Responsive Scrollable Menu

PM Modi: वैश्विक संकट के बीच पीएम मोदी ने पेश की मिसाल, काफिले में दिखी सिर्फ 2 गाड़ियां

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को हैदराबाद में दिए भाषण के दौरान ऊर्जा संरक्षण की अपील की थी। मध्य पूर्व में बने हालातों के कारण दुनिया ऊर्जा संकट और व्यापारिक नुकसान का सामना कर रही है। भारत भी इससे प्रभावित हुआ है क्योंकि देश ईरान और रूस समेत अन्य देशों से क्रूड ऑयल का आयात करता है। इस बीच प्रधानमंत्री ने तेल बचाने और संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग की अपील की। अब सरकार और BJP के वरिष्ठ नेता इस अपील पर अमल करते नजर आ रहे हैं।

काफिले का आकार घटाया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी अपील को व्यवहार में लाते हुए अपने काफिले की गाड़ियों की संख्या काफी कम कर दी है। अब उनके काफिले में केवल दो गाड़ियां दिखाई दे रही हैं। एसपीजी प्रोटोकॉल के अनुसार सुरक्षा के सभी आवश्यक मानकों को बनाए रखते हुए यह कमी की गई है। पहले प्रधानमंत्री के काफिले में 12-15 गाड़ियां होती थीं, जिनमें बख्तरबंद मर्सिडीज-मेबैक S650, रेंज रोवर्स, टोयोटा फॉर्च्यूनर, एस्कॉर्ट वाहन, जैमर यूनिट, डिकॉय कारें और एंबुलेंस शामिल रहती थीं। बुधवार को जारी तस्वीरों में इस बदलाव की पुष्टि हुई है।

अमित शाह और BJP अध्यक्ष ने भी कम किए वाहन

गृह मंत्री अमित शाह ने भी अपने काफिले की गाड़ियों की संख्या घटा दी है। सुबह उनके काफिले में केवल चार गाड़ियां दिखाई दीं। BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने भी अपने काफिले में वाहनों की संख्या कम कर दी है। उन्होंने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर पोस्ट कर प्रधानमंत्री की इस पहल की सराहना की। उन्होंने लिखा कि नरेंद्र मोदी जी ने काफिले में वाहनों की संख्या कम करके साबित किया है कि वे सही मायने में देश के 'प्रधानसेवक' हैं।

Continue reading on the app

वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी का धमाका: 'संपत चंपत' और 'कियन एंड किकी' के साथ शुरू हुआ 2026 समर फीस्टा, बच्चों को मिलेंगे 200+ नए एपिसोड्स

WBD India Summer Fiesta 2026: वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी (WBD) ने भारतीय बच्चों के लिए साल 2026 की गर्मियों को यादगार बनाने के उद्देश्य से अपनी अब तक की सबसे बड़ी कंटेंट पहल 'समर फीस्टा' की शुरुआत कर दी है। इस अभियान के तहत कंपनी के प्रमुख चैनलों - पोगो, कार्टून नेटवर्क और डिस्कवरी किड्स पर 200 से अधिक नए एपिसोड्स और ओरिजिनल भारतीय इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टीज (IP) लॉन्च किए गए हैं। यह पहल भारत की रचनात्मक प्रतिभा को वैश्विक मंच देने की दिशा में एक बड़ा कदम है।

पोगो पर 'संपत चंपत' और कार्टून नेटवर्क पर 'कियन एंड किकी' की एंट्री
इस समर सीजन का मुख्य आकर्षण दो नए ओरिजिनल शो हैं। पोगो पर प्रसिद्ध 'लोटपोट कॉमिक्स' के किरदारों पर आधारित शो 'संपत चंपत' शुरू हो रहा है, जो दर्शकों को छोटे शहर की शरारतों और हंसी-मजाक की दुनिया में ले जाएगा। वहीं, कार्टून नेटवर्क पर 'कियन एंड किकी' लॉन्च किया गया है, जो जादूगरों के एक परिवार और भाई-बहन के अनोखे रिश्ते की कहानी है। वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी के हेड (साउथ एशिया) श्री अभिषेक ने कहा कि ये शो सिर्फ टीवी के लिए नहीं बल्कि एक पूरी फ्रैंचाइजी के तौर पर विकसित किए गए हैं।

छोटा भीम और लिटिल सिंघम का अनोखा संगम
इस बार पोगो पर एक बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। पहली बार भारत के दो सबसे पसंदीदा किरदार—छोटा भीम और लिटिल सिंघम—एक साझा एनिमे प्रेरित दुनिया में एक साथ नजर आएंगे। इसके साथ ही छोटा भीम का 18वां जन्मदिन भी मनाया जाएगा, जिसके तहत 3 मई से विशेष टेलीफीचर और 'ओरिजिन ऑफ भीम बिग पिक्चर' का प्रसारण होगा। 'ओमी नंबर 1' और 'जय जगन्नाथ' जैसे शोज भी बच्चों का मनोरंजन करना जारी रखेंगे।

कॉमेडी ब्लॉक और नॉनस्टॉप बवाल
कार्टून नेटवर्क ने अपने कॉमेडी-फर्स्ट ब्लॉक 'बूम बैम कॉमेडी जैम' को नए अवतार में पेश किया है। इसमें 'टीन टाइटन्स गो!' और 'बैटव्हील्स' के नए सीजन के साथ-साथ 'बेबी लेमिंग्स' और 'द वीजी फैमिली' जैसी अंतरराष्ट्रीय फ्रैंचाइजी भी शामिल की गई हैं। दूसरी ओर, डिस्कवरी किड्स पर 'टिट्टो' और 'मिस्टरबीन' के नए एपिसोड्स के साथ 'नॉनस्टॉप बदमाशी, नॉनस्टॉप बवाल' अभियान जारी रहेगा। ये सभी नए शोज ओटीटी प्लेटफॉर्म डिस्कवरी+ पर भी स्ट्रीम किए जाएंगे।

देशभर के 14 शहरों में ऑन-ग्राउंड एक्टिविटीज
मनोरंजन केवल टीवी स्क्रीन तक सीमित नहीं रहेगा। डब्ल्यूबीडी इंडिया दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और चेन्नई सहित 14 बड़े शहरों के 20 से अधिक मॉल्स और बाउंस ट्रैम्पोलिन पार्क्स में लाइव इवेंट्स आयोजित कर रहा है। यहां बच्चों को छोटा भीम, लिटिल सिंघम और टॉम एंड जैरी जैसे अपने पसंदीदा किरदारों के लाइव मैस्कॉट से मिलने और एक्टिविटीज में शामिल होने का मौका मिलेगा। साथ ही, ये मैस्कॉट सोशल मीडिया पर भी क्रिएटर्स के रूप में बच्चों का मनोरंजन करेंगे।

Continue reading on the app

  Sports

22 साल में पहली बार... टेस्ट डेब्यू पर हुआ कमाल, इंग्लैंड ओपनर ने लॉर्ड्स में बनाया रिकॉर्ड

क्रिकेट के मक्का कहे जाने वाले ऐतिहासिक लॉर्ड्स मैदान पर इंग्लैंड के एक युवा बल्लेबाज ने वो कर दिखाया है, जो पिछले 22 सालों में कोई इंग्लिश ओपनर नहीं कर पाया था. न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जा रहे कड़े मुकाबले में इंग्लैंड के युवा सनसनी एमिलियो गे ने अपने टेस्ट डेब्यू पर ही इतिहास रच दिया है. Fri, 5 Jun 2026 23:41:00 +0530

  Videos
See all

Plagues of mice terrorise farmers in Australia. #Australia #Mice #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-05T22:00:34+00:00

TMC Crisis: Mahua Moitra ने भी छोड़ा TMC का साथ? | Mamata Banerjee | Humayun Kabir | Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-05T22:00:38+00:00

Khan Sir Arrest News: कोचिंग सेंटर फायरिंग पर बच्चों ने क्या बता दिया? | Accused | Coaching Firing | #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-05T21:30:37+00:00

Kusha Kapila: बांद्रा में नजर आईं कुशा कपिला #kushakapila #aajtak #entertainment #shortsviral #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-05T21:30:38+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers