Peddi Box Office Collection Day 1: राम चरण की 'पेड्डी' ने ओपनिंग डे में ही तोड़ डाला 'धुरंधर' का रिकॉर्ड, किया इतना कलेक्शन
Peddi Box Office Collection Day 1: साउथ सुपरस्टार राम चरण (Ram Charan) की फिल्म पेड्डी का फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे थे, जो आखिरकार खत्म हो चुका है. फिल्म 4 जून को सिनेमाघरों में रिलीज की गई और दर्शकों का इसे अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. वहीं, अब फिल्म के पहले दिन का कलेक्शन भी सामने आ गया है. जिसमें पेड्डी ने रणवीर सिंह की धुरंधर (Dhurandhar) को पछाड़ दिया है. चलिए जानते हैं राम चरण की फिल्म ने ओपनिंग डे में कितनी कमाई की.
पेड्डी का फर्स्ट डे कलेक्शन
वैसे तो राम चरण की पेड्डी 4 जून को रिलीज हुई. लेकिन इसका फैंस के बीच इतना ज्यादा बज था कि मेकर्स ने रिलीज के एक दिन पहले यानि 3 जून को पेड प्रीव्यू भी रखे थे. जिसमें इस फिल्म ने 18.50 करोड़ का शानदार कलेक्शन कर डाला था. वहीं, अब रिलीज के बाद इस फिल्म ने धमाकेदार कमाई की है. सैकनिल्क की आंकड़ों के मुताबिक, पेड्डी ने पहले दिन (Peddi Box Office Collection Day 1) बॉक्स ऑफिस पर 51 करोड़ की कमाई की है. वहीं फिल्म की ऑक्यूपेंसी 45.5% रही और पहले दिन फिल्म के शोज 12,412 रहे.
किस भाषा में कमाए कितने करोड़
बता दें कि राम चरण और जाह्नवी कपूर की 'पेड्डी' 5 भाषाओं में रिलीज हुई है. जिसमें तेलुगु, तमिल, कन्नड़, मलयालम और हिंदी शामिल है. ऐसे में इस फिल्म ने हिंदी में 3 करोड़, कन्नड़ में 0.25 करोड़, मलयालम में 0.10 करोड़, तमिल में 0.45 करोड़ और तेलुगु में 47.20 करोड़ कमाए हैं. इसी के साथ 'पेद्दी' के पेड प्रीव्यू के18.50 करोड़ के कलेक्शन को मिलाकर इसकी ओपनिंग डे की कमाई 69.50 करोड़ रुपये हो गई है.
ये भी पढ़ें- Explainer: क्या है रामचरण की Peddi की कहानी? फिल्म की स्टार कास्ट, बजट, फीस से लेकर जानें सबकुछ
साल की दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म
'पेड्डी' ने रिलीज के पहले दिन पेड प्रीव्यू मिलाकर 69.50 करोड़ रुपये कमा लिए हैं. इसी के साथ ये फिल्म साल 2026 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर पहुंच गई है. पेड्डी ने राजा साहब, बॉर्डर 2, उस्ताद भगत सिंह और भूत बंगला जैसी फिल्मों को पछाड़ दिया है. हालांकि पेड्डी से आगे अभी रणवीर सिंह की धुरंधर 2 है, जिसने पेड प्रिव्यू और ओपनिंग डे का कलेक्शन मिलाकर 145 करोड़ कमाए थे. ये स आंकड़े कोईमोई की रिपोर्ट के मुताबिक है.
धुरंधर 2 नहीं, तो धुरंधर का तोड़ा रिकॉर्ड
भले ही राम चरण की पेड्डी रणवीर सिंह की धुरंधर 2 का रिकॉर्ड न तोड़ पाई हो. लेकिन इससे पिछले साल रिलीज हुई धुरंधर (Dhurandhar) का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. धुरंधर ने पहले दिन 27-28 करोड़ का कलेक्शन किया था, जो पेड्डी से काफी कम है. वहीं, पेड्डी के वर्ल्डवाइड कलेक्शन करे तो इस फिल्म ने पहले ही दिन 100 करोड़ की कमाई कर ली. फिल्म ने दुनियाभर में 112.49 करोड़ की धमाकेदार कमाई कर बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है.
क्या है ‘Peddi’ की कहानी?
डायरेक्टर बुच्ची बाबू सना की फिल्म पेड्डी एक स्पोर्ट्स-एक्शन ड्रामा है, जिसमें गांव, संघर्ष, इमोशन, क्रिकेट और कुश्ती का जबरदस्त मिश्रण देखने को मिलने वाला है. ऑफिशियल तौर पर फिल्म की कहानी अभी पूरी तरह सामने नहीं आई है, लेकिन ट्रेलर और इंडस्ट्री रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये एक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है. फिल्म में राम 'Peddi Pehelwan' नाम के किरदार में नजर आएंगे. उनका किरदार गांव से जुड़ा हुआ है, जो अपने लोगों के हक और सम्मान के लिए लड़ता है.
Stock Market Today: क्या आज बाजार देगा बड़ा सरप्राइज? GIFT Nifty ने बढ़ाई टेंशन, RBI Policy के बीच इन शेयरों में छिपा है बड़ा खेल
Stock Market Today: आज शेयर बाजार की नजर RBI की अहम मौद्रिक नीति की बैठक पर टिकी है। फैसले से पहले गिफ्ट निफ्टी कमजोर शुरुआत के संकेत दे रहे हैं। निवेशक ब्याज दरों और RBI के रुख पर नजर बनाए हुए हैं। इस बीच कई बड़े शेयरों में जोरदार हलचल देखने को मिल सकती है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
IBC24



















