशवंत' में साथ काम किया था. यह फिल्म उस दौर की चर्चित फिल्मों में शामिल रही थी. इंटरव्यू के दौरान मधु ने बताया कि नाना पाटेकर के साथ काम करते हुए उन्हें भी एक तरह से मेथड एक्टिंग करनी पड़ी थी. उन्होंने बताया कि फिल्म में एक बेहद भावुक सीन शूट किया जाना था, जिसमें उन्हें रोना था. आमतौर पर ऐसे सीन्स में कलाकारों की आंखों में ग्लिसरीन डाली जाती है ताकि आंसू आसानी से आ सकें, लेकिन नाना पाटेकर का तरीका अलग था. मधु ने कहा, "हम सीन के लिए ग्लिसरीन लगाकर तैयार हो जाते थे, लेकिन नाना जी कहते थे कि ग्लिसरीन की जरूरत नहीं है. किरदार को महसूस करो, तभी असली आंसू आएंगे."
जब नाना पाटेकर ने सच में मार दिया थप्पड़
इंटरव्यू में मधु ने आगे बताया कि एक सीन के दौरान कुछ ऐसा हुआ जिसकी उन्होंने बिल्कुल भी उम्मीद नहीं की थी. एक्ट्रेस के मुताबिक, शूटिंग के समय नाना पाटेकर ने उन्हें अचानक सच में थप्पड़ मार दिया. मधु ने कहा, "सीन करते वक्त उन्होंने मुझे असली थप्पड़ मार दिया ताकि मैं सच में रोने लगूं और मेरी आंखों से आंसू निकल आएं. मैं उस वक्त पूरी तरह शॉक हो गई थी. रिहर्सल के दौरान उन्होंने ऐसा कुछ नहीं किया था, इसलिए मुझे बिल्कुल अंदाजा नहीं था कि टेक के दौरान ऐसा होगा." उन्होंने बताया कि उस समय उन्हें काफी गुस्सा आया, क्योंकि उन्हें लगा कि बिना बताए ऐसा करना ठीक नहीं था.
'मैंने भी उन्हें थप्पड़ मार दिया था'
मधु ने हंसते हुए बताया कि वह शुरू से ही गुस्से वाली रही हैं और उस वक्त भी उन्होंने तुरंत जवाब दिया था. एक्ट्रेस ने कहा, "मैं बहुत गुस्से वाली लड़की थी और आज भी उस मामले में वैसी ही हूं. उन्होंने मुझे थप्पड़ मारा, तो अगले टेक में मुझे उन्हें थप्पड़ मारना था. फिर मैंने भी उन्हें सच में थप्पड़ मार दिया. एक तरह से दोनों तरफ से सीन पूरी तरह रियल हो गया था." मधु के इस खुलासे ने सोशल मीडिया पर भी लोगों का ध्यान खींचा है. फैंस इस किस्से को जानकर हैरान हैं और उस दौर की शूटिंग के अनुभवों को लेकर चर्चा कर रहे हैं.
बॉलीवुड की पार्टियों से बनाकर रखती थीं दूरी
इंटरव्यू में मधु ने अपने करियर को लेकर भी खुलकर बात की. उन्होंने बताया कि जब वह बॉलीवुड में सक्रिय थीं, तब इंडस्ट्री की पार्टियों और नेटवर्किंग इवेंट्स में ज्यादा हिस्सा नहीं लेती थीं. मधु का मानना था कि काम हासिल करने के लिए पार्टियों में जाना जरूरी नहीं है. उन्होंने कहा, "मैं पार्टियों में जाकर काम नहीं लेना चाहती थी. मुझे हमेशा लगता था कि अगर मुझे काम मिलेगा तो वो मेरी मेहनत और मेरे अभिनय के दम पर मिलेगा."
मेहनत के दम पर बनाई पहचान
मधु ने अपने करियर में हिंदी और दक्षिण भारतीय फिल्मों में कई यादगार भूमिकाएं निभाई हैं. उनकी सादगी, अभिनय क्षमता और प्रोफेशनल रवैये की हमेशा सराहना की गई है. अब कमबैक के बाद भी वह लगातार नए प्रोजेक्ट्स में नजर आ रही हैं और दर्शकों से भरपूर प्यार पा रही हैं.
ये भी पढ़ें: Box Office Collection: 'पेड्डी', 'बंदर' या 'है जवानी तो इश्क होना है', बॉक्स ऑफिस पर किस फिल्म का बजा डंका?
IND VS AFG: शुभमन गिल ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, पहले गेंदबाजी करेगा अफगानिस्तान, 23 साल के खिलाड़ी का हुआ डेब्यू
IND VS AFG Toss Update: भारत और अफगानिस्तान के बीच एकमात्र टेस्ट मैच शुरू होने वाला है. इस मैच से पहले जब दोनों कप्तान टॉस के लिए मैदान पर आए, तो सिक्का भारत के पक्ष में गिरा और कप्तान शुभमन गिल ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है. नतीजन, अफगानिस्तान की टीम पहले गेंदबाजी करने मैदान पर उतरेगी. टॉस पर कप्तान शुभमन गिल ने बताया कि 23 साल के मानव सुथार को डेब्यू कैप सौंपी गई है.
टॉस पर क्या बोले कप्तान शुभमन गिल?
भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है. टॉस पर कप्तान शुभमन ने कहा,
"हम पहले बल्लेबाजी करेंगे. बहुत गर्मी और उमस है. पिच धीमी और नीची होती जाएगी. बहुत खास है, मैं यहीं खेलकर बड़ा हुआ हूं. यहां कप्तानी करना मेरे लिए बहुत बड़ा सौभाग्य है. तैयारी अच्छी रही है. कुछ दिनों तक अच्छी नींद मिली. इसके बाद नौ टेस्ट मैच हैं, हमारे पास घरेलू मैदान पर काफी टेस्ट मैच हैं. बात सही संयोजन की है. मानव सुथार अपना नवोदित मैच खेल रहे हैं."
???? Toss ????#TeamIndia have won the toss and elected to bat first against Afghanistan.
— BCCI (@BCCI) June 6, 2026
Updates ▶️ https://t.co/Au50EfVM30#INDvAFG | @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/IinSWSm5Og
टॉस पर क्या बोले अफगानिस्तान के कप्तान हश्मतुल्लाह शहीदी?
टॉस पर हश्मतुल्लाह शहीदी ने कहा, "हम अच्छी बल्लेबाजी करना चाहते थे क्योंकि विकेट अच्छा दिख रहा है. हमें अच्छा क्रिकेट खेलना होगा. हम चुनौती के लिए तैयार हैं। हमें चुनौतियां पसंद हैं. हम इस मैच के लिए अच्छी तरह से तैयार हैं. हमने काबुल में एक अच्छा तैयारी शिविर किया था. (रिचर्ड पायबस के बारे में) वह अच्छे हैं, वह बहुत सकारात्मक व्यक्ति भी हैं, उनकी सोच सकारात्मक है. हमारे पास तीन तेज गेंदबाज और दो स्पिन गेंदबाजों की जोड़ी है. हमारे पास एक नवोदित खिलाड़ी है."
The smile says it all ☺️????
— BCCI (@BCCI) June 6, 2026
Congratulations to debutant Manav Suthar as he receives his #TeamIndia Test cap from Kuldeep Yadav ????
Updates ▶️ https://t.co/Au50EfVM30#INDvAFG | @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/YRa3nUnYIY
ऐसी हैं दोनों टीमों की प्लेइंग-11
अफगानिस्तान: 1 सेदिकुल्लाह अटल, 2 रहमानुल्लाह गुरबाज़, 3 अब्दुल मलिक, 4 रहमत शाह, 5 हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), 6 अफसर ज़ज़ई (विकेटकीपर), 7 अज़मतुल्लाह उमरज़ई, 8 शराफुद्दीन अशरफ, 9 नांगेयालिया खारोटे, 10 जियाउर रहमान, 11 मोहम्मद सलीम
भारत: 1 यशस्वी जयसवाल, 2 केएल राहुल, 3 बी साई सुदर्शन, 4 शुबमन गिल (कप्तान), 5 ऋषभ पंत (विकेटकीपर), 6 ध्रुव जुरेल, 7 वाशिंगटन सुंदर, 8 मानव सुथार, 9 कुलदीप यादव, 10 मोहम्मद सिराज, 11 प्रसिद्ध कृष्णा2009 से अब तक... जानिए कब किसने जीते हैं टी-20 विश्व कप
ये भी पढ़ें: ENG VS NZ: तीसरे दिन ही खत्म हो जाएगा लॉर्ड्स टेस्ट मैच! न्यूजीलैंड के सामने इंग्लैंड ने रखा है 254 रनों का लक्ष्य
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation