Responsive Scrollable Menu

पंजाब: प्रदर्शन कर रहे प्रशिक्षु लाइनमैन पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया; विपक्ष ने कार्रवाई की निंदा की

पंजाब: प्रदर्शन कर रहे प्रशिक्षु लाइनमैन पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया; विपक्ष ने कार्रवाई की निंदा की

Continue reading on the app

मेमोरी कार्ड लीक मामले की नये सिरे से जांच के लिए पीड़िता ने केरल उच्च न्यायालय का रुख किया

मेमोरी कार्ड लीक मामले की नये सिरे से जांच के लिए पीड़िता ने केरल उच्च न्यायालय का रुख किया

Continue reading on the app

  Sports

IND vs AFG ODI: कोहली अफगानिस्तान सीरीज से बाहर, जानें किसने किया रिप्लेस और कब तक होगी वापसी?

IND vs AFG ODI: भारत को अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले बड़ा झटका लगा। पूर्व कप्तान विराट कोहली हैमस्ट्रिंग चोट के कारण तीन मैचों की सीरीज से बाहर हो गए। उनकी जगह युवा ओपनर यशस्वी जायसवाल को भारतीय टीम में शामिल किया गया।

कोहली को यह चोट पिछले महीने आईपीएल 2026 के फाइनल के दौरान लगी थी। वह रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को लगातार दूसरी बार चैंपियन बनाने के अभियान का हिस्सा थे। चोट के बाद से वह पूरी तरह फिट नहीं हो सके, जिसके चलते सेलेक्टर्स उन्हें अफगानिस्तान सीरीज से आराम देने का फैसला किया।

सेलेक्शन कमेटी के चेयरमैन अजित अगरकर ने मुंबई में टीम के ऐलान के दौरान कोहली की गैरमौजूदगी की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि फिलहाल मेडिकल टीम ने उनकी वापसी को लेकर कोई तय समयसीमा नहीं दी है, लेकिन उम्मीद है कि वह जुलाई में इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज तक फिट हो सकते।

अगरकर ने कहा, 'विराट को चोट लगे अभी एक सप्ताह भी नहीं हुआ है। हमारे पास फिजियो की तरफ से कोई साफ अपडेट नहीं है। हालांकि ऐसा लगता है कि वह इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज तक वापसी कर सकते हैं।'

शानदार फॉर्म में थे कोहली
कोहली अब भारत के लिए सिर्फ वनडे क्रिकेट खेलते हैं। वह पहले ही टेस्ट और टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके। उनकी आखिरी वनडे सीरीज जनवरी 2026 में न्यूजीलैंड के खिलाफ थी। भले ही भारत वह सीरीज 2-1 से हार गया था, लेकिन कोहली ने 240 रन बनाकर टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए थे। इस दौरान उनका औसत 80 और स्ट्राइक रेट 105.26 रहा।

न्यूजीलैंड सीरीज की वही लय उन्होंने आईपीएल 2026 में भी जारी रखी। कोहली ने पूरे सीजन में 675 रन बनाए। उनका औसत 56.25 और स्ट्राइक रेट 165.84 रहा, जो आईपीएल करियर का सर्वश्रेष्ठ स्ट्राइक रेट भी है।

यशस्वी को मिला बड़ा मौका
कोहली की गैरमौजूदगी में यशस्वी जायसवाल को मौका मिला है। यशस्वी ने फरवरी 2025 में इंग्लैंड के खिलाफ अपना वनडे डेब्यू किया था। अब तक वह चार वनडे मैच खेल चुके। उनका आखिरी वनडे दिसंबर 2025 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ था, जिसमें उन्होंने नाबाद 116 रन की शानदार पारी खेली थी।

भारत और अफगानिस्तान के बीच वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 13 जून को धर्मशाला में खेला जाएगा। दूसरा मैच 17 जून को लखनऊ और तीसरा मुकाबला 20 जून को चेन्नई में होगा। इंग्लैंड दौरे के लिए वनडे टीम का चयन इसी सीरीज के बाद किया जाएगा।

Sat, 06 Jun 2026 14:08:11 +0530

  Videos
See all

Chhattisgarh जल प्रबंधन को मिली राष्ट्रीय पहचान... एम-सीएडी मॉडल की केंद्र ने सराहना की | Irrigation #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-06T09:09:30+00:00

Uric Acid बढ़ा तो जोड़ों पर वार! Health Tips | Doctor Advice | Health Awareness | Health Vadi #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-06T09:16:11+00:00

अहमदाबाद में अवैध निर्माण पर बुलडोजर एक्शन | Ahemdabad | Bulldozer Action | Gujarat | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-06T09:08:53+00:00

Lalu-Rabri की सुरक्षा हटने पर Upendra Kushwaha का बड़ा बयान! RJD को दिया करारा जवाब #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-06T09:09:02+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers