Responsive Scrollable Menu

152 सुपर स्पेशियलिटी मेडिकल सीटों पर संकट, सीएम विजय से हस्तक्षेप की मांग; उदयनिधि स्टालिन ने उठाए सवाल

चेन्नई, 4 जून (आईएएनएस)। तमिलनाडु में 152 सुपर स्पेशियलिटी मेडिकल सीटों को लेकर राजनीतिक और स्वास्थ्य क्षेत्र में नई बहस छिड़ गई है। राज्य के विपक्ष के नेता उदयनिधि स्टालिन ने मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय से तत्काल हस्तक्षेप करने की अपील की।

उन्होंने कहा कि यदि ये सीटें ऑल इंडिया कोटा (एआईक्यू) को सौंप दी गईं, तो इसका सीधा असर सरकारी डॉक्टरों और राज्य की सार्वजनिक स्वास्थ्य व्यवस्था पर पड़ेगा।

उदयनिधि स्टालिन ने मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में सुप्रीम कोर्ट के 29 मई के आदेश का हवाला देते हुए कहा कि राज्य की 152 खाली सुपर स्पेशियलिटी मेडिकल सीटों को राष्ट्रीय पूल में स्थानांतरित करने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि हालिया सुनवाई के दौरान राज्य सरकार सुप्रीम कोर्ट में तमिलनाडु का पक्ष प्रभावी ढंग से नहीं रख सकी, जिसके कारण यह स्थिति पैदा हुई।

उन्होंने बताया कि नीट 2025 के तहत तमिलनाडु में कुल 430 सुपर स्पेशियलिटी सीटें उपलब्ध थीं। इनमें से 215 सीटें लंबे समय से चली आ रही राज्य नीति के तहत सरकारी सेवा में कार्यरत डॉक्टरों (इन-सर्विस डॉक्टर्स) के लिए आरक्षित थीं। हालांकि नियमित काउंसलिंग के जरिए केवल 63 सीटों पर ही दाखिले हो सके और दूसरे चरण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद 152 सीटें खाली रह गईं।

इसके बाद एक याचिका सुप्रीम कोर्ट में दायर की गई, जिसमें इन खाली सीटों को ऑल इंडिया कोटा में शामिल करने की मांग की गई। उदयनिधि स्टालिन का दावा है कि 8, 10 और 16 अप्रैल को हुई सुनवाई के दौरान तत्कालीन डीएमके सरकार ने राज्य का पक्ष मजबूती से रखा था और सीटों के हस्तांतरण को रोकने में सफल रही थी। लेकिन सरकार बदलने के बाद कानूनी रणनीति कमजोर पड़ गई।

उन्होंने आरोप लगाया कि 25 और 29 मई की सुनवाई में तमिलनाडु की ओर से पेश वकील कुछ महत्वपूर्ण कानूनी तर्क अदालत के सामने नहीं रख पाए। खासकर एन. कार्तिकेयन मामले से जुड़े उस पुराने फैसले की अनुपयुक्तता को नहीं बताया गया, जिसका हवाला याचिकाकर्ता ने दिया था।

उदयनिधि स्टालिन ने चेतावनी दी कि इन सीटों के एआईक्यू में जाने से सरकारी डॉक्टरों के लिए उच्च विशेषज्ञता हासिल करने के अवसर कम हो जाएंगे। इसका असर भविष्य में सरकारी अस्पतालों में विशेषज्ञ डॉक्टरों की उपलब्धता पर पड़ेगा। प्रभावित सीटों में कार्डियोथोरेसिक सर्जरी, पीडियाट्रिक सर्जरी, न्यूरोसर्जरी, प्लास्टिक सर्जरी, यूरोलॉजी और वैस्कुलर सर्जरी जैसे महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं।

उन्होंने मुख्यमंत्री विजय से राज्य की कानूनी स्थिति की समीक्षा करने, सीटों को एआईक्यू में जाने से रोकने और तमिलनाडु के सरकारी डॉक्टरों के हितों की रक्षा करने की मांग की है।

--आईएएनएस

वीकेयू/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

लॉर्ड्स में तेज गेंदबाजों का भौकाल, पहले ही दिन गिरे 16 विकेट, इंग्लैंड को ढेर करने के बाद कीवियों का भी हाल-बेहाल

England vs New Zealand lord's test Day 1: लॉर्ड्स में खेले जा रहे इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच पहले टेस्ट का पहला दिन गेंदबाजों के नाम रहा. टॉस जीतकर फील्डिंग का फैसला करने के बाद न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाजों ने इंग्लैंड को सिर्फ 140 रन पर ही समेट दिया. काइल जैमिसन ने पंजा खोलकर इंग्लैंड की धज्जियां उड़ाईं. जब बारी कीवी टीम के बैटिंग करने की आई तो ओली रॉबिन्सन अकेले ही भारी पड़ते नजर आए. Fri, 5 Jun 2026 00:53:48 +0530

  Videos
See all

News Ki Pathshala | Rahul Gandhi की बढ़ती बेचैनी.. लगातार हमलों के पीछे क्या है राजनीतिक रणनीति ? #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-04T22:00:25+00:00

'6 June Protest' से पहले हिंसा का कॉल या बदनाम करने की साजिश.. 'डंडे-पेपर स्प्रे' लेकर किसने बुलाया? #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-04T21:30:35+00:00

Khan Sir Coaching Attacked: कोचिंग फायरिंग मामले में खुद फंस गए खान सर? | Coaching Firing #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-04T22:00:22+00:00

News Ki Pathshala | Rahul Gandhi की बड़ी भविष्यवाणी.. PM Modi को लेकर कह दी ऐसी बात ! #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-04T21:45:04+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers