कॉकरोच जनता पार्टी फाउंडर का यू-टर्न:समर्थकों से दिल्ली एयरपोर्ट नहीं आने की अपील की; 6 जून को अपने भारत लौटने पर बुलाया था
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के फाउंडर अभिजीत दिपके ने 6 जून को भारत लौटने से पहले अपने पुरानी अपील से यू-टर्न ले लिया है। उन्होंने 4 जून को रात 10 बजे सोशल मीडिया पर एक वीडियो मैसेज जारी कर समर्थकों से दिल्ली एयरपोर्ट पर न आने की अपील की है। कुछ दिन पहले उन्होंने खुद समर्थकों से एयरपोर्ट पहुंचने का आह्वान किया था। अब उन्होंने कहा है कि उम्मीद से ज्यादा समर्थन मिलने के कारण बड़ी भीड़ जुट सकती है, जिससे आम लोगों और सुरक्षा व्यवस्था को परेशानी हो सकती है। अभिजीत ने कहा- मैं एयरपोर्ट से पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन जाकर जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन की इजाजत लूंगा। आप सब लोग वहीं आइए। एयरपोर्ट पर भीड़ जमा करने की जरूरत नहीं है। हमें जिम्मेदारी के साथ आगे बढ़ना होगा। इससे पहले उन्होंने एक वीडियो मैसेज पर कहा था कि उन्हें भारत पहुंचते ही एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया जा सकता है। शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर 6 जून को दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP का प्रदर्शन होने वाला है। CJP बोली- CBSE चेयरमैन का ट्रांसफर सिर्फ दिखावा CJP ने 4 जून को दिल्ली में अपनी पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस की। पार्टी के तीन प्रवक्ता पहली बार अपनी मांगों को लेकर जनता के बीच आए। उन्होंने शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को दोहराया और कहा इसके लिए वे सरकार और विपक्ष दोनों से बातचीत को तैयार हैं। CJP प्रवक्ता सौरव दास ने CBSE चेयरमैन राहुल सिंह और सचिव हिमांशु गुप्ता के तबादले को सिर्फ दिखावा बताया। उन्होंने कहा कि शिक्षा व्यवस्था में जवाबदेही तय होनी चाहिए और केवल तबादलों से समस्या का समाधान नहीं होगा। CJP फाउंडर अभिजीत दिपके 6 जून को अमेरिका से दिल्ली पहुंचेंगे। इसके बाद वे जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की अनुमति लेने के लिए संसद मार्ग थाने जाएंगे। पार्टी ने देशभर के युवाओं से इस आंदोलन में शामिल होने की अपील की है। पार्टी ने दावा किया कि जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक भी प्रदर्शन में शामिल हो सकते हैं। CJP नेताओं ने कहा कि यह आंदोलन शिक्षा व्यवस्था और राजनीतिक तंत्र को लेकर युवाओं की बढ़ती नाराजगी को दर्शाता है। CJP के 3 प्रवक्ता; एक जर्नलिस्ट, दूसरा फिल्ममेकर, तीसरा IIT पास आउट कैसे और क्यों बनी कॉकरोच जनता पार्टी कॉकरोच जनता पार्टी एक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म है, जो भारत के चीफ जस्टिस सूर्यकांत की हालिया कॉकरोच टिप्पणी के बाद सामने आया। CJP के इंस्टाग्राम पर 2 करोड़ से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। इसे अभिजीत दिपके ने बनाया है। अभिजीत अमेरिका में पढ़ रहे, AAP में काम कर चुके CJP बनाने वाले अभिजीत दिपके 30 साल के हैं। वे महाराष्ट्र के संभाजी नगर के रहने वाले डिजिटल मीडिया स्ट्रैटेजिस्ट हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने पुणे से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। फिलहाल वे अमेरिका की बोस्टन यूनिवर्सिटी में पब्लिक रिलेशन से मास्टर्स कर रहे हैं। अभिजीत 2020 से 2022 तक केजरीवाल की आम आदमी पार्टी के सोशल मीडिया स्ट्रैटेजिस्ट रहे हैं। 2020 के दिल्ली विधानसभा चुनावों में वे AAP के लिए वायरल मीम बेस्ड ऑनलाइन प्रचार सामग्री बनाते थे। एक इंटरव्यू में अभिजीत ने बताया कि निजी जिंदगी और आर्थिक स्थिरता के लिए उन्होंने AAP छोड़कर बोस्टन यूनिवर्सिटी में अप्लाई किया था। एडमिशन मिलने पर वे अमेरिका शिफ्ट हो गए। अभिजीत किसान आंदोलन से लेकर महंगाई जैसे मुद्दों पर X अकाउंट पर केंद्र सरकार और पीएम पर निशाना साधते रहे हैं। -------------------------------- ये खबर भी पढ़ें…. बेरोजगारों को कॉकरोच कहना क्या सही: पूर्व CJI बोले- जज भी इंसान, कोई शब्द निकल जाता है, सोशल मीडिया पर गलत मतलब निकाला जाता है पूर्व सीजेआई बीआर गवई ने गुरुवार को दैनिक भास्कर को इंटरव्यू दिया। इस दौरान उनसे पूछा गया कि सुप्रीम कोर्ट में बेरोजगारों को 'कॉकरोच' और 'पैरासाइट' जैसे शब्द कहे गए, आप इसे कैसे देखते हैं? इस पर उन्होंने कहा- इस बात को बेवजह बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया जा रहा है। जज भी इंसान हैं। पूरी खबर पढ़ें…
पीएम मोदी आज गुजरात दौरे पर:₹12,000 करोड़ के वडोदरा-मुंबई एक्सप्रेसवे और दमन में एयरपोर्ट का उद्घाटन; साइकिल-EV से कार्यक्रम में पहुंचेंगे कार्यकर्ता
पीएम मोदी आज गुजरात और दमन दौरे पर हैं। वह सूरत में 12,421 करोड़ रुपए के नेशनल हाईवे प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन करेंगे। इनमें वडोदरा-मुंबई एक्सप्रेसवे के दो पैकेज के साथ 4 अन्य हाईवे शामिल हैं। सूरत पहुंचने के बाद 3:30 बजे पीएम मोदी इनडोर स्टेडियम में जनसभा करेंगे। 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस होने की वजह से शहर में पीएम के कार्यक्रम के बैनर नहीं लगाए गए हैं। कार्यक्रम में आ रहे कार्यकर्ताओं को साइकिल और ई-व्हीकल से आने के लिए कहा गया है। वहीं, आम लोगों के आने के लिए नगर निगम 450 से ज्यादा ई-बसें चलाएगा। 5:30 बजे मोदी दमन पहुंच जाएंगे। वहां नए एयरपोर्ट के साथ रोड और टूरिज्म से जुड़े 2,970 करोड़ रुपए योजनाओं का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद स्वामी विवेकानंद मैदान में एक जनसभा करेंगे। सूरत, दमन के बाद लक्षद्वीप में वर्चुअल उद्घाटन सूरत में पीएम हाईवे के अलावा बड़े और छोटे पुल, रेलवे पुल, फ्लाईओवर और 70 अंडरपास का उद्घाटन करेंगे। 4,732 करोड़ रुपये वाली NHAI की चार परियोजनाओं का शिलान्यास भी किया जाएगा। इनमें NH-56 के धामासिया से बिटाडा तक चार लेन निर्माण (पैकेज-4), नसरपोर से मलोथा तक चार लेन निर्माण (पैकेज-6), रिलायंस के पास छह लेन वाहन अंडरपास और NH-53 के सूरत-हजीरा सेक्शन पर कावास में VUP-कम-फ्लाईओवर शामिल हैं। इसके साथ ही दमन से मोदी लक्षद्वीप के लिए 885 करोड़ रुपये की बंदरगाह और टूरिज्म परियोजनाओं का वर्चुअल उद्घाटन भी करेंगे। पिछले दौरे पर PM ने पेट्रोल-डीजल का कम इस्तेमाल करने की अपील की थी पीएम नरेंद्र मोदी 11 मई को गुजरात दौरे पर थे। उन्होंने वडोदरा में जनसभा के दौरान लोगों से ईंधन और संसाधनों का कम इस्तेमाल करने की अपील की थी। उन्होंने कहा कि जहां संभव हो पेट्रोल डीजल का उपयोग कम करें और मेट्रो, इलेक्ट्रिक बस और पब्लिक ट्रांसपोर्ट का उपयोग करें। उन्होंने कहा- सोने के आयात पर भी देश का बहुत बड़ा पैसा विदेश जाता है। जब तक हालात सामान्य न हों हम सोने की खरीद टालें। गोल्ड की जरूरत नहीं है। पीएम की अपील के बाद ने फॉरेन ट्रिप 30% कैंसिल प्रधानमंत्री की पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने और विदेश यात्राओं से बचने की अपील का असर गुजरात में दिखने लगा था। दिव्य भास्कर ने पीएम की अपील का असर जानने गुजरात की कई बड़ी ट्रैवल एजेंसियों से बात की, तो पता चला कि राज्य में इंटरनेशनल ट्रिप में 30 फीसदी कमी आ गई है। सूरत के ट्रैवल एजेंट कुलदीप सोनी ने बताया- पीएम के बयान के तुरंत बाद से ही गुजरात में असर दिखना शुरू हो गया था। अब तो अंतिम चरण में पहुंच चुकीं बुकिंग भी रद्द होनी शुरू हो गई हैं। यहां तक कि इंटरनेशनल ट्रिप के लिए पूछताछ में भी भारी गिरावट आ गई है। --------------------------------- ये खबर भी पढ़ें… गुजरात में मोदी बोले- कांग्रेस अफवाह फैला रही:डर का माहौल बनाकर व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश कर रही, देश में स्थिति कंट्रोल में पीएम मोदी मंगलवार को गुजरात के दौरे पर थे। उन्होंने वाव-थराड में 20 हजार करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास किया। दौरान उन्होंने कहा कि मिडिल ईस्ट में जंग की वजह एनर्जी संकट बढ़ रहा है। ऐसे संकट में भी भारत ने हालात को नियंत्रण में बनाए रखा है। पूरी खबर पढ़ें…
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 























