Responsive Scrollable Menu

आज का पंचांग 14 अगस्त 2026: तिथि, शुभ मुहूर्त, राहुकाल, चौघड़िया, सूर्योदय-सूर्यास्त

आज की तिथि क्या है?: आज श्रावण माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि है, जो शाम 06:48 बजे तक रहेगी। इसके बाद तृतीया तिथि शुरू हो जाएगी। यहां जानें ज्योतिषाचार्य डॉक्टर मनीष गौतम जी महाराज से आज के दिन का पंचांग, सूर्य, चंद्रमा की स्थिति और शुभ-अशुभ समय।

  • वार: शुक्रवार
  • नक्षत्र: पूर्वा फाल्गुनी- देर रात 3:43 बजे तक, इसके बाद उत्तरा फाल्गुनी
  • योग: परिघ- सुबह 9:29 बजे तक, इसके बाद शिव योग
  • करण: बालव- सुबह 7:40 बजे तक, इसके बाद कौलव

शुभ मुहूर्त

  • अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 11:59 बजे से 12:52 बजे तक
  • ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 4:22 बजे से 5:06 बजे तक
  • अमृत काल: रात 9:33 बजे से 11:05 बजे तक
  • विजय मुहूर्त: दोपहर 2:24 बजे से 3:16 बजे तक

राहुकाल और अशुभ समय

  • राहुकाल: सुबह 10:46 बजे से दोपहर 12:25 बजे तक
  • यमगण्ड: दोपहर 3:44 बजे से शाम 5:23 बजे तक
  • गुलिक काल: सुबह 7:28 बजे से 9:07 बजे तक
  • दुर्मुहूर्त: सुबह 10:35 बजे से 11:26 बजे तक

सूर्योदय-सूर्यास्त

  • सूर्योदय: सुबह 5:49 बजे के आसपास
  • सूर्यास्त: शाम 7:02 बजे के आसपास
  • चंद्रोदय: शाम 7:16 बजे के आसपास
  • चंद्रास्त: रात 8:04 बजे के आसपास

आज के व्रत
चंद्र दर्शन

आज का पर्व
चंद्र दर्शन

आज का धार्मिक महत्व
शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी की पूजा के लिए विशेष माना जाता है। आज श्रावण शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि है और पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र का प्रभाव रहेगा। इस दिन माता लक्ष्मी की पूजा, दीप प्रज्वलन और श्रद्धापूर्वक दान-पुण्य करना शुभ माना जाता है। सुबह 9:29 बजे तक परिघ योग रहेगा, जिसके दौरान नए शुभ कार्यों को शुरू करने से सामान्यतः बचने की सलाह दी जाती है। इसके बाद शिव योग शुरू होगा, जिसे पूजा-पाठ, मंत्र साधना और आध्यात्मिक कार्यों के लिए शुभ माना जाता है। आज शाम चंद्र दर्शन के समय चंद्रमा को देखकर श्रद्धापूर्वक प्रार्थना करना और अर्घ्य देना भी शुभ माना जाता है।

आज राहुकाल कब है?: भोपाल में आज शुक्रवार को राहुकाल सुबह 10:46 बजे से दोपहर 12:25 बजे तक रहेगा। इस दौरान नए और महत्वपूर्ण कार्य शुरू करने से बचना शुभ माना जाता है।

Continue reading on the app

Gardening Tips: बारिश के मौसम में पौधों को बचाने के ये हैं 5 आसान तरीके, प्लांट्स की ग्रोथ हो जाएगी डबल

Mansoon Gardening Tips: बारिश का मौसम पौधों के लिए फायदेमंद होता है, लेकिन लगातार बारिश और ज्यादा नमी कई बार गमलों और छोटे गार्डन में लगे पौधों के लिए परेशानी खड़ी कर सकती है. ज्यादा पानी जमा होने से पौधों की जड़ें गल सकती हैं और पौधा कमजोर पड़ सकता है. ऐसे में सबसे जरूरी है कि गमले में पानी की निकासी सही हो और नीचे रखी प्लेट में जमा पानी समय-समय पर निकालते रहें. तेज बारिश और हवा के दौरान छोटे व नाजुक पौधों को शेड या सुरक्षित जगह पर रखना बेहतर है. नमी बढ़ने से फंगस और कीड़ों का खतरा भी बढ़ता है, इसलिए पत्तियों की नियमित जांच जरूरी है. बारिश के दिनों में बिना मिट्टी जांचे पौधों को रोज पानी देने से बचना चाहिए.

Continue reading on the app

  Sports

Sports: बसंत ने विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में लहराया परचम, 2.21 मीटर की छलांग लगाकर जीता सिल्वर मेडल

Athlete Basant Meghwal Success Story: श्रीगंगानगर के अनूपगढ़ के युवा एथलीट बसंत कुमार मेघवाल ने विश्व एथलेटिक्स अंडर-20 चैंपियनशिप 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए हाई जंप में रजत पदक जीतकर इतिहास रच दिया. पुरुष हाई जंप स्पर्धा में बसंत ने 2.21 मीटर की छलांग लगाई और सिल्वर मेडल अपने नाम किया. उनकी इस उपलब्धि से अनूपगढ़ और पूरे राजस्थान में खुशी का माहौल है. विश्व मंच पर देश का नाम रोशन करने के बाद बसंत के अनूपगढ़ पहुंचने पर लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया. जगह-जगह फूल मालाएं पहनाकर और मिठाई खिलाकर उनका अभिनंदन किया गया. खेल प्रेमियों और युवाओं में भी अपने चैंपियन से मिलने को लेकर खासा उत्साह नजर आया. बसंत ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और कोच को दिया. उन्होंने कहा कि लगातार अभ्यास और मेहनत से यह मुकाम हासिल हुआ है. अब उनका लक्ष्य सीनियर स्तर की प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन कर आगामी वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए तैयारी करना है. Fri, 14 Aug 2026 09:05:33 +0530

  Videos
See all

नेता विपक्ष राहुल गांधी का डबल अटैक | PM Modi | Rahul Gandhi | Amit Shah | Hindi News | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-14T03:43:37+00:00

Uttarakhand के Chamoli में हादसा, Under Construction Tunnel में घुसा मलबा, पानी,13 मजदूर Rescue | #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-14T03:45:29+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers