Reform UK officials have claimed there was a “credible threat" against Farage at the count. #BBCNews
Subscribe to our channel here: https://bbc.in/bbcnews For the latest news download the BBC News app or visit BBC.com/news #BBCNews
मंदसौर कलेक्टर ने की जिले की स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा, गर्भवती महिलाओं और कुपोषित बच्चों की मॉनिटरिंग के दिए निर्देश
मंदसौर में कलेक्टर दिव्यांक सिंह ने स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा को लेकर अधिकारियों के साथ एक बैठक की। इस दौरान गर्भवती महिलाओं और शिशु मॉनिटरिंग को लेकर उन्होंने अवश्यक दिशा निर्देश दिए।
कलेक्टर ने ये निर्देश दिया है कि जिले में जितने भी अति गंभीर कुपोषित बच्चे हैं। उनके स्वास्थ्य पर बेहतरीन तरीके से ध्यान दिया जाए। उन्हें पोषण पुनर्वास केंद्र में भर्ती कर उपचार और नियमित देखभाल सुनिश्चित की जाए। जिला स्वास्थ्य समिति की समीक्षा बैठक में उन्होंने कई मुद्दों पर चर्चा कर उचित दिशा निर्देश दिए।
कुपोषित बच्चों और गर्भवती महिलाओं पर ध्यान
बैठक में कुपोषित बच्चों को चिन्हित कर उन्हें बेहतर पोषण प्रदान करने और उनके विकास की मॉनिटरिंग रखने पर चर्चा हुई, ताकि उन्हें जल्द स्वस्थ्य बनाया जा सके। इसी के साथ गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए। पहले ट्राइमेस्टर में उनका पंजीयन करने और हाई रिस्क महिलाओं के स्वास्थ्य की नियमित निगरानी करने के निर्देश दिए गए। इस तरह की महिलाओं की सूची स्वास्थ्य विभाग को महिला एवं बाल विकास विभाग को उपलब्ध करवाने को कहा गया है। आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हाई रिस्क का गर्भवती महिलाओं की नियमित मॉनिटरिंग करेंगी।
आयुष्मान आरोग्य मंदिर में बढ़ाएं ओपीडी
बैठक के दौरान कलेक्टर ने आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में ओपीडी की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए। इसी के साथ आंगनवाड़ी केंद्रों के संचालन, नियमित पोषण आहार और एचआईवी संक्रमित मरीजों से संबंधित व्यवस्थाओं की जानकारी लेकर आवश्यक निर्देश दिए गए।
जिले की स्वास्थ्य सेवाओं तथा महिला बाल विकास विभाग की आंगनबाड़ी सेवाओं की विशेष समीक्षा जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में की गई l #मंदसौर #Mandsaur pic.twitter.com/lyF8eJ3MKk
— Collector Mandsaur (@CMandsaur) August 13, 2026
स्वास्थ्य सेवा से न रहे वंचित
बैठक के दौरान कलेक्टर ने इस बात पर जोर दिया कि कोई भी गर्भवती महिला या शिशु स्वास्थ्य सेवाओं की सुविधा और निगरानी से वंचित नहीं रहना चाहिए। जो बच्चे अब तक टीकाकरण से वंचित हैं, उन्हें चिन्हित कर समय सीमा में टीकाकरण सुनिश्चित करने को कहा गया है। इसके लिए महिला एवं बाल विकास विभाग तथा स्वास्थ्य विभाग को आपसी समन्वय के साथ फील्ड विजिट कर काम करने के निर्देश दिए गए हैं।
बनेंगे कुपोषण हॉटस्पॉट
बैठक के दौरान महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों ने कलेक्टर को इस बात की जानकारी दी कि गंभीर कुपोषित बच्चों के लिए हॉटस्पॉट चिन्हित किए गए हैं। जिन क्षेत्रों में तीन या उससे अधिक बच्चे कुपोषित है। उस जगह को हॉटस्पॉट के रूप में चिन्हित किया गया है। इस पर कलेक्टर ने इन क्षेत्रों के बच्चों के उपचार और पोषण के लिए कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए हैं। 31 अगस्त तक 3 से 6 वर्ष के बच्चों का आंगनवाड़ी केंद्रों में पंजीयन सुनिश्चित करने को कहा गया है।
स्वास्थ्य कार्यक्रमों की हुई समीक्षा
बैठक के दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ आरके द्विवेदी ने जिले में संचालित की जा रही अलग-अलग स्वास्थ्य योजना और अभियान की प्रगति के बारे में कलेक्टर को जानकारी दी। इन स्वास्थ्य कार्यक्रमों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने निर्धारित समय सीमा में लक्ष्य पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। इस बैठक के दौरान चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकार, बीएमओ और आईसीडीसी परियोजना अधिकारी मौजूद रहे।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
BBC News
Mp Breaking News










