Responsive Scrollable Menu

भानु सप्तमी 2026: सूर्य देव को अर्घ्य देते समय इन बातों को न करें नजरअंदाज, वरना हो सकते हैं नुकसान

Bhanu Saptami 2026: भानु सप्तमी पर सूर्य देव को अर्घ्य देने का विशेष महत्व माना जाता है. इस दिन गलत समय पर जल अर्पित करना, अर्घ्य के लिए अनुचित पात्र का उपयोग करना या अन्य छोटी-छोटी गलतियां करना पूजा के शुभ फल को प्रभावित कर सकता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इन भूलों से सूर्य देव के अप्रसन्न होने की आशंका भी रहती है. आइए जानते हैं कि भानु सप्तमी पर सूर्य देव को अर्घ्य देते समय किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए.

The post भानु सप्तमी 2026: सूर्य देव को अर्घ्य देते समय इन बातों को न करें नजरअंदाज, वरना हो सकते हैं नुकसान appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

उत्तर भारत में मौसम का बड़ा यू-टर्न: 80KM की रफ्तार से चली आंधी, कई राज्यों में बारिश-ओलावृष्टि का अलर्ट

दिल्ली-एनसीआर के नोएडा और गाजियाबाद में 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली तेज आंधी ने भारी नुकसान पहुंचाया। कई इलाकों में पेड़ और बिजली के खंभे गिर गए। एक निर्माणाधीन भवन पर काम कर रहे श्रमिक की मौत की भी खबर सामने आई। हरियाणा में धूलभरी आंधी और बारिश के दौरान शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा के काफिले की पायलट गाड़ी पर बिजली का पोल गिर गया, जिससे चार पुलिसकर्मी घायल हो गए।

पंजाब के कई जिलों में बारिश और ओलावृष्टि से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। हिमाचल प्रदेश के शिमला, मंडी और कांगड़ा सहित कई क्षेत्रों में बारिश और ओले गिरने से सेब, टमाटर, मटर और अन्य फसलों को नुकसान पहुंचा। उत्तराखंड में देहरादून, मसूरी और आसपास के क्षेत्रों में भी अंधड़ और ओलावृष्टि का असर देखने को मिला।

जम्मू-कश्मीर के कई जिलों में दोपहर बाद मौसम बदला और तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। कई जगह टिन की छतें उड़ गईं और फलों को नुकसान पहुंचा। मौसम विभाग ने प्रदेश के आठ जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। उत्तर प्रदेश में पश्चिमी जिलों में बादल, बूंदाबांदी और तेज हवाओं का असर रहा, जबकि मध्य और पूर्वी हिस्सों में गर्मी बनी रही। मौसम विभाग ने 7 जून तक कई जिलों में आंधी और हल्की बारिश की संभावना जताई है।

राजस्थान में धूलभरी हवाओं का दौर जारी रहा। श्रीगंगानगर में 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं, जबकि बीकानेर प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा। मध्य प्रदेश में भोपाल, विदिशा, श्योपुर और हरदा समेत कई जिलों में 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से हवाएं चलीं और बारिश हुई। वहीं छत्तीसगढ़ में भी प्री-मानसून गतिविधियां तेज हो गई हैं और कई जिलों के लिए बारिश, तेज हवा और वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है।

मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक उत्तर और मध्य भारत के कई हिस्सों में आंधी, बारिश और तेज हवाओं का सिलसिला जारी रह सकता है। ऐसे में लोगों को मौसम से जुड़े अपडेट पर नजर रखने और सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

Continue reading on the app

  Sports

IND vs AFG Live: भारत और अफगानिस्तान के बीच एकमात्र टेस्ट मैच मुल्लांपुर में, थोड़ी देर में होगा टॉस

IND vs AFG One off Test ​Match Live: भारत और अफगानिस्तान के बीच एकमात्र टेस्ट मैच की शुरुआत आज से हो रही है. दोनों टीमें इस मैच के लिए न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर क्रिकेट स्टेडियम में उतरेगी. मुल्लांपुर स्टेडियम में ये पहला टेस्ट मैच खेला जाएगा. Sat, 6 Jun 2026 08:42:46 +0530

  Videos
See all

Bhagya Chakra: आज क्या करें क्या न करें? | #shorts #shortsviral #rashifal #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-06T04:14:08+00:00

IMD Weather Alert : 8 जून तक इन जिलों में बारिश और आंधी का अलर्ट, मौसम विभाग की बड़ी चेतावनी! | #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-06T04:15:25+00:00

PM Modi In Gujarat: पीएम मोदी ने Congress पर साधा निशाना #shortsviral #rahulgandhi #latestnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-06T04:15:23+00:00

Breaking News: Gujarat के मोरबी में बड़ा सड़क हादसा, खड़े वाहन से टकराई तेज रफ्तार कार #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-06T04:16:48+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers