Responsive Scrollable Menu

अंबाला SP बोले- अंधेरा होते ही भीड़ ने अटैक किया:दावा-गैस टैंकर से बड़ी शरारत की साजिश थी, फरसे-भालों से लैस थे हमलावर; 7 पुलिसकर्मी ICU में

हरियाणा के अंबाला में हुए बवाल को पुलिस ने बड़ी साजिश बताया है। पुलिस ने कुछ फोटो जारी किए, जिनमें कई सिख युवक फरसे-भाले व अन्य हथियार लिए दिखे। अंबाला SP अजीत सिंह शेखावत ने कहा कि अंधेरा होते ही भीड़ ने अटैक किया। गैस टैंकर से बड़ी शरारत की साजिश थी। एसपी ने कहा- हमारे एक DSP के ऊपर फरसे से अटैक हुआ, जिससे उनका हाथ का अंगूठा कटने के कगार पर है। DGP अजय सिंघल ने भी इसी दावे को आगे बढ़ाया। उन्होंने कहा-कुछ शरारती तत्वों ने मामला सुलझने नहीं दिया। गुरसिमरन सिंह मंड पर FIR की मांग मान भी ली गई थी, लेकिन पुलिस पर पथराव कर दिया, जिसके बाद लाठीचार्ज करना पड़ा। गुरुवार को 11 घंटे चले बवाल के बीच अंबाला DSP वीरेंद्र के हाथ का अंगूठा धारदार हथियार लगने से कट गया, जबकि कई कर्मियों को कैंट सिविल और मिलिट्री अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। सात पुलिसकर्मियों की हालत नाजुक देखते हुए आईसीयू में रखा गया है। इस दौरान प्रदर्शनकारियों को भी चोटें आई हैं, हालांकि उनकी सही संख्या सामने नहीं आई है। पुलिस की ओर से जारी PHOTOS एसपी ने 4 बड़े दावे….पूरे बवाल को साजिश क्यों बताया अब समझिये…7 दिन से कैसे पूरा विवाद चल रहा 7 अगस्तः इंटरनेशनल एंटी खालिस्तान टेरेरिस्ट फ्रंट के अध्यक्ष गुरसिमरन सिंह मंड Y+ सिक्योरिटी के साथ अंबाला के पंजोखरा साहिब गुरुद्वारे में आए। आरोप है कि मंड की गाड़ी से कुछ लोगों को चोट लगी। जिसके बाद निहंगों व भीड़ ने मंड को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। इनोवा गाड़ी तोड़ दी। 9 अगस्तः मंड पर हमला करने को दो आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में लिया। सिख जत्थेबंदियों ने पंजोखरा थाने को घेर लिया और तुरंत रिहाई की मांग की। 13 अगस्तः गिरफ्तार आरोपियों की रिहाई के लिए पंजोखरा साहिब गुरुद्वारे में बैठक हुई। जिसके बाद सिख जत्थेबंदियां जीटी रोड जाम लगाने पहुंच गई। PHOTOS में देखिए पिछले सात दिन में अंबाला क्या हुआ…. ----------------------------- ये खबर भी पढ़ें…. अंबाला में सिखों-किसानों और पुलिस में टकराव:DSP का अंगूठा कटा, सिख नेता पर हमले के आरोपियों की रिहाई की मांग हरियाणा के अंबाला में प्रदर्शन कर रहे सिख-किसान गुरुवार शाम पुलिस से भिड़ गए। वे पंजाब के खालिस्तान विरोधी नेता गुरसिमरन सिंह मंड पर 6 दिन पहले हुए हमले के आरोपियों की रिहाई की मांग कर रहे थे। प्रदर्शनकारियों ने दोपहर 1 बजे से दिल्ली-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे जाम कर रखा था। (पूरी खबर पढ़ें)

Continue reading on the app

खबर हटके- स्पोर्ट्स बाइक शोरूम में चोर का डांस:₹62 लाख के गहने पहनकर हाथी का रैंप-वॉक; 30 फीट की अलमारी, अंदर से दिखता है शहर

वाराणसी में एक स्पोर्ट्स बाइक शोरूम में चोरी करने घुसा चोर डांस करने लगा। वहीं, जयपुर में हाथी ने ₹62 लाख के गहने पहनकर रैंप-वॉक किया। उधर, अमेरिका में 30 फीट की अलमारी बनाई गई है, जिसके अंदर चढ़कर शहर का नजारा देख सकते हैं। बचपन की दो सहेलियों को 30 साल बाद पता चला कि वे सगी बहनें हैं। वहीं, अमेरिका में एक शख्स ने एक ही नंबर के दो लॉटरी टिकट खरीदे और दोनों पर ₹44-₹44 लाख का इनाम जीत लिया। आज खबर हटके में जानेंगे ऐसी ही 5 रोचक खबरें… तो ये थी आज की रोचक खबरें, कल फिर मिलेंगे कुछ और दिलचस्प और हटकर खबरों के साथ… खबर हटके को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…

Continue reading on the app

  Sports

Video: शुभमन गिल ने बताया WTC फाइनल 2026 की तैयारी और श्रीलंका टेस्ट की बड़ी चुनौतियां

शुभमन गिल ने 2026 WTC फाइनल की तैयारी और श्रीलंका टेस्ट सीरीज की अहमियत पर चर्चा की। उन्होंने खिलाड़ियों की फिटनेस, चोट प्रबंधन और युवा टैलेंट को मौका देने पर जोर दिया। गिल ने कोहली की कप्तानी को सम्मानित किया और श्रीलंका के ऐतिहासिक स्टेडियम की तारीफ की। Fri, 14 Aug 2026 16:46:04 +0530

  Videos
See all

इस आदमी को देखकर इकठ्ठा हो गए इतने लोग #shorts #viralvideo #ytshorts #aajtakdigital #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-14T11:11:24+00:00

Sukhbir Singh Badal Attacked : बादल पर हमला करने वाला कौन? हुआ बड़ा खुलासा! #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-14T11:15:26+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers