Responsive Scrollable Menu

CBI ने रेलवे के सेक्शन इंजीनियर को एक लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया

जबलपुर सीबीआई ने रेलवे में पदस्थ एक सेक्शन इंजीनियर को 1 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है, सेक्शन इंजीनियर एक ठेकेदार से रिश्वत ले रहा था, सीबीआई ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं में मामला दर्ज कर जाँच में ले लिया है।

देर रात जबलपुर सीबीआई की टीम ने सागर में कार्रवाई करते हुए रेलवे में पदस्थ सेक्शन इंजीनियर को एक लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। रेलवे इंजीनियर का नाम नारायण सिंह बुंदेला है, इंजीनियर ने ठेकेदार से रिश्वत की मांग की थी, ठेकदार ने जबलपुर सीबीआई एसपी से इसकी शिकायत की थी। ठेकेदार सागर रेल खंड में गिट्टी की सप्लाई किया करता था।

जमा सुरक्षा राशि वापस करने के बदले मांगी घूस 

शिकायत में ठेकेदार ने बताया कि काम पूरा होने के बाद जब उसने विभाग में जमा सुरक्षा राशि वापस मांगी तो रेलवे के सेक्शन इंजीनियर बुंदेला ने एक लाख रुपए की रिश्वत की मांग की। ठेकेदार ने रिश्वत के रुपए देने से मना किया तो अधिकारी ने जमा राशि देने से इंकार कर दिया।

देर रात होटल में रिश्वत लेते पकड़ा रेलवे इंजीनियर 

शिकायत की पुष्टि के बाद सीबीआई सेक्शन इंजीनियर पर निगरानी रख रही थी। उसने रिश्वत की राशि लेने के लिए ठेकेदार को गुरुवार रात सागर के पैराडाइज होटल बुलाया। होटल के बाहर सीबीआई के अधिकारी छिपकर खड़े थे देर रात जैसे ही ठेकेदार ने वहां पहुंचकर बुंदेला को एक लाख रुपये बुंदेला सौंपे, सीबीआई टीम ने उन्हें तुरंत दबोच लिया। उसके बाद सेक्शन इंजीनियर को पहले अज्ञात स्थान पर ले जा गया, जहां पूछताछ करने के बाद उसे अब जबलपुर लाया जा रहा है।

Continue reading on the app

  Sports

Sai Sudarshan को मिलेगा No. 3 पर मौका, Gambhir बोले- IPL फॉर्म का इनाम!

भारत और अफगानिस्तान के बीच बहु-प्रारूपीय टेस्ट मैचों की श्रृंखला की शुरुआत होगी। दोनों टीमें एक टेस्ट मैच और तीन वनडे मैचों में आमने-सामने होंगी। श्रृंखला का पहला टेस्ट मैच महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, न्यू चंडीगढ़ में 6 जून से खेला जाएगा। भारतीय टीम की एकमात्र टेस्ट मैच के लिए टीम की घोषणा हो चुकी है और अफगानिस्तान के खिलाफ मेजबान टीम की संभावित प्लेइंग इलेवन को लेकर काफी चर्चा हो रही है। मैच से पहले बोलते हुए, टीम इंडिया के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने खुलासा किया कि शानदार फॉर्म में चल रहे बल्लेबाज साई सुदर्शन को तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने का मौका मिलेगा।
 

इसे भी पढ़ें: Gautam Gambhir ने Rishabh Pant पर तोड़ी चुप्पी, बोले- मैं नहीं चाहता वो बदले


कोच ने बताया कि सुदर्शन आईपीएल (इंडियन प्रीमियर लीग) में बेहतरीन प्रदर्शन के बाद मैदान में उतर रहे हैं, जहां उन्होंने 700 से अधिक रन बनाए और टूर्नामेंट में तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे। मुख्य कोच ने पहले दिन के खेल से पहले पत्रकारों से कहा कि साई सुदर्शन को उचित मौका नहीं मिला है। उन्होंने ज्यादातर इंग्लैंड में खेला है और मेरा मानना ​​है कि उन्हें उचित मौका मिलना चाहिए। हम (केवल) 11 खिलाड़ियों का चयन कर सकते हैं और साई खराब फॉर्म में नहीं हैं। उन्होंने आईपीएल में 700 रन बनाए हैं। अगर हम साई का आकलन 4-5 मैचों के आधार पर करेंगे तो हम कभी भी कुछ ठोस टीम नहीं बना पाएंगे।
 

इसे भी पढ़ें: Confirmed: भारतीय T20 Team में बड़ा बदलाव, Shreyas Iyer बने Captain, Suryakumar Yadav बाहर!


यह भी उल्लेखनीय है कि मानव सुथार और हर्ष दुबे जैसे खिलाड़ियों को भी अफगानिस्तान के खिलाफ जाने वाली टीम में चुना गया है। मुख्य कोच के अनुसार, मेजबान टीम स्पिन गेंदबाजी के विकल्पों को आजमाएगी, क्योंकि अफगानिस्तान के खिलाफ मैच से ही श्रीलंका दौरे के लिए अपने चार स्पिनरों का चयन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मानव और हर्ष कुछ हद तक एक जैसे हैं, लेकिन गेंद को रिलीज करने के तरीके में भी अंतर है। यह मैच हमें अपने चौथे स्पिनर को चुनने का मौका देता है, क्योंकि हम श्रीलंका दौरे पर चार स्पिनर लेकर जाएंगे। न्यूजीलैंड जाने पर हमें अलग तरह से तैयारी करनी होगी। इसलिए, हम कुछ ऐसे वनडे नियमित खिलाड़ियों को बाहर रखेंगे जो टेस्ट मैच खेलते हैं। हम समझते हैं कि हमें टेस्ट मैचों के लिए बेहतर तैयारी करनी होगी।
 
For more updates and in-depth coverage on cricket, visit Cricket News in Hindi  at Prabhasakshi. 
Fri, 05 Jun 2026 14:36:16 +0530

  Videos
See all

Amarnath Yatra 2026: श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए बड़ा कदम... अमरनाथ यात्रा में ‘पहचान ऐप’ लागू | #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-05T10:09:03+00:00

सिस्टेमैटिक विड्रॉल प्लान (SWP): रिटायरमेंट के बाद भी नियमित आय #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-05T10:15:25+00:00

Iran Israel War Live: "नक्शे से मिटा देंगे Tel Aviv!"| Khamenei | Netanyahu | Iran Israel War Threat #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-05T10:10:08+00:00

Delhi Bulldozer Action: दिल्ली में अवैध निर्माण को सील कर रहा प्रशासन | Breaking News | BJP | MCD #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-05T10:10:10+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers