Responsive Scrollable Menu

8.5 है इस मिस्ट्री थ्रिलर फिल्म की रेटिंग, थिएटर्स में देख सकते हैं आप, मेनका गांधी ने की है तारीफ

Mystery Thriller: आज सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ और इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ आने वाली है। इस बीच, थिएटर्स में पंकज त्रिपाठी की भी एक फिल्म आई है।

Continue reading on the app

उज्जैन सांसद अनिल फिरोजिया ने गृहमंत्री अमित शाह पर लिखी किताब, दिल्ली में मुलाकात कर भेंट की पहली प्रति

उज्जैन आलोट संसदीय क्षेत्र के सांसद अनिल फिरोजिया गुरुवार को गृह मंत्री अमित शाह से मिलने के लिए दिल्ली पहुंचे। यह शिष्टाचार भेंट उन्होंने अपने द्वारा लिखी गई किताब ‘नए भारत के चाणक्य’: अमित शाह, रणनीति, संकल्प और सत्ता की प्रथम प्रति शाह को भेंट करने के लिए की।

इस बारे में सांसद फिरोजिया ने बताया कि इस पुस्तक को लिखने के लिए उन्होंने देश के अलग-अलग हिस्सों और स्रोतों से प्रमाणिक जानकारी एकत्रित की। सब कुछ एकत्रित कर इसे लिखने में उन्हें लगभग 8 महीने का समय लगा। दिल्ली के ‘प्रभात प्रकाशन’ की ओर से इस किताब को प्रकाशित किया गया है।

किताब में अमित शाह की तुलना चाणक्य से

अनिल फिरोजिया ने अपनी किताब में देश के गृहमंत्री अमित शाह की तुलना महान रणनीतिकार के रूप में प्रसिद्ध चाणक्य से की है। इसमें शाह के राजनीतिक जीवन, दूरदर्शी नेतृत्व, संगठनात्मक कौशल, राजनीतिक रणनीति, निर्णय क्षमता और राष्ट्रहित के प्रति दृढ़ संकल्प को केंद्र में रखा गया है। जब गृहमंत्री ने अपने ऊपर लिखी इस किताब को देखा तो उन्होंने फिरोजिया की सराहना की।

 

इन चीजों पर हुई चर्चा

इस शिष्टाचार मुलाकात में गृहमंत्री को पुस्तक भेंट करने के साथ सांसद ने उनसे उज्जैन के विकास कार्यों पर भी चर्चा की। साल 2028 में आयोजित होने वाले सिंहस्थ महापर्व की तैयारी, महाकाल मंदिर में लगातार बढ़ रही श्रद्धालुओं की संख्या और उनके लिए की जा रही आवश्यक सुविधाओं के विस्तार पर बातचीत हुई। इसी के साथ फिरोजिया ने गृहमंत्री को अपने संसदीय क्षेत्र के विकास की जानकारी देते हुए कुछ महत्वपूर्ण मुद्दों को सामने रखा।

अपनी इस मुलाकात के बारे में सांसद फिरोजिया ने सोशल मीडिया हैंडल X के जरिए जानकारी दी है। उन्होंने लिखा ‘आज माननीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह जी से शिष्टाचार भेंट कर विभिन्न विषयों पर आत्मीय संवाद किया। इस अवसर पर मेरे द्वारा लिखित पुस्तक नए भारत के चाणक्य अमित शाह राजनीतिक संकल्प और सत्ता उन्हें भेंट की।’

Continue reading on the app

  Sports

टीम की जीत में योगदान देकर खुश हैं हरमनप्रीत, जानिए क्या है हॉकी विश्व कप में आगे का प्लान?

भारतीय टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह वेल्स के खिलाफ मिली जीत से काफी खुश हैं। भारत ने तीनो गोल पेनल्टी कॉर्नर पर किए। भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने वेल्स को 3-1 से हराकर अपने अभियान की अच्छी शुरूआत की। Sat, 15 Aug 2026 22:53:17 +0530

  Videos
See all

Jharkhand Student Protest: अभिनय सर पर गजब भड़के शिवम ! #abhinaymaths #ytshorts #jharkhandnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-15T19:34:22+00:00

Abhinay Sir News : अभिनय सर को शिवम ने क्या सलाह दी ? #abhinaymaths #studentprotest #genz #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-15T19:36:38+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers