Responsive Scrollable Menu

VIDEO: भरत तिवारी के परिवार को मिलेगी सरकारी नौकरी, जांच आयोग ने सौंपी रिपोर्ट, जानिए अब आगे क्या?

Bharat Tiwari Encounter : भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में जांच आयोग की अंतरिम रिपोर्ट के बाद बिहार सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता और सरकारी नौकरी देने की घोषणा की है.

The post VIDEO: भरत तिवारी के परिवार को मिलेगी सरकारी नौकरी, जांच आयोग ने सौंपी रिपोर्ट, जानिए अब आगे क्या? appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

Samsung ला रहा 2 नए Galaxy फोन, एक फ्लैगशिप तो दूसरा बजट में, जानें कब आएंगे और कितनी होगी कीमत

Samsung जल्द दो नए फोन को लॉन्च करने वाला है जो Galaxy S26 FE और Galaxy A07s होंगे। दोनों फोन Google की Supported Devices लिस्ट में दिखे हैं। जानें कब होंगे लॉन्च और कितनी होगी कीमत।

Continue reading on the app

  Sports

Shubman Gill ने Sri Lanka के खिलाफ Prasidh Krishna और गुरनूर बरार को बताया बेहतरीन तेज गेंदबाज

भारत के कप्तान शुभमन गिल ने संकेत दिया है कि शनिवार से श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रहे पहले टेस्ट में अनुभवी मोहम्मद सिराज के साथ प्रसिद्ध कृष्णा नई गेंद साझा कर सकते हैं। हालांकि उन्होंने कर्नाटक के तेज गेंदबाज प्रसिद्ध और युवा गुरनूर बरार में से किसी एक को चुनने को ‘मुश्किल फैसला’ बताया। भारत इस दौरे पर बाएं हाथ के तीन स्पिनरों रविंद्र जडेजा, मानव सुथार और कुलदीप यादव के साथ उतर रहा है।

वहीं चार तेज गेंदबाजों में सिराज की जगह लगभग तय है। आकिब नबी दौड़ में नहीं हैं जबकि छह फुट पांच इंच लंबे गुरनूर और उनसे एक इंच छोटे प्रसिद्ध के बीच चयन होना है। प्रसिद्ध सात टेस्ट खेल चुके हैं और उनके नाम 25 विकेट हैं।

इसे भी पढ़ें: India Export: सिंगापुर और श्रीलंका को जून तिमाही में निर्यात दोगुना हुआ

पहले टेस्ट की पूर्व संध्या पर गिल ने कहा, ‘‘गुरनूर बरार ने पुरानी गेंद से शानदार गेंदबाजी की है क्योंकि वह अच्छी रफ्तार से उछाल हासिल कर सकते हैं। लेकिन प्रसिद्ध कृष्णा ने पिछले कुछ समय में अच्छी गेंदबाजी की है, जैसा कि हमने अभ्यास मैच में देखा। इसलिए यह मुश्किल फैसला है।’’ गिल ने कहा कि यह श्रृंखला जसप्रीत बुमराह की गैरमौजूदगी में प्रसिद्ध और गुरनूर जैसे खिलाड़ियों के लिए अपनी दावेदारी पेश करने का मौका है।

बुमराह घुटने की चोट के कारण टीम में नहीं हैं। उन्होंने कहा, ‘‘जसप्रीत बुमराह यहां नहीं हैं, लेकिन यह किसी और के लिए आगे बढ़ने का मौका है। यह खेल की रफ्तार को समझने की बात है।’’ बाएं हाथ के बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल को एक अन्य बाएं हाथ के बल्लेबाज साई सुदर्शन की गैरमौजूदगी में नंबर तीन पर उतारे जाने की उम्मीद है।

वहीं दबाव में चल रहे ध्रुव जुरेल के पिछले कुछ टेस्ट में खराब प्रदर्शन के बावजूद मध्यक्रम में बल्लेबाजी करने की संभावना है। इस संदर्भ में गिल ने कहा, ‘‘खिलाड़ी अपने आप आगे बढ़ेंगे। हमें उन्हें समय देना होगा।

इसे भी पढ़ें: Galle Test: Sri Lanka के खिलाफ शुभमन गिल की अगुआई में उतरेगी भारतीय टीम

कुछ खिलाड़ियों को थोड़ा समय चाहिए।’’ उन्होंने बेंगलुरु स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस और टीम प्रबंधन के बीच कथित तौर पर संवाद में कमी की अटकलों को भी खारिज किया। गिल ने कहा, ‘‘उनके साथ लगातार संवाद होता रहता है। दुर्भाग्य से साई सुदर्शन में उतना सुधार नहीं हुआ जितना हम चाहते थे, क्योंकि टेस्ट में हम जोखिम नहीं ले सकते।

लेकिन हमें अपने 15 खिलाड़ियों पर भरोसा है।’’ टेस्ट कप्तान के रूप में एक साल पूरा कर चुके गिल का मानना है कि वह हर मैच के साथ इस भूमिका में बेहतर हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह श्रृंखला विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के उस अभियान को फिर पटरी पर लाने के बारे में होगी जिसे पिछली कुछ श्रृंखलाओं में झटके लगे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘अब मैं कप्तान की भूमिका में सहज हूं।

इसे भी पढ़ें: India vs Sri Lanka Test: Washington Sundar के बाहर होने से Team India की बढ़ी मुश्किलें, लगा बड़ा झटका

हमारा लक्ष्य विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जगह की दौड़ में बने रहना है। इसके लिए हमें छह या सात टेस्ट जीतने होंगे। इसलिए हम यहां से शुरुआत करना चाहते हैं।’’ शनिवार से श्रीलंका के खिलाफ शुरू होने वाला पहला टेस्ट भारत का पारंपरिक प्रारूप में 600वां मैच होगा।

भारत ने 1932 में टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया था। गिल ने कहा, ‘‘600वें टेस्ट में अपने देश की अगुआई करना सम्मान की बात है और स्वतंत्रता दिवस पर ऐसा करना इससे भी बड़ा सम्मान है।

Fri, 14 Aug 2026 16:27:00 +0530

  Videos
See all

Sukhbir Singh Badal Attacked : बादल पर हमला करने वाला कौन? हुआ बड़ा खुलासा! #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-14T11:15:26+00:00

यह भविष्य के “Islamic NATO” की नींव है..Public ने दी अपनी राय #bindasbol #viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-14T11:17:30+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers