Responsive Scrollable Menu

भास्कर अपडेट्स:बंगाल के भांगर ब्लास्ट मामले में पूर्व TMC विधायक सौकत मोल्ला गिरफ्तार

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने पश्चिम बंगाल के भांगर बम ब्लास्ट मामले में पूर्व TMC विधायक सौकत मोल्ला को शुक्रवार रात गिरफ्तार कर लिया। एजेंसी ने उन्हें मामले का मुख्य आरोपी बताया है। गिरफ्तारी के साथ इस मामले में पकड़े गए लोगों की संख्या बढ़कर चार हो गई है। 19 मार्च को दक्षिण 24 परगना जिले के दक्षिण बामुनिया गांव में बम बनाते समय हुए धमाके में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हुए थे। मामले की जांच कर रही NIA ने हाल ही में मोल्ला के घर समेत कई ठिकानों पर छापेमारी भी की थी। मोल्ला को पूछताछ के लिए NIA ऑफिस ले जाया गया है और उन्हें अदालत में पेश किया जाएगा। वहीं उनके परिवार का दावा है कि उन्होंने एजेंसी के सामने आत्मसमर्पण किया था। मामले की जांच जारी है। आज की अन्य बड़ी खबरें… कर्नाटक में 2 युवक गिरफ्तार, पाकिस्तानी व्यक्ति के संपर्क में थे; देशविरोधी साजिश रचने का आरोप कर्नाटक के तुमकुरु में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है, जिन पर पाकिस्तान स्थित एक व्यक्ति के संपर्क में रहकर देशविरोधी गतिविधियों की साजिश रचने का आरोप है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अल्ला बख्श और जमीर खान के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक इंस्टाग्राम चैट की जांच में ऐसे संकेत मिले हैं कि दोनों आरोपी भारत में अशांति फैलाने और युवकों को संगठित करने की कोशिश कर रहे थे। शुरुआती जांच में हत्या और विस्फोट जैसी साजिशों के संकेत भी मिले हैं। हालांकि इनकी पुष्टि अभी जांच के बाद ही होगी। खुफिया ब्यूरो और स्थानीय पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में दोनों को गिरफ्तार किया गया है। मामले की जांच जारी है और सुरक्षा एजेंसियां पूरे नेटवर्क की पड़ताल कर रही हैं।

Continue reading on the app

Dainik Rashifal, 6 June 2026: वृष राशि वालों की सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी तो वृश्चिक वालों के लिए धन लाभ की स्थितियां बनेंगी, इन 3 राशि वाले सेहत का रखें ध्यान! पढ़ें दैनिक राशिफल और उपाय

Today Horoscope 6 June 2026: आज शनिवार के दिन चंद्रमा मकर उपरांत कुंभ राशि में संचार करेंगे और सूर्य वृषभ राशि में रहेंगे. आज ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि पर विजय मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग योग रहेगा. वृष वालों की सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी. मिथुन वालों की जॉब में जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं. कर्क वाले खान पान और सेहत का विशेष ध्यान रखें. कन्या राशि वाले आज रिश्तों को लेकर कुछ तनाव महसूस कर सकते हैं. तुला राशि वाले सृजनात्मक कार्यों का निर्वाह करेंगे. वृश्चिक राशि वालों के लिए धन लाभ की स्थितियां बनेंगी. मकर राशि वालों की दांपत्य जीवन में सहजता रहेगी. मीन वालों का स्वास्थ्य सामान्य से बेहतर रहेगा. कानपुर की ज्योतिषाचार्या स्वाति सक्सेना से जानें सभी राशियों का आज का दैनिक राशिफल और डेली टिप्स.

Continue reading on the app

  Sports

श्रेयस अय्यर नए कप्तान, वैभव सूर्यवंशी को पहली बार मौका, सूर्या का गेम ओवर... आयरलैंड-इंग्लैंड दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान

भारतीय टीम के फैंस का इंतजार खत्म हो चुका है. आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए चयनकर्ताओं ने टीम का ऐलान कर दिया है. 6 जून शनिवार को मुंबई में टीम का चयन किया गया. श्रेयस अय्यर को सूर्यकुमार यादव की जगह पर टी20 टीम का नया कप्तान बनाया गया है. युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी ने भी पहली बार भारतीय टीम में जगह बनाई है. Sat, 6 Jun 2026 13:16:25 +0530

  Videos
See all

Hindi News Live | हिंदी में समाचार लाइव टीवी | West Bengal News | CM Suvendu | Cockroach Janta Party #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-06T08:13:47+00:00

Rabri Devi: राबड़ी देवी पर नीरज कुमार का तंज #rabridevi #neerajkumar #bihar #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-06T08:14:18+00:00

Delhi News : होटल में आग से बड़ा सबक ! होटल-रेस्टोरेंट चलाते हैं? ये नियम जान लें ? Malviya Nagar #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-06T08:12:45+00:00

CM Yogi Gonda Visit : सीएम योगी की गोंडा को बड़ी सौगात, 262 परियोजनाओं का शुभारंभ | #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-06T08:16:46+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers