किशोर कुमार-लता मंगेशकर का सदाबहार नगमा, सावन में बढ़ा देता है युवाओं की धड़कनें
नई दिल्ली: साल 1974 में बनी फिल्म 'अजनबी' में एक क्लासिक बारिश का गीत है, जिसे आरडी बर्मन ने कंपोज किया था और आनंद बख्शी ने लिखा था. गाने को दिग्गज गायक किशोर कुमार और लता मंगेशकर ने गाया था. गाना राजेश खन्ना और जीनत अमान पर फिल्माया गया है. रिलीज होने के दशकों बाद भी यह हिंदी के सबसे पॉपुलर गीतों में से एक है. बारिश के मौसम में लोग इन रोमांटिक गानों को गुनगुनाना पसंद करते हैं.
कैटरीना के ठुमके...सुनिधि चौहान की आवाज, इस गाने के बिना अधूरी हैं पार्टियां
नई दिल्ली: साल 2010 की फिल्म 'तीस मार खान' का एक गाना बड़ा पॉपुलर हुआ था, जिसे सुनिधि चौहान ने गाया था. गाने पर कैटरीना कैफ ने शानदार परफॉर्मेंस दी थी. विशाल-शेखर ने इसका संगीत तैयार किया था. गीत के बोल खुद संगीतकार विशाल ददलानी ने लिखे थे.सुनिधि चौहान को इस गाने के लिए बेस्ट फीमेल प्लेबैक सिंगर का पुरस्कार मिला था. इसे बेस्ट आइटम सॉन्ग का अवॉर्ड भी मिला. इस गाने को फराह खान ने निर्देशित और कोरियोग्राफ किया था. रिलीज होने के साथ गाना पार्टी और शादियों की जान बन गया था.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18







