Responsive Scrollable Menu

फुकेट-दिल्ली फ्लाइट के तीनों हाइड्रोलिक सिस्टम फेल हुए थे:जांच रिपोर्ट में खुलासा, 4 सेकेंड पायलट का कंट्रोल नहीं चला; विमान 300 फीट नीचे आया

थाईलैंड के फुकेट से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट के अचानक 300 फीट नीचे आने को लेकर शुक्रवार को नया खुलासा हुआ। एयरबस को शुरुआती जांच में पता चला कि यह हादसा तकनीकी खराबी की वजह से हुआ था। पहले पायलट के नशे में होने की बात सामने आई थी। पायलट (कैप्टन) के दो ड्रग्स टेस्ट पॉजिटिव आए थे। एयरबस के मुताबिक, विमान के तीनों हाइड्रोलिक सिस्टम में एक के बाद एक खराबी आई थी। इसके चलते विमान की ऊंचाई और दिशा कंट्रोल करने वाले एलिवेटर और एलेरॉन करीब 4 सेकंड तक काम नहीं कर पाए। इससे झटके के साथ नीचे की ओर आ गया था। 4 अगस्त को एयरबस A320 विमान फुकेट से दिल्ली रवाना हुई थी। हादसा भुवनेश्वर से गुजरते वक्त हुआ। इसमें 3 बच्चों समेत 137 यात्री और 8 क्रू मेंबर सवार थे। टर्बुलेंस की वजह से 20 यात्री और 4 क्रू मेंबर घायल हुए थे। को-पायलट ने नोज-डाउन इनपुट दिया, कंट्रोल सिस्टम ने रिस्पांस नहीं दिया

Continue reading on the app

इंदौर निगम के सहायक राजस्व अधिकारी पर लोकायुक्त रेड:31 साल की नौकरी में 80 लाख वेतन, 2.53 करोड़ की संपत्ति; पत्नी के नाम दो बिल्डिंग

नगर निगम इंदौर के सहायक राजस्व अधिकारी (ARO) जितेंद्र कुमार पांडेय के ठिकानों पर लोकायुक्त ने छापा मारा है। शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे लोकायुक्त की दो अलग-अलग टीमें पांडेय के घर और उनकी पत्नी भावना के नाम हॉस्टल पर पहुंचीं। इनमें डीएसपी सुनील तालान, आनंद चौहान, निरीक्षक आशुतोष मिठास और सचिन पटेरिया शामिल हैं। प्रारंभिक जांच में ARO पांडेय की वैध आय की तुलना में करीब 1.73 करोड़ रुपए की अनुपातहीन संपत्ति मिलने की बात सामने आई है। लोकायुक्त एसपी राजेश सहायक के मुताबिक, पांडेय नगर निगम में करीब 31 वर्ष से नौकरी कर रहे हैं। पूरे सेवाकाल में उन्हें करीब 80 लाख रुपए वेतन के रूप में मिलने का अनुमान है। इसके मुकाबले जांच में करीब 2.53 करोड़ रुपए का खर्च सामने आया है। यह वैध आय से करीब 1.73 करोड़ रुपए ज्यादा और 216.35 प्रतिशत अनुपातहीन बताया गया है। पत्नी के नाम दो बिल्डिंग, एक में चल रहा हॉस्टल लोकायुक्त की प्रारंभिक जांच में भावना पांडेय के नाम पर आनंद नगर एक्सटेंशन में एक इमारत मिली है। नवलखा-चितावद इलाके की इस बिल्डिंग में 40x50 फीट के प्लॉट पर G+3 भवन बना हुआ है। इसके निर्माण पर करीब 1.20 करोड़ रुपए खर्च होने का अनुमान है। इसी तरह गजाधर नगर, चितावद के गुलमोहर का बगीचा इलाके में भावना पांडेय के नाम G+2 बिल्डिंग मिली है। इसमें हॉस्टल चलने की जानकारी सामने आई है। इसके निर्माण पर करीब 91.50 लाख रुपए खर्च का अनुमान है। पत्नी, बेटे-बेटी के नाम कई गाड़ियां जांच में ARO जितेंद्र कुमार पांडेय की पत्नी, बेटे और बेटी के नाम कई चार पहिया और दोपहिया वाहन खरीदे जाने की जानकारी भी सामने आई है। इन पर करीब 14 लाख रुपए के खर्च का आकलन है। अधिकारियों के मुताबिक, अभी सामने आए आंकड़े प्रारंभिक हैं। दस्तावेजों और अन्य संपत्तियों के सत्यापन के बाद ही अनुपातहीन संपत्ति का अंतिम आकलन किया जाएगा। ये खबर भी पढ़ें… बाबू के पास सवा 6 करोड़ के मकान-प्लॉट और फार्महाउस जबलपुर लोकायुक्त पुलिस ने क्षेत्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज प्रशिक्षण केंद्र सिवनी में पदस्थ बाबू सुभाष शर्मा के जबलपुर और सिवनी स्थित पांच ठिकानों पर एक साथ छापा मारा। कार्रवाई में आय से 500 गुना अधिक संपत्ति का पता चला है। शर्मा के घर से 5 करोड़ की जमीन, प्लॉट और एक करोड़ 20 लाख मूल्य के फार्म हाउस और दो मकानों के दस्तावेज मिले हैं। पढ़ें पूरी खबर…

Continue reading on the app

  Sports

पूर्व कप्तान अहजर अली ने बताया क्यों बर्बाद हो रहा है पाकिस्तान का क्रिकेट, पीसीबी की करतूतों का किया खुलासा

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान अजहर अली का मानना है कि देश में डिपार्टमेंटल क्रिकेट नहीं होने से काफी नुकसान पहुंच रहा है. अहजर अली मानते हैं कि पाकिस्तान के लिए डिपार्टेमेंटल क्रिकेट का होना जरूरी है, क्योंकि यहां खिलाड़ियों को तराशा जाता है. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड लगातार डिपार्टेमेंटल टीमों को खत्म कर रही है. Sun, 16 Aug 2026 08:46:04 +0530

  Videos
See all

CM Yogi Viral Speech : मैं बुलडोजर चलवा सकता हूं... सीएम योगी ने दिया मजेदार जवाब | Chhattisgarh #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-16T04:09:30+00:00

Operation Sindoor: लेफ्टिनेंट जनरल. (रि.) संजय कुलकर्णी ने श्रवण के बारे में क्या कहा? Shravan Singh #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-16T04:10:44+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers