Responsive Scrollable Menu

Delhi Rain से थमी वाहनों की रफ्तार, ITO और भारत मंडपम पर भारी जाम

दिल्ली के कई हिस्सों में बृहस्पतिवार को बारिश होने से यातायात के अधिक दबाव वाली समय अवधि में कई मार्गों पर आवाजाही प्रभावित रही। बारिश की वजह से प्रमुख चौराहों और सड़कों पर वाहनों की रफ्तार धीमी होने से लोगों को भारी जाम का सामना करना पड़ा। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, सुबह साढ़े आठ बजे से शाम साढ़े पांच बजे के बीच रिज में सबसे अधिक 26.2 मिलीमीटर बारिश हुई।

आईटीओ और भारत मंडपम के आसपास भारी जाम लगा है, जबकि गीता कॉलोनी-शकरपुर मार्ग और सराय काले खां मार्ग पर भी वाहन चालकों को यातायात जाम से जूझना पड़ा। मध्य और पूर्वी दिल्ली को जोड़ने वाली कई सड़कों पर यातायात प्रभावित हुआ, तथा जलभराव वाले मार्गों पर वाहनों की रफ्तार धीमी रही। बारिश के कारण यातायात में यह व्यवधान ऐसे दिन आया है, जब लाल किले पर स्वतंत्रता दिवस की फुल ड्रेस रिहर्सल के मद्देनजर लगाई गई पाबंदियों और मार्ग परिवर्तन के कारण मध्य दिल्ली में वाहनों की आवाजाही पहले से ही प्रभावित थी।

सुरक्षा प्रबंधों के तहत लाल किले के आसपास की सड़कें सुबह चार बजे से सुबह 10 बजे के बीच आम यातायात के लिए बंद रहीं।

Continue reading on the app

Rahul Gandhi के बयान पर BJP का तीखा पलटवार, प्रह्लाद जोशी बोले- परिपक्व बनें

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ टिप्पणी को लेकर बृहस्पतिवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला और उन पर ‘अभद्र और अशोभनीय’ का इस्तेमाल करने एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष के पद की गरिमा को कम करने का आरोप लगाया। सत्तारूढ़ दल का यह हमला राहुल गांधी द्वारा यहां ‘रचनात्मक कांग्रेस राष्ट्रीय अधिवेशन’ को संबोधित करने के दौरान की गई टिप्पणियों के बाद आया है। गांधी ने अपने संबोधन में भाजपा और आरएसएस (राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) को ‘‘जोकरों का समूह’’ बताया था।

उन्होंने कहा था कि उन्हें भारत की कोई समझ नहीं है। इसके साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी की विदेश नीति के संचालन पर तंज कसते हुए दावा किया था कि उनकी विदेश नीति केवल नेताओं को गले लगाने तक सीमित है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में कहा, राहुल गांधी, आप कब परिपक्व होंगे?

भारत देश को चलाने के लिए परिपक्व नेतृत्व की आवश्यकता होती है, न कि अपरिपक्व नाटक की। लोकतांत्रिक रूप से चुनी गई सरकार को ‘जोकर और मसखरा’ कहना यह साबित करता है कि यह आपके बस की बात नहीं है।’’ उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का अपमान करके गांधी ने भारत की जनता का अपमान किया है। वहीं, भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, आज राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के खिलाफ जिस तरह की अभद्र, आपत्तिजनक और अशोभनीय का इस्तेमाल किया गया है, वह नेता प्रतिपक्ष जैसे संवैधानिक पद की गरिमा के पूरी तरह विपरीत है।

Continue reading on the app

  Sports

मैदान पर छक्कों की बौछार, बाहर स्पॉन्सर्स की कतार... जानिए कैसे 15 की उम्र में वैभव सूर्यवंशी बने ब्रांड्स के फेवरेट 'पोस्टर बॉय'

Vaibhav Sooryavanshi 5 brands: भारतीय क्रिकेट में हर दशक में कोई न कोई ऐसा अनोखा खिलाड़ी आता है, जिसकी तुलना सीधे सचिन तेंदुलकर के शुरुआती दिनों से होने लगती है. वैभव सूर्यवंशी की यात्रा भी कुछ ऐसी ही सनसनीखेज रही है. इतनी कम उम्र में इंटरनेशनल दबाव का सामना करना और फिर अपने बल्ले की धमक से प्रतिद्वंद्वियों को पस्त करना उनकी मानसिक मजबूती का सबूत है. क्रिकेट मैदान पर उनके इस उल्कापिंड जैसी तेज़ी से हुए उभार ने सिर्फ खेल प्रेमियों का ध्यान ही नहीं खींचा, बल्कि कॉर्पोरेट जगत और दुनिया के बड़े ब्रांड्स को भी अपनी ओर आकर्षित किया है. आज वैभव मैदान के अंदर अपनी धमाकेदार पारियों और मैदान के बाहर अपनी बढ़ती ब्रांड वैल्यू के चलते चर्चा के केंद्र में हैं. Fri, 14 Aug 2026 05:01:03 +0530

  Videos
See all

Nishikant Dubey: निशिकांत दुबे का राहुल गांधी पर बड़ा हमला #nishikantdubey #rahulgandhi #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-14T02:13:07+00:00

Independence Day 2026 Rajouri: आजादी के बाद पहली बार! मंजाकोट LoC बॉर्डर पर भव्य तिरंगा रैली #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-14T02:14:55+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers