Responsive Scrollable Menu

मेक्सिको में फंसे पंजाबी युवक का रोते हुए VIDEO:बोला- भागने पर पिटाई की, चल नहीं पा रहा हूं, डंकी रूट से न आए कोई

पंजाबी सिख युवक ने रोते हुए एक वीडियो जारी किया है। इसमें वह मेक्सिको में फंसे होने की बात बताते हुए लोगों से वहां न आने की अपील कर रहा है। वीडियो में युवक कमरे के अंदर बिस्तर पर लेटा हुआ दिखाई दे रहा है। वह हाथ जोड़कर अपने साथ हुई मारपीट के बारे में बता रहा है। वीडियो पर कैप्शन लिखा है- ‘मेक्सिको में भारतीय सिख के साथ घिनौना व्यवहार।’ युवक ने बताया कि वह डंकी रूट के जरिए मेक्सिको पहुंचा था। वहां से निकलने और भागने की कोशिश की, लेकिन उसके साथ मारपीट की गई। युवक का कहना है कि मारपीट के कारण वह ठीक से चल भी नहीं पा रहा है। वीडियो में युवक काफी परेशान और डरा हुआ नजर आ रहा है। वह रोते हुए लोगों से अपील करता है कि वे मेक्सिको जाने की कोशिश न करें। साथ ही, उसने लोगों से कहा कि वे किसी एजेंट के झांसे में न आएं और डंकी रूट के जरिए विदेश जाने से बचें। जानिए वीडियो में युवक ने क्या कहा… डंकी रूट का खर्चा 50 से 70 लाख रुपए भारत से एक डंकी के अमेरिका पहुंचने का औसत खर्च 20 से 50 लाख रुपए है। कभी-कभी ये खर्च 70 लाख तक पहुंच जाता है। एजेंट वादा करता है कि डंकी को कम परेशानी झेलनी पड़ेगी, लेकिन असल में ऐसा कुछ नहीं होता। ज्यादातर पेमेंट तीन किस्तों में होती है। पहली भारत से निकलने पर, दूसरी कोलंबिया बॉर्डर पहुंचने पर, तीसरी अमेरिकी बॉर्डर के पास पहुंचने पर। पैसों का भुगतान नहीं होने पर एजेंटों के गिरोह मैक्सिको या पनामा में डंकी की हत्या करके पीछा छुड़ा लेते हैं। डंकी रूट से क्यों विदेश जाते हैं लोग अब सवाल उठता है कि लोग लीगल तरीके से क्यों नहीं जाते। दरअसल, ये लोग कम एजुकेटेड होते हैं और विदेशों में बसने के लिए होने वाले एग्जाम क्रैक नहीं कर पाते। यहां तक कि वे ठीक से अंग्रेजी भी नहीं बोल पाते। कुछ समय पहले तक डंकी रूट लेने वाले सबसे ज्यादा लोग पंजाब से हुआ करते थे और ये कनाडा ही जाते थे। जब से स्टडी और वर्किंग वीजा मिलने लगा है। यहां के लोग लीगल तरीके से जाने की तैयारी करने लगे हैं। ************ ये खबर भी पढ़ें: पंजाबी युवक को बंधक बना मारपीट के VIDEO भेजे: पिता बोले- इटली के बजाय केन्या भेजा, ₹2 लाख एडवांस लिए, ₹58 लाख फिरौती मांगी जालंधर के फिल्लौर का रहने वाला युवक इटली जाने के लिए विदेश गया था, लेकिन केन्या में एक आपराधिक गिरोह ने उसे बंधक बना लिया। गिरोह ने उसकी पिटाई का वीडियो बनाकर परिवार को वॉट्सऐप पर भेजा और रिहाई के बदले 70 हजार डॉलर यानी करीब 58 लाख रुपए की फिरौती मांगी। (पढ़ें पूरी खबर)

Continue reading on the app

सेंसेक्स 300 अंक गिरकर 77800 पर आया:निफ्टी भी 80 अंक गिरा, टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स का शेयर 5% टूटा

आज यानी 14 अगस्त को सेंसेक्स 300 अंक गिरकर 77,800 पर आ गया है। निफ्टी में भी 80 अंकों की गिरावट है, ये 24,300 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। तिमाही नतीजों के बाद टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स का शेयर आज 5% गिरकर 332.75 रुपए पर आ गया। टाटा मोटर्स PV का अप्रैल-जून तिमाही में मुनाफा 80% से ज्यादा घटकर ₹775 करोड़ रह गया है। टाटा मोटर्स PV के नतीजों से जुड़ी पूरी खबर पढ़ें… एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार 13 अगस्त को अमेरिकी बाजारों में गिरावट रही थी विदेशी निवेशकों ने 7 दिन में 720 करोड़ के शेयर खरीदे कल बाजार में रही थी गिरावट 13 अगस्त को सेंसेक्स 114 अंक चढ़कर 78,080 पर बंद हुआ था। निफ्टी में भी 40 अंकों की गिरावट रही, ये 24,396 पर पहुंच गया।

Continue reading on the app

  Sports

ODI World Cup 2027: वनडे वर्ल्ड कप 2027 के लिए चुनी गई खास तारीख, महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देगी ICC!

ODI World Cup 2027: वनडे वर्ल्ड कप 2027 को लेकर आईसीसी एक खास प्लान तैयार कर ही है. महात्मा गांधी के जीवन और उनके साउथ अफ्रीका से जुड़े इतिहास को लेकर टूर्नामेंट के लिए एक खास तारीख चुनी गई है. Sat, 15 Aug 2026 23:21:57 +0530

  Videos
See all

Iran America War Update : ईरानी राष्ट्रपति का भारत दौरा | Breaking News | Top News | India | Iran #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-15T23:30:10+00:00

Kajal Raghwani News: 36 की उम्र में दुल्हन बनेंगी काजल राघवानी, खुद बताया शादी का प्लान? #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-15T23:00:34+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers