रतलाम में निकली विशाल तिरंगा रैली, कलेक्टर सहित जनप्रतिनिधि और नागरिक हुए शामिल
हर घर तिरंगा अभियान के तहत शहरों में तिरंगा रैली का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में रतलाम में भी तिरंगा रैली का आयोजन हुआ जिसमें कलेक्टर अजय कटेसरिया सहित महापौर जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी शामिल हुए।
रतलाम में निकली इस रैली में आम जनता की भी भारी भीड़ देखने को मिली। सभी अपने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारे लगाते हुए आगे बढ़ते दिखाई दिए। इस दौरान हर जगह देशभक्ति का माहौल दिखाई दे रहा था।
रतलाम में तिरंगा रैली का आयोजन
हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिला प्रशासन और नगर निगम द्वारा शहर में तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। नगर निगम कार्यालय से इसका शुभारंभ हुआ और एक के बाद एक सभी हाथों में तिरंगा थामे इसमें शामिल होते दिखाई दिए।
हर घर तिरंगा अभियान के तहत रतलाम में निकली विशाल तिरंगा रैली
कलेक्टर सहित जनप्रतिनिधियों और आमजन ने उत्साहपूर्वक लिया भाग, दिया राष्ट्रभक्ति और जिम्मेदारी का संदेश#collector #ratlam pic.twitter.com/JZiN79aRgz
— Collector Ratlam (@RatlamCollector) August 13, 2026
इन मार्गों से गुजरी
4 बजे नगर निगम कार्यालय से शुरू हुई ये रैली कॉलेज रोड, जेल रोड, लोकेंद्र टॉकीज, न्यू रोड, दो बत्ती होते हुए महाराजा सज्जन सिंह चौराहा पहुंची। यहां पर इसका समापन हुआ। यहां मौजूद प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि और आमजन देशभक्ति के नारे लगाते दिखाई दिए।
कलेक्टर ने दिया स्वच्छता का संदेश
रैली के समापन के अवसर पर कलेक्टर अजय कटेसरिया ने स्वच्छता का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि देश इस साल अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहा है। हमें अपने अधिकारों के साथ-साथ अच्छे नागरिकों के रूप में अपने दायित्व को भी याद रखना चाहिए। हम सब की जिम्मेदारी है कि रतलाम शहर और पूरे जिले को स्वच्छ रखें और इसकी प्रगति और विकास में अपना योगदान दें।
ये रहे मौजूद
रतलाम जिला प्रशासन की रैली में कलेक्टर के साथ सीईओ जिला पंचायत वैशाली जैन, अपर कलेक्टर बृजेंद्र रावत, महापौर प्रहलाद पटेल, जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, नगर निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा सहित कई जनप्रतिनिधि, अधिकारी कर्मचारी और नागरिक शामिल हुए।
आज का पंचांग 14 अगस्त: जानें सूर्योदय-सूर्यास्त, राहुकाल और दिन का चौघड़िया
14 अगस्त 2026 के लिए विस्तृत पंचांग यहाँ उपलब्ध है। आज के दिन की शुभ-अशुभ घड़ियों, ग्रह स्थिति और चौघड़िया मुहूर्त का सटीक विवरण प्राप्त करें।
The post आज का पंचांग 14 अगस्त: जानें सूर्योदय-सूर्यास्त, राहुकाल और दिन का चौघड़िया appeared first on Prabhat Khabar.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Mp Breaking News










