Responsive Scrollable Menu

इंडिगो फ्लाइट में टेकऑफ से पहले पक्षी टकराया:बेंगलुरु से मुंबई के लिए उड़ान भरनी थी, फ्लाइट एक घंटे देरी के बार उड़ सकी

बेंगलुरु से मुंबई जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E-6283 शुक्रवार शाम टेकऑफ से ठीक पहले बर्ड हिट का शिकार हो गई। विमान को शाम 7:04 बजे उड़ान भरनी थी, तभी उससे एक पक्षी टकरा गया। इसके बाद पायलट विमान को वापस बे पर ले गया। PTI के मुताबिक, घटना के बाद एयरबस A321Neo विमान के दोनों इंजन की जांच की गई। साथ ही दूसरी चीजों की भी तकनीकी जांच की गई। इसमें एक घंटे से ज्यादा का समय लगा। अधिकारियों ने कहा कि विमान पूरी तरह से सुरक्षति है। इसके बाद रात 8:46 बजे विमान मुंबई के लिए रवाना हुआ। हालांकि फ्लाइट में कितने यात्री सवार थे, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। क्या है 'बर्ड हिट' एविएशन में ‘बर्ड हिट’ का मतलब होता है जब कोई पक्षी उड़ते या उतरते विमान से टकरा जाता है। यह अक्सर एयरपोर्ट के आसपास खुले कचरे या पेड़ों की वजह से होता है, जहां पक्षी ज्यादा आते हैं। ऐसे हादसों से इंजन को नुकसान पहुंच सकता है। इंडिगो और एअर इंडिया से जुड़ी यह घटनाएं भी पढ़ें… 18 मई: वडोदरा से दिल्ली जा रही इंडिगो फ्लाइट में लाइट गुल गुजरात के वडोदरा में रविवार रात इंडिगो की फ्लाइट (6E 657) में बिजली गुल हो गई। विमान का ग्राउंड पावर यूनिट (GPU) अचानक बंद हो जाने से ये हालात बने। इसके चलते पैसेंजर्स को अंधेरे और भारी उमस में परेशानी का सामना करना पड़ा। कुछ यात्रियों की तबीयत बिगड़ने लगी थी। एक पैसेंजर ने अपने मोबाइल में ये वीडियो रिकॉर्ड कर लिया था, जो वायरल हुआ। पूरी खबर पढ़ें… 5 मई: इंडिगो फ्लाइट में पावर बैंक ब्लास्ट, 5 पैसेंजर घायल हैदराबाद से चंडीगढ़ आ रही इंडिगो फ्लाइट 6E 108 में पावर बैंक में ब्लास्ट हो गया। इससे 5 यात्री घायल हो गए। पावर बैंक एक यात्री के बैग में रखा था। घटना उस समय हुई, जब फ्लाइट एयरपोर्ट पर खड़ी थी। हादसे के बाद फ्लाइट में धुआं भर गया, जिससे यात्री घबरा गए। यात्रियों को इमरजेंसी गेट से निकाला गया। पूरी खबर पढ़ें… 9 अप्रैल : एअर इंडिया मुंबई-बेंगलुरु फ्लाइट का इंजन हवा में बंद हुआ मुंबई से बेंगलुरु जा रही एअर इंडिया की एअरबस A320 Neo फ्लाइट 9 अप्रैल की देर रात उड़ान भरने के करीब 20 मिनट बाद मुंबई एयरपोर्ट लौट आई। अधिकारियों ने बताया कि हवा में एक इंजन बंद होने पर पायलट ने रेडियो पर ‘PAN PAN’ कॉल दी, जिसके बाद फ्लाइट को प्राथमिकता के आधार पर सुरक्षित लैंड कराया गया। पूरी खबर पढ़ें… 20 मार्च: एअर इंडिया ने गलत मॉडल का प्लेन भेजा, वापस लाना पड़ा एअर इंडिया की एक बार फिर बड़ी चूक सामने आई, जिसके कारण दिल्ली से कनाडा के वैंकूवर जा रही फ्लाइट AI-185 को उड़ान भरने के करीब 7 घंटे बाद वापस दिल्ली लौटना पड़ा। विमान में 300 से ज्यादा यात्री मौजूद थे। पूरी खबर पढ़ें… ………………… यह खबर भी पढ़ें… एअर इंडिया हफ्ते में करीब 800 घरेलू फ्लाइट्स घटाएगी: इंडिगो भी 7% उड़ानें कम करेगी, महंगा फ्यूल और ऑपरेशन कॉस्ट बढ़ने का असर टाटा ग्रुप की एयरलाइन एअर इंडिया हफ्ते करीब 800 घरेलू उड़ानों में कटौती कर रही है। यह बदलाव जून से अगस्त 2026 के बीच रहेगा। कंपनी ने यह फैसला जेट फ्यूल की बढ़ती कीमतों के कारण लिया है। वहीं एक न्यूज रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इंडिगो भी अपनी घरेलू उड़ानों में 5% से 7% की कटौती कर सकती है। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

मद्रास हाईकोर्ट ने फैसलों में देरी पर सवाल उठाए:कहा- सुप्रीम कोर्ट की अपनी टिप्पणियों का पालन नहीं करेगा, तो बुरा असर पड़ सकता है

मद्रास हाईकोर्ट ने कहा है कि चुनाव याचिकाओं के निपटारे में देरी लोकतंत्र को कमजोर कर सकती है और देश को तानाशाही की राह पर ले जा सकती है। जस्टिस जी. जयचंद्रन ने बुधवार को 2016 के राधापुरम विस चुनाव विवाद पर फैसला सुनाते हुए कहा, जनप्रतिनिधित्व एक्ट, 1951 की धारा 86(7) के तहत चुनाव याचिकाओं का निपटारा छह महीने में होना चाहिए। यदि अदालतें मोहम्मद अकबर मामले में सुप्रीम कोर्ट की अपनी ही टिप्पणियों का पालन नहीं करेंगी, तो लोकतांत्रिक व्यवस्था पर बुरा असर पड़ सकता है। कोर्ट ने अन्नाद्रमुक के आईएस इनबादुरई का 2016 का चुनाव रद्द कर डीएमके नेता तथा तमिलनाडु विस के पूर्व अध्यक्ष एम. अप्पावु को 2016-21 के लिए राधापुरम से निर्वाचित घोषित किया। इनबादुरई 49 वोट से जीते थे, लेकिन पुनर्गणना में कोर्ट ने अप्पावु को 109 वोट से विजेता माना। 10 साल बाद बदला नतीजा, हारा प्रत्याशी जीता 2016 के राधापुरम विधानसभा चुनाव में डीएमके के अप्पावु 49 वोट से हार गए थे। उन्होंने चुनाव याचिका दायर कर आरोप लगाया कि डाक मतपत्रों की गिनती और ईवीएम मतों की गणना में अनियमितताएं हुईं। 2019 में मद्रास हाई कोर्ट ने पाया कि रिटर्निंग ऑफिसर ने मतगणना प्रक्रिया को लेकर शपथ पर गलत बयान दिया था। इसके बाद कोर्ट ने 1,508 डाक मतपत्रों और 19वें, 20वें तथा 21वें चरण में गिने गए 39 ईवीएम के 15,700 से अधिक वोटों की पुनर्गणना का आदेश दिया। पुनर्गणना में अप्पावु के वोट ज्यादा निकले और अंततः हाई कोर्ट ने उन्हें 109 वोट से विजेता घोषित कर दिया। सुप्रीम कोर्ट ने लगाई थी रोक हाई कोर्ट के पुनर्गणना आदेश को चुनौती देकर इनबादुरई 2019 में सुप्रीम कोर्ट पहुंचे थे। शीर्ष अदालत ने पुनर्गणना जारी रहने दी, लेकिन परिणाम जारी करने पर रोक लगा दी। 21 मई 2026 को सुप्रीम कोर्ट ने कहा, विधानसभा का कार्यकाल खत्म हो चुका है और फैसला सुनाने से अंतरिम रोक हटा दी। इसके बाद हाई कोर्ट ने फैसला सुनाया। ------------------------------------------------------ ये खबर भी पढ़ें… सुप्रीम कोर्ट बोला- कुछ पद सिर्फ कम शिक्षितों के लिए:बड़ी डिग्री छिपाकर ये नौकरी हासिल करना गलत; यह असली हकदार से रोजगार छीनने जैसा सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को कहा कि कम शैक्षणिक योग्यता के लिए आरक्षित नौकरी के लिए अपनी शिक्षा छुपाना पद के असली हकदार से रोजगार छीनना है। इसलिए उच्च योग्यता छिपाकर ली गई नौकरी कानूनन अमान्य होगी। पूरी खबर पढे़ं…

Continue reading on the app

  Sports

वैभव सूर्यवंशी क्या आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए टीम इंडिया में शामिल होंगे? कुछ ही घंटों में होगा टीम इंडिया का ऐलान

Vaibhav sooryavanshi Ireland tour: शनिवार को बीसीसीआई की चयन बैठक में 15 वर्षीय युवा ओपनर वैभव सूर्यवंशी को आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे की लिमिटेड ओवर सीरीज के लिए टीम इंडिया में शामिल किया जा सकता है. ऐसा होने पर वह सचिन तेंदुलकर के बाद भारत के सबसे युवा क्रिकेटर बनेंगे. हाल ही में अंडर-19 विश्व कप में 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट' रहे वैभव ने आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स के लिए 237.30 के स्ट्राइक रेट से 776 रन बनाए हैं. बीसीसीआई आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टीम का ऐलान शनिवार, 6 जून को मुंबई में दोपहर एक बजे करेगा. Fri, 5 Jun 2026 23:15:46 +0530

  Videos
See all

CM Yogi News : अपने बर्थडे पर योगी की 'शपथ'...बेचैनी, लखनऊ से दिल्ली तक? | Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-05T19:27:55+00:00

Annamalai Resigned BJP: अन्नामलाई की नई पार्टी बनी गले का कांटा? |We The Leaders Party | News |TVK #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-05T19:30:20+00:00

Kushner-backed luxury resort plan sparks protests in Albania. #JaredKushner #Albania #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-05T19:30:27+00:00

News Ki Pathshala: भारत के खिलाफ ट्रंप के सारे पैंतरे फेल..ऐसा क्या हो गया ? | Putin | PM Modi #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-05T19:30:20+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers