80वां स्वतंत्रता दिवस: इस बार 1057 बहादुरों को मिलेगा वीरता और सेवा पदक, गृहमंत्रालय ने कर दिया ऐलान
80th Independence Day: स्वतंत्रता दिवस को लेकर देशभर में तैयारियां शुरू हो चुकी हैं. हर घर तिरंगा अभियान के तहत कश्मीर से कन्याकुमारी तक तिरंगा छा रहे हैं. वहीं दिल्ली के लाल किला पर तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं. इसी बीच गृहमंत्रालय ने वीरता और सेवा पदक के लिए ऐलान कर दिया है.
गृह मंत्रालय (MHA) के अनुसार, स्वतंत्रता दिवस 2026 के अवसर पर पुलिस, फायर, होम गार्ड और सिविल डिफेंस (HG&CD) तथा सुधार सेवाओं के कुल 1057 कर्मियों को वीरता और सेवा पदक से सम्मानित किया गया है.
A total of 1057 Personnel of Police, Fire, Home Guard & Civil Defence (HG&CD) and Correctional Services have been awarded Gallantry and Service Medals on the occasion of Independence Day, 2026: Ministry of Home Affairs (MHA)
— ANI (@ANI) August 14, 2026
क्यों दिए जाते हैं वीरता और सेवा पदक
15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सशस्त्र बलों, पुलिस और अन्य सुरक्षाकर्मियों के उन असाधारण योगदानों को सम्मान दिया जाता है, जिन्होंने देश की सुरक्षा और सेवा के लिए बहादुरी, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय दिया. इन पदकों के जरिए आतंकवाद या दुश्मनों से मुकाबले के दौरान साहस दिखाने वाले जवानों के साथ-साथ पुलिस और अन्य सेवाओं में उत्कृष्ट काम करने वाले कर्मियों को भी सम्मानित किया जाता है. इसका उद्देश्य उनके योगदान को पहचान देना और दूसरे जवानों व नागरिकों को देशसेवा, साहस और कर्तव्य के प्रति समर्पण के लिए प्रेरित करना है.
यह भी पढ़ें: स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली मेट्रो का खास इंतजाम, सुबह 4 बजे से शुरू होंगी सेवाएं; जानें पूरा शेड्यूल
वीरता और सेवा पदक में क्या है अंतर
वीरता पदक
ये पदक उन जवानों और सुरक्षाकर्मियों को दिए जाते हैं, जिन्होंने युद्धकाल में या शांति के दौरान असाधारण बहादुरी और साहस दिखाया हो. लोगों की जान-माल बचाने, आतंकवादियों से मुकाबला करने या अपराध रोकने जैसे कामों में अदम्य साहस दिखाने वालों को भी इनसे सम्मानित किया जाता है. परमवीर चक्र, महावीर चक्र, वीर चक्र, अशोक चक्र, कीर्ति चक्र और शौर्य चक्र प्रमुख वीरता पदक हैं.
सेवा पदक
इनका उद्देश्य किसी खास बहादुरी की घटना के बजाय लंबे समय तक ईमानदारी, समर्पण और बेहतरीन सेवा के लिए कर्मियों को सम्मानित करना है. पुलिस, अग्निशमन, होमगार्ड, नागरिक सुरक्षा और सैन्य सेवाओं में उत्कृष्ट रिकॉर्ड रखने वाले कर्मियों को ये पदक दिए जाते हैं. राष्ट्रपति विशिष्ट सेवा पदक (PSM), सराहनीय सेवा पदक (MSM) और विशिष्ट सेवा पदक (VSM) इसके प्रमुख उदाहरण हैं.
यह भी पढ़ें: प्रधानमंत्री मोदी ने स्वतंत्रता दिवस से पहले लोगों से की 'हर घर तिरंगा' अभियान में शामिल होने की अपील
Petrol Diesel Price Today 14 August 2026: महंगाई से आजादी…पेट्रोल 11 और डीजल 8.43 रुपए प्रति लीटर सस्ता, स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले आई खुशखबरी
Petrol Diesel Price Today 14 August 2026: महंगाई से आजादी...पेट्रोल 11 और डीजल 8.43 रुपए प्रति लीटर सस्ता, स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले आई खुशखबरी
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
IBC24











