Tata Tiago EV: ₹25,000 कमाने वाला भी खरीद सकता है? EMI और 3 साल की बचत का पूरा हिसाब
Tata Tiago EV 2026: ₹25,000 की सैलरी पर Tata Tiago EV खरीदने के लिए हर महीने कितनी EMI देनी होगी? Tata Tiago EV से पेट्रोल कार के मुकाबले 3 साल में कितनी बचत हो सकती है? Tata Tiago EV का BaaS (Battery as a Service) मॉडल क्या है और यह खरीददारों के लिए कितना फायदेमंद है?
लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड के नाम दर्ज हुआ ऐतिहासिक रिकॉर्ड, यह उपलब्धि हासिल करने वाला बना दुनिया का पहला मैदान
ENG vs NZ: इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच आज यानी 4 जून से 3 टेस्ट मैचों की सीरीज की शुरुआत हो गई है. सीरीज का पहला टेस्ट मैच लंदन के ऐतिहासिक लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में खेला जा रहा है. इस मैच में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. वहीं इस मैच में टॉस होते ही लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड के नाम एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड दर्ज हो गया. दरअसल लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पहले से ही सबसे ज्यादा टेस्ट मेजबानी करने वाला मैदान रहा है, लेकिन अब लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड के नाम 150 टेस्ट मैचों की मेजबानी करने का ऐतिहासिक रिकॉर्ड दर्ज हो गया है. इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा पहला टेस्ट मैच लॉर्ड्स पर खेला जाने वाले 150वां टेस्ट मैच है.
लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में साल 1884 में खेला गया था पहला टेस्ट मैच
इंग्लैंड का लंदन में स्थित लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड दुनिया का सबसे पुराना और ऐतिहासिक क्रिकेट मैदान है. लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड को क्रिकेट का मक्का' या 'होम ऑफ क्रिकेट' (Home of Cricket) भी कहा जाता है. इस मैदान पर पहला टेस्ट मैच 21 जुलाई साल 1884 को इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला गया था. इसके बाद जो भी टीम इंग्लैंड खेलने जाती थी इस मैदान पर एक मैच जरूर खेलती थी. इस ऐतिहासिक मैदान ने अब तक कई बड़े टूर्नामेंट की मेजबानी किया है.
The first morning of the international summer.
— Lord's Cricket Ground (@HomeOfCricket) June 4, 2026
???? England v New Zealand
???? The 150th Lord's Test
????️ Home of Cricket pic.twitter.com/o2ZS8Ojkk1
भारत के लिए खास है लॉर्ड्स का मैदान
भारतीय टीम के लिए लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड काफी खास रहा है. भारत ने अपना पहला वर्ल्ड कप इसी मैदान पर जीता था. कपिल देव की कप्तानी में टीम इंडिया ने साल 1983 में वेस्टइंडीज को हराकर पहली बार वर्ल्ड चैंपियन बनी थी. इस स्टेडियम में दुनिया का सबसे पुराना खेल संग्रहालय (Archive) भी मौजूद है. यहां क्रिकेट की प्रसिद्ध 'एशेज अर्न' (Ashes Urn) ट्रॉफी रखी हुई है. आपको बता दें कि 'एशेज अर्न' (Ashes Urn) क्रिकेट इतिहास की सबसे प्रसिद्ध और प्रतिष्ठित छोटी सी ट्रॉफी है, जो इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जाने वाली ऐतिहासिक टेस्ट सीरीज 'द एशेज' का प्रतीक है. यह ट्रॉफी मिट्टी से बनी है.
150 years of Test cricket.
— Lord's Cricket Ground (@HomeOfCricket) June 4, 2026
Countless memories.
Another chapter begins. ????
???? https://t.co/LilmWKxp5q pic.twitter.com/3uzZt0dx4W
लॉर्ड्स पर अब तक ऐसा है टेस्ट रिकॉर्ड
इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे 150 वां टेस्ट मैच को छोड़ दें, तो लॉर्ड्स के मैदान पर अब तक खेले गए 149 टेस्ट में 54 मैचों में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को जीत मिली है. जबकि 44 मैचों में पहले गेंदबाजी करने वाली टीम ने जीत हासिल किया है. वहीं इस मैदान पर 51 टेस्ट मैच ड्रॉ रहे हैं.
बारिश की वजह से काफी देर रुका रहा इंग्लैंड और न्यूजीलैंड मैच
इस मैच की बात करें तो न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. बारिश की वजह से मैच काफी देर रुका रहा. हालांकि फिर शुरू हो गया, लेकिन लंच ब्रेक जल्दी कर दिया गया. पहले दिन का पहला सेशन खत्म होने तक इंग्लैंड की टीम ने 10 ओवर में 1 विकेट पर 24 रन बना लिया है. एमिलियो गे के रूप में इंग्लैंड को पहला झटका लगा. उन्हें काइल जैमीसन ने आउट कर पवेलियन का रास्ता दिखाया. वहीं बेन डकेट 12 रन और जैकब बेथेल 4 रन बनाकर नाबाद हैं.
Due to the rain, an early lunch will be taken at 12:45pm. https://t.co/waoorOEO7n
— England Cricket (@englandcricket) June 4, 2026
यह भी पढ़ें: IND vs AFG: अफगानिस्तान टेस्ट से पहले टीम इंडिया को मिली अच्छी खबर, पूरी तरह फिर हुआ स्टार खिलाड़ी




News Nation


















