Gold-Silver Price: सर्राफा बाजार में लगातार उतार चढ़ाव जारी है. इस सप्ताह के आखिरी कारोबारी सत्र यानी शुक्रवार को सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट देखने को मिली. इस दौरान सोना करीब 1800 रुपये सस्ता हो गया. जबकि चांदी के दाम 5800 रुपये कम हो गए. उसके बाद 22 कैरेट सोने की कीमत 145,127 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गए. जबकि 24 कैरेट गोल्ड का भाव 158,320 रुपये प्रति दस ग्राम हो गए. वहीं चांदी का भाव 260,000 रुपये से भी नीचे आ गया.
मल्टी कमोडिटी पर सोने-चांदी की कीमत
वहीं मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर भी सोने और चांदी की कीमतों में जबरदस्त गिरावट बनी हुई है. यहां सोना 1347 रुपये यानी 0.84 प्रतिशत सस्ता होकर 158,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है. तो वहीं चांदी का भाव 5025 रुपये यानी 1.90 फीसदी टूटकर 259,771 रुपये प्रति किग्रा पर आ गया है. वहीं दूसरी ओर विदेशी बाजार यानी यूएस कॉमेक्स पर सोना 25.70 डॉलर यानी 0.57 प्रतिशत गिरकर 4479.30 डॉलर प्रति औंस हो गया है. जबकि चांदी का भाव 1.18 डॉलर यानी 1.59 प्रतिशत गिरकर 72.80 डॉलर प्रति औंस हो गया है.
दिल्ली-मुंबई में आज क्या है सोने-चांदी का भाव?
अगर बात करें देश के चारों प्रमुख महानगरों- दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई की तो यहां भी सोना-चांदी आज सस्ता हुआ है. दिल्ली फिलहाल सोना 1060 रुपये सस्ता होकर कारोबार कर रहा है. दिल्ली में 22 कैरेट गोल्ड का भाव 144,833 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गए है तो वही 24 कैरेट गोल्ड का भाव यहां 158000 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है. जबकि चांदी का भाव 4890 रुपये टूटकर 259,760 रुपये प्रति किग्रा हो गया है.
मुंबई में 22 कैरेट सोने की कीमत 145,090 तो 24 कैरेट का भाव 158,280 रुपये प्रति दस ग्राम हो गया है. वहीं चांदी की कीमत 260,210 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है. कोलकाता में 22 कैरेट गोल्ड 144,898 और 24 कैरेट सोने की कीमत 158,070 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गई हैं. वहीं चांदी का भाव 259,870 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया है. उधर चेन्नई में सोना (22 कैरेट) 145,512 तो 24 कैरेट गोल्ड का भाव 158,740 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है. जबकि चांदी 260,970 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई हैं.
इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने एक ही टेस्ट मैच में रेड और पिंक बॉल को इस्तेमाल करने का नियम बनाया है, ताकी रोशनी खराब में भी खेल जारी रह सके. आईसीसी के इस नियम पर भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने बड़ा बयान दिया है. Fri, 05 Jun 2026 18:41:30 +0530