Responsive Scrollable Menu

यूपी समेत 11 राज्यों में आंधी-बारिश, राजस्थान-एमपी में ओले गिरे:नोएडा में 400 पेड़ उखड़े; बिहार-झारखंड में बिजली गिरने से 4 लोगों की मौत

देश के 11 राज्यों में गुरुवार को आंधी के साथ बारिश हुई। दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, केरलम, तमिलनाडु के कई इलाकों में बारिश हुई। एमपी के भोपाल में 70kmph की रफ्तार से आंधी-बारिश और ओले गिरे। बिहार के भागलपुर में बिजली गिरने से मां-बेटी की मौत हो गई। वहीं झारखंड के पाकुड़ में भी बिजली गिरने से दो लोगों की मौत हो गई। राजस्थान के कई शहरों में बारिश हुई। जयपुर में दिल्ली से 4 फ्लाइट डायवर्ट करनी पड़ीं। यूपी के 12 शहरों में बारिश हुई। नोएडा में 93kmph की रफ्तार से तेज हवाओं में 400 पेड़ उखड़ गए। दिल्ली-एनसीआर में भी आंधी चली। खराब मौसम के कारण 11 उड़ानों को डायवर्ट करना पड़ा। वहीं जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में बादल फटने से बाढ़ जैसे हालात बन गए और कई घरों को नुकसान पहुंचा। हरियाणा के फरीदाबाद जिले में फ्लाईओवर निर्माण कार्य में लगी क्रेन कंटेनर पर पलट गई। इसमें 3 मजदूरों की मौत हो गई। हिमाचल के शिमला में तेज बारिश और ऊंची चोटियों पर ताजा हिमपात हुआ। राज्यों से मौसम की तस्वीरें… तीन दिन की देरी से केरलम में मानसून की दस्तक हुई मानसून ने गुरुवार को देश में दस्तक दे दी है। मौसम विभाग ने गुरुवार को केरलम में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगमन के सभी मानक पूरे होने के बाद इसकी आमद की आधिकारिक घोषणा की। इसके साथ ही चार महीने (जून से सितंबर) के बारिश के मौसम की शुरुआत हो गई है, जिससे भीषण गर्मी और लू से राहत मिलने की उम्मीद है। विभाग के मुताबिक, गुरुवार को मानसून की उत्तरी सीमा का पश्चिमी सिरा मंगलौर और पूर्वी सिरा थूथुकुडी से गुजर रहा था। यानी मानसून केरलम के साथ ही तमिलनाडु और कर्नाटक के कुछ हिस्सों तक भी पहुंच गया है। अगले तीन से चार दिन में कर्नाटक व तमिलनाडु के बाकी हिस्सों में आगे बढ़ने के साथ ही इसके गोवा, महाराष्ट्र और आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों तक पहुंचने के लिए भी अनुकूल परिस्थितियां बन रही हैं। मानसून आमतौर पर 1 जून को केरलम पहुंचता है। इसके बाद करीब डेढ़ महीने में पूरे देश को कवर कर लेता है। मानसून की वापसी आमतौर पर 17 सितंबर के आसपास राजस्थान से शुरू होती है और 15 अक्टूबर तक पूरी हो जाती है। अगले दो दिन के मौसम का हाल 6 जून: 7 जून:

Continue reading on the app

पीएम मोदी आज गुजरात दौरे पर:₹12,000 करोड़ के वडोदरा-मुंबई एक्सप्रेसवे और दमन में एयरपोर्ट का उद्घाटन; साइकिल-EV से कार्यक्रम में पहुंचेंगे कार्यकर्ता

पीएम मोदी आज गुजरात और दमन दौरे पर हैं। वह सूरत में 12,421 करोड़ रुपए के नेशनल हाईवे प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन करेंगे। इनमें वडोदरा-मुंबई एक्सप्रेसवे के दो पैकेज के साथ 4 अन्य हाईवे शामिल हैं। सूरत पहुंचने के बाद 3:30 बजे पीएम मोदी इनडोर स्टेडियम में जनसभा करेंगे। 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस होने की वजह से शहर में पीएम के कार्यक्रम के बैनर नहीं लगाए गए हैं। कार्यक्रम में आ रहे कार्यकर्ताओं को साइकिल और ई-व्हीकल से आने के लिए कहा गया है। वहीं, आम लोगों के आने के लिए नगर निगम 450 से ज्यादा ई-बसें चलाएगा। 5:30 बजे मोदी दमन पहुंच जाएंगे। वहां नए एयरपोर्ट के साथ रोड और टूरिज्म से जुड़े 2,970 करोड़ रुपए योजनाओं का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद स्वामी विवेकानंद मैदान में एक जनसभा करेंगे। सूरत, दमन के बाद लक्षद्वीप में वर्चुअल उद्घाटन सूरत में पीएम हाईवे के अलावा बड़े और छोटे पुल, रेलवे पुल, फ्लाईओवर और 70 अंडरपास का उद्घाटन करेंगे। 4,732 करोड़ रुपये वाली NHAI की चार परियोजनाओं का शिलान्यास भी किया जाएगा। इनमें NH-56 के धामासिया से बिटाडा तक चार लेन निर्माण (पैकेज-4), नसरपोर से मलोथा तक चार लेन निर्माण (पैकेज-6), रिलायंस के पास छह लेन वाहन अंडरपास और NH-53 के सूरत-हजीरा सेक्शन पर कावास में VUP-कम-फ्लाईओवर शामिल हैं। इसके साथ ही दमन से मोदी लक्षद्वीप के लिए 885 करोड़ रुपये की बंदरगाह और टूरिज्म परियोजनाओं का वर्चुअल उद्घाटन भी करेंगे। पिछले दौरे पर PM ने पेट्रोल-डीजल का कम इस्तेमाल करने की अपील की थी पीएम नरेंद्र मोदी 11 मई को गुजरात दौरे पर थे। उन्होंने वडोदरा में जनसभा के दौरान लोगों से ईंधन और संसाधनों का कम इस्तेमाल करने की अपील की थी। उन्होंने कहा कि जहां संभव हो पेट्रोल डीजल का उपयोग कम करें और मेट्रो, इलेक्ट्रिक बस और पब्लिक ट्रांसपोर्ट का उपयोग करें। उन्होंने कहा- सोने के आयात पर भी देश का बहुत बड़ा पैसा विदेश जाता है। जब तक हालात सामान्य न हों हम सोने की खरीद टालें। गोल्ड की जरूरत नहीं है। पीएम की अपील के बाद ने फॉरेन ट्रिप 30% कैंसिल प्रधानमंत्री की पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने और विदेश यात्राओं से बचने की अपील का असर गुजरात में दिखने लगा था। दिव्य भास्कर ने पीएम की अपील का असर जानने गुजरात की कई बड़ी ट्रैवल एजेंसियों से बात की, तो पता चला कि राज्य में इंटरनेशनल ट्रिप में 30 फीसदी कमी आ गई है। सूरत के ट्रैवल एजेंट कुलदीप सोनी ने बताया- पीएम के बयान के तुरंत बाद से ही गुजरात में असर दिखना शुरू हो गया था। अब तो अंतिम चरण में पहुंच चुकीं बुकिंग भी रद्द होनी शुरू हो गई हैं। यहां तक कि इंटरनेशनल ट्रिप के लिए पूछताछ में भी भारी गिरावट आ गई है। --------------------------------- ये खबर भी पढ़ें… गुजरात में मोदी बोले- कांग्रेस अफवाह फैला रही:डर का माहौल बनाकर व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश कर रही, देश में स्थिति कंट्रोल में पीएम मोदी मंगलवार को गुजरात के दौरे पर थे। उन्होंने वाव-थराड में 20 हजार करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास किया। दौरान उन्होंने कहा कि मिडिल ईस्ट में जंग की वजह एनर्जी संकट बढ़ रहा है। ऐसे संकट में भी भारत ने हालात को नियंत्रण में बनाए रखा है। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

  Sports

नीरज चोपड़ा का रिकॉर्ड टूटा, श्रीलंका के रमेश पथिराजे ने डायमंड लीग डेब्यू पर बनाया नया रिकॉर्ड

भारत के लिए ओलंपिक गोल्ड जीतने वाले नीरज चोपड़ा का दबदबा अब धीरे धीरे खत्म होता नजर आ रहा है. पहले पाकिस्तान के अशरफ नदीम ने उनका रिकॉर्ड तोड़ा. अब श्रीलंका के रुमेश थरंगा पथिराजे डाइमंड लीग में 92.62 भाला फेंकते हुए उनको तीसरे नंबर पर धकेल दिया. Fri, 5 Jun 2026 09:57:25 +0530

  Videos
See all

Telangana: सिलेंडर फटने के बाद घर में लगी भीषण आग, बुजुर्ग महिला समेत तीन लोगों की मौत #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-05T04:57:16+00:00

Cruise Tragedy Viral Video: डूब गई एक और क्रूज | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-05T05:00:37+00:00

TMC Clash News: ये 17 विधायक तय करेंगे Mamata Banerjee का सियासी भविष्य!| Ritabrata Banerjee | TMC #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-05T05:00:27+00:00

Arunachal News: ईटानगर बंद का व्यापक असर, जामा मस्जिद के पास कड़ी सुरक्षा | Itanagar #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-05T04:59:58+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers