Responsive Scrollable Menu

घरेलू एयरलाइंस को नई योजना में 115 रुपये प्रति लीटर की तय कीमत पर मिलेगा एटीएफ

घरेलू एयरलाइंस को नई योजना में 115 रुपये प्रति लीटर की तय कीमत पर मिलेगा एटीएफ

Continue reading on the app

‘ई खान जो है राजनीति करना चाहता है, इसको…’, तेज प्रताप यादव ने खान सर पर दिया बड़ा बयान, जानिए क्या कहा?

पटना के एक कोचिंग सेंटर के बाहर हुई तोड़फोड़ की घटना पर बिहार के पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। दरअसल उन्होंने सीधे तौर पर शिक्षक खान सर पर निशाना साधा है, उन्होने आरोप लगाया है कि उन्हें पढ़ाने से अधिक राजनीति और अपनी लोकप्रियता की चिंता है। तेज प्रताप यादव ने खान सर को ‘जलनदाहा’ व्यक्ति बताते हुए उनके इरादों पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। जानकारी दे दें कि यह पूरा मामला खान सर के कोचिंग इंस्टीट्यूट में हुई कथित तोड़फोड़ के बाद सामने आया है, जिस पर तेज प्रताप यादव ने अपनी राय रखी है।

दरअसल बिहार के पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव ने अपने बयान में कहा कि एक सच्चा शिक्षक कभी अपनी पॉपुलैरिटी नहीं करता। वह मीडियाबाजी में शामिल नहीं होता, बल्कि चुपचाप अपना काम करता है और छात्रों को पढ़ाता है। यादव ने खान सर पर निशाना साधते हुए कहा कि उनको पढ़ाने से मतलब नहीं है, बल्कि उन्हें केवल फोटो खिंचवाने और अपनी छवि चमकाने से सरोकार है। उन्होंने खान सर को ‘जलनदाहा’ आदमी करार दिया, जो दूसरों की सफलता से ईर्ष्या करता है। तेज प्रताप यादव ने अपने बयानों से खान सर की कार्यप्रणाली और मंशा पर प्रश्नचिह्न लगा दिया है।

खान जो है राजनीति करना चाहता है: तेज प्रताप यादव

वहीं तेज प्रताप यादव ने अपने बयानों में आगे कहा कि “ई खान जो है राजनीति करना चाहता है। इसको राजनीति से मतलब है।” उन्होंने साफ तौर पर आरोप लगाया कि खान सर का मुख्य उद्देश्य शिक्षण नहीं, बल्कि राजनीति में सक्रिय होना है। कानून व्यवस्था की स्थिति पर उठ रहे सवालों के बीच, पूर्व मंत्री ने राज्य सरकार से इस मामले में तत्काल और कठोर कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि खान सर ये सब क्यों करवाना चाहते हैं और हाईलाइटेड होने के लिए करवा रहे हैं। तेज प्रताप यादव ने कहा कि इस मामले में झूठे लोगों पर मुकदमा किया जा रहा है, जो कि न्यायसंगत नहीं है। उनके अनुसार, खान सर अपनी लोकप्रियता बढ़ाने के लिए इस तरह की घटनाओं का सहारा ले रहे हैं।

रौशन आनंद को बताया एकदम ठीक

दरअसल ज्ञान बिंदु जीएस एकेडमी के फाउंडर रौशन आनंद के बयान का समर्थन करते हुए तेज प्रताप यादव ने कहा कि रौशन आनंद बिल्कुल ठीक कह रहे हैं। तेज प्रताप यादव ने तर्क दिया कि जिस तरह से रौशन आनंद की एकेडमी का शानदार रिजल्ट आता है, उसे देखकर खान सर को जलन हो गई है। यह बयान दोनों शिक्षकों के बीच बढ़ती प्रतिस्पर्धा और आरोपों को और गहरा करता है। तेज प्रताप यादव ने इस बात पर जोर दिया कि रौशन आनंद की बात में सच्चाई है और खान सर उनकी सफलता से ईर्ष्या कर रहे हैं।

खान सर के दोनों बॉडीगार्ड को गिरफ्तार किया गया

वहीं इसी बीच, पटना पुलिस ने इस मामले में अहम कार्रवाई करते हुए खान सर के दोनों बॉडीगार्ड को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने यह गिरफ्तारी एक वायरल वीडियो के आधार पर की है, जिसमें पूछताछ करने के बाद दोनों गार्ड को हिरासत में लिया गया। गिरफ्तारी के बाद, दोनों गार्ड का मेडिकल परीक्षण करवाया जा रहा है। मेडिकल जांच पूरी होने के बाद, इन दोनों गार्ड को मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाएगा। पुलिस की यह कार्रवाई मामले की गंभीरता को दर्शाती है और यह बताती है कि घटना के हर पहलू की जांच की जा रही है।

गौरतलब है कि यह पूरा घटनाक्रम पटना के कदमकुआं थाना क्षेत्र स्थित ‘खान ग्लोबल कोचिंग इंस्टीट्यूट’ में मंगलवार रात को हुआ था। कुछ असामाजिक तत्वों ने कथित तौर पर कोचिंग सेंटर में तोड़फोड़ की थी और पथराव किया था। घटना के तुरंत बाद, खान सर ने शुरुआत में यह दावा किया था कि उनके संस्थान पर गोलीबारी भी हुई थी। हालांकि, पुलिस ने खान सर के इस गोलीबारी के दावे की पुष्टि नहीं की। बाद में, खान सर ने स्वयं अपने बयान में संशोधन करते हुए कहा कि वास्तव में क्या हुआ था, यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। यह घटनाक्रम शिक्षण संस्थानों की सुरक्षा और शिक्षकों के बीच के विवादों को उजागर करता है। तेज प्रताप यादव के बयानों ने इस विवाद को एक नया राजनीतिक मोड़ दे दिया है।

Continue reading on the app

  Sports

दुनिया के वो 5 बल्लेबाज...जिन्होंने एक कैलेंडर वर्ष में बनाए सबसे ज्यादा टेस्ट रन, 20 से साल से कायम है विश्व कीर्तिमान

5 batsman Most runs in a calendar year in Test: टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में एक कैलेंडर वर्ष में सबसे ज्यादा रन बनाना किसी भी बल्लेबाज के लिए एवरेस्ट फतह करने जैसा है. साल 2006 में पाकिस्तान के मोहम्मद यूसुफ ने 1788 रन बनाकर वह ऐतिहासिक रिकॉर्ड कायम किया, जिसे आज तक कोई नहीं तोड़ पाया. आइए जानते हैं यूसुफ, विव रिचर्ड्स, जो रूट, ग्रीम स्मिथ और माइकल क्लार्क जैसे दुनिया के उन 5 महान बल्लेबाजों के बल्ले की गूंज, जिन्होंने एक ही साल में रनों का ऐसा सैलाब लाया कि दुनिया दंग रह गई. Thu, 4 Jun 2026 21:32:04 +0530

  Videos
See all

'TMC के 20 नेता आना चाहते हैं पर BJP ले नहीं रही', TMC से निकाले जाने के बाद Rijju Dutta #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-04T16:01:34+00:00

ChakraView | Sumit Awasthi | TMC गुट की डोर किसके हाथ? #tmc #mamatabanerjee #ytshorts #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-04T16:01:08+00:00

इस अग्निकांड को कौन कर रहा अनसुना? । Poochta Hai Bharat । Aishwarya Kapoor । Malviya Nagar Fire #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-04T16:02:52+00:00

इन 21 लोगों की मौत का जिम्मेदार कौन?। Poochta Hai Bharat । Aishwarya Kapoor । Malviya Nagar Fire #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-04T16:00:21+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers