खत्म हुआ खेल! ISI के लिए जासूसी करने वाली यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा को सुप्रीम कोर्ट से झटका, खारिज हुई अपील
पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI को संवेदनशील जानकारी लीक करने के आरोप में गिरफ्तार ट्रैवल व्लॉगर और यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है. सर्वोच्च अदालत ने उनकी जमानत याचिका खारिज करते हुए कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े मामलों में कोई समझौता नहीं किया जा सकता. जांच एजेंसियों का दावा है कि ज्योति ने पाकिस्तान स्थित संपर्कों के साथ रणनीतिक जानकारी साझा की थी. इससे पहले पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट भी उसे राहत देने से इनकार कर चुका है.
भांगर ब्लास्ट केस: अभिषेक बनर्जी के करीबी नेता पर NIA का वार, सौकत मोल्ला गिरफ्तार, बंगाल में सियासी पारा हाई
केंद्रीय जांच एजेंसी ने एक दिन पहले 4 जून को सौकत मोल्ला के घर, पार्टी दफ्तर और कई जगहों पर तलाशी ली थी और मार्च में हुए विस्फोट की जांच के तहत एक शख्स को गिरफ्तार किया था, जिसके बाद इस मामले में गिरफ्तारियों की कुल संख्या तीन हो गई थी. हालांकि, अब मोल्ला सहित चार लोग गिरफ्तार हो चुके हैं.

























