पपीता का नाम सुनते ही कांपने लगती है बच्ची:जालंधर में रेप के बाद बोरी में पैक कर फेंका था, प्राइवेट पार्ट पर 50 टांके, 4 सर्जरियां हुईं
प्राइवेट पार्ट पर 50 टांके…4 सर्जरियां और रात में चीखकर उठ बैठती 13 साल की मासूम। जालंधर में श्मशान घाट के पास बोरी में खून से लथपथ मिली बच्ची की चोटों को डॉक्टरों ने इलाज कर ठीक किया, लेकिन उसके मन पर लगा जख्म आज भी नहीं भरा है। घटना के बाद बच्ची ने बताया था कि राजेश अंकल ने उसे पपीता देने का बहाना बनाकर बाइक पर बैठाया और सुनसान जगह ले गए। वहां उसके साथ गलत काम (रेप) किया और बाद में उसे बोरी में भरकर श्मशान घाट के पास फेंक दिया। यही कारण है कि बच्ची पपीते का नाम सुनते ही आज भी डर से कांपने लगती है। आरोपी के फरार होने और जिला कोर्ट से अंतिम मुआवजा नहीं मिलने के बाद पीड़ित परिवार अब न्याय की आखिरी आस लेकर पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट पहुंचा है। मामले की पैरवी कर रहीं एडवोकेट सिमरन कौर ने कहा कि बच्ची फिलहाल 7वीं कक्षा में पढ़ रही है और अपनी आगे की पढ़ाई जारी रखे हुए है। उन्होंने कहा कि बच्ची को न्याय दिलाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। 6 पॉइंट में जानिए पूरा मामला… *************** ये खबर भी पढ़ें: सुखबीर बादल की छाती में कृपाण घोंप करनी थी हत्या: पूर्व डिप्टी CM हाथ आगे कर बचे, 8 टांके लगे; नांदेड़ SP बोले- पंजाब में नशे का गुस्सा था महाराष्ट्र के नांदेड में गुरुद्वारा माता साहिब में निहंग ने शिरोमणि अकाली दल (SAD) के अध्यक्ष व पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल पर कृपाण से हमला किया। हालांकि, हमलावर निहंग को उसी समय दबोच लिया। अब तक की पुलिस की पूछताछ में सामने आया है कि हमलावर निहंग जसपाल सिंह सुखबीर की छाती पर हमला कर हत्या करने वाला था। (पढ़ें पूरी खबर)
सेंसेक्स 300 अंक गिरकर 77800 पर आया:निफ्टी भी 80 अंक गिरा, टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स का शेयर 5% टूटा
आज यानी 14 अगस्त को सेंसेक्स 300 अंक गिरकर 77,800 पर आ गया है। निफ्टी में भी 80 अंकों की गिरावट है, ये 24,300 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। तिमाही नतीजों के बाद टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स का शेयर आज 5% गिरकर 332.75 रुपए पर आ गया। टाटा मोटर्स PV का अप्रैल-जून तिमाही में मुनाफा 80% से ज्यादा घटकर ₹775 करोड़ रह गया है। टाटा मोटर्स PV के नतीजों से जुड़ी पूरी खबर पढ़ें… एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार 13 अगस्त को अमेरिकी बाजारों में गिरावट रही थी विदेशी निवेशकों ने 7 दिन में 720 करोड़ के शेयर खरीदे कल बाजार में रही थी गिरावट 13 अगस्त को सेंसेक्स 114 अंक चढ़कर 78,080 पर बंद हुआ था। निफ्टी में भी 40 अंकों की गिरावट रही, ये 24,396 पर पहुंच गया।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 









