Responsive Scrollable Menu

World Environment Day | पीएम मोदी ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां, हरित क्षेत्र और वन्यजीवों की आबादी में हुआ रिकॉर्ड इजाफा

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए पिछले एक दशक में पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में भारत द्वारा हासिल की गई ऐतिहासिक सफलताओं को रेखांकित किया। पीएम मोदी ने कहा कि सरकार की निरंतर नीतियों और नागरिकों के सामूहिक प्रयासों के चलते देश के हरित आवरण (फॉरेस्ट कवर) का विस्तार हुआ है और कई दुर्लभ वन्यजीव प्रजातियों की आबादी में महत्वपूर्ण वृद्धि दर्ज की गई है।

इसे भी पढ़ें: India-US Trade Deal | भारत-अमेरिका व्यापार समझौता होगा? पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप की दोस्ती से सुलझेगी टैरिफ की उलझन!

प्रधानमंत्री ने सामूहिक प्रयासों, नीतियों, विज्ञान में विश्वास और नवाचार के माध्यम से पर्यावरण में सुधार लाने के उदाहरण प्रस्तुत करने के लिए नागरिकों की सराहना की। उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘विश्व पर्यावरण दिवस की सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। पर्यावरण संरक्षण के प्रति समर्पित सभी लोगों की मैं सराहना करता हूं।’’

मोदी ने इस बात पर जोर दिया कि यह दिन हमें ‘‘अपने पर्यावरण की रक्षा करने और सतत विकास को बढ़ावा देने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराने की याद दिलाता है’’। उन्होंने बताया कि पिछले दशक में उनकी सरकार ने इस संबंध में कई पहलें की हैं। उन्होंने कहा, ‘‘भारत की कुछ प्रमुख उपलब्धियों में हरित क्षेत्र का विस्तार और कई जानवरों की आबादी में वृद्धि शामिल है।’’

इसे भी पढ़ें: सूरत और दमन को बड़ी सौगात! प्रधानमंत्री मोदी करेंगे ₹22,000 करोड़ की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास

विश्व पर्यावरण दिवस प्रतिवर्ष पांच जून को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने और इसके लिए कार्रवाई को प्रोत्साहित करने के लिए मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (यूएनईपी) के तहत 1973 में पर्यावरण दिवस मनाने की घोषणा की गई थी। यह पर्यावरण संबंधी मुद्दों पर जन जागरूकता फैलाने का सबसे बड़ा वैश्विक मंच है जिसे दुनिया भर में लाखों लोग मनाते हैं। 2026 में इस कार्यक्रम की मेजबानी अजरबैजान करेगा। यह आयोजन वैश्विक स्तर पर पर्यावरण संबंधी कार्यों का समर्थन करने वाले सबसे व्यापक मंचों में से एक बन गया है।

Continue reading on the app

बिना खाना, पानी और ऑक्सीजन...6 दिन बाद लौटा शेरपा! एवरेस्ट पर आखिर कैसे बची जान?

क्या 6 दिन तक बिना खाना, पानी और अतिरिक्त ऑक्सीजन के एवरेस्ट पर ज़िंदा रहना संभव है? जब परिवार अंतिम संस्कार की तैयारी कर चुका था, तब दावा शेरपा आखिर कहां मिले? खतरनाक खुम्बु आइसफ़ॉल को अकेले पार करने के पीछे क्या था उनका सबसे बड़ा संघर्ष? क्या यह सिर्फ़ रेस्क्यू था या माउंट एवरेस्ट पर हुआ एक ऐसा चमत्कार जिसने दुनिया को हैरान कर दिया?

Continue reading on the app

  Sports

वैभव सूर्यवंशी की टीम इंडिया में एंट्री पक्की! आयरलैंड और इंग्लैंड टी20 सीरीज के लिए चुना जाना तय

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में दमदार खेल दिखाने के बाद राजस्थान रॉयल्स के ओपनर वैभव सूर्यवंशी को भारतीय टीम में चुने जाने की खबर सामने आ रही है. जानकारी के मुताबिक आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज में उनको चुना जा सकता है. Fri, 5 Jun 2026 09:02:23 +0530

  Videos
See all

TMC Clash News: ये 17 विधायक तय करेंगे Mamata Banerjee का सियासी भविष्य!| Ritabrata Banerjee | TMC #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-05T05:00:27+00:00

Noida Sec-52 Fire Video: रेस्टोरेंट में आग लगने के बाद बाहर निकाले गए लोग, चश्मदीद ने क्या कहा #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-05T05:01:17+00:00

Cruise Tragedy Viral Video: डूब गई एक और क्रूज | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-05T05:00:37+00:00

Arunachal News: ईटानगर बंद का व्यापक असर, जामा मस्जिद के पास कड़ी सुरक्षा | Itanagar #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-05T04:59:58+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers