Responsive Scrollable Menu

खान सर के गार्ड्स का फायरिंग करते VIDEO:पुलिस दोनों को थाने ले गई; ज्ञान बिंदु ग्रुप बोला- खुद गोली चलवाकर हमें फंसाया

पटना में खान सर के कोचिंग सेंटर पर हुए हमले के मामले में एक नया वीडियो सामने आया है। ये वीडियो ज्ञान बिंदु कोचिंग की ओर से जारी किया गया है। वीडियो जारी कर यह दावा किया जा रहा है कि, 2 मई की रात हुए विवाद के दौरान फायरिंग खान सर के गार्ड ने की थी। ज्ञान बिंदु टीम के आदर्श कुमार ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर फायरिंग का वीडियो जारी किया। उन्होंने कहा कि, खान सर ने खुद फायरिंग करवाई है। खान सर ने खुद से फायरिंग करवाई। प्री प्लांड तरीके से साजिश रची गई। पूरे वीडियो में रौशन आनंद कहीं दिख नहीं रहे हैं। फिर उनकी गिरफ्तारी क्यों हुई। हमारी मांग है कि खान सर की गिरफ्तारी होनी चाहिए। इधर, फायरिंग का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस खान सर के कोचिंग पहुंची। पुलिस ने कोचिंग के 2 गार्ड को हिरासत में लिया है। अब जानिए 2 मई की रात क्या हुआ था 2 मई की रात करीब 10 बजे खान सर के कोचिंग सेंटर पर हमला हुआ। कुछ लोगों ने गार्ड को पीटा और कोचिंग पर पत्थरबाजी की। खान सर के पोस्टर-बैनर को फाड़ दिया गया। मौके पर पहुंचे खान सर ने दावा किया कि, 8 से 10 राउंड फायरिंग भी हुई है। लेकिन कुछ देर बाद वो फायरिंग की बात से पलट गए। खान सर की तरफ से ज्ञान बिन्दू कोचिंग पर हमला का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई गई। इस मामले में ज्ञान बिन्दु कोचिंग के डायरेक्टर रौशन आनंद समेत 2 को अरेस्ट कर जेल भेज दिया गया है। इस दौरान रौशन आनंद ने कहा था कि, खान ने मुझे फंसाया है। वीडियो में गार्ड के साथ मारपीट करते दिखे लोग बुधवार को हमला के सीसीटीवी फुटेज भी आया। वीडियो में कुछ लोग कोचिंग के गार्ड के साथ मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान ईंट-पत्थर चलाए गए और कोचिंग के पोस्टर भी फाड़ दिए गए थे। ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रौशन आनंद समेत 3 को जेल भेजा पुलिस ने इस मामले में एक्शन लिया और ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रौशन आनंद समेत उनके दो सहयोगियों अभिषेक और गौरव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बुधवार शाम तीनों की कोर्ट में पेशी कराई। इसके बाद रौशन आनंद, उनके सहयोगी अभिषेक और गौरव को पटना सिविल कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में बेऊर जेल भेज दिया। इससे पहले उनका LNJP में मेडिकल भी कराया गया। गिरफ्तारी के बाद रौशन आनंद ने कहा, “पुलिस ने साफ किया है कि गोली चलने की बात नहीं है। मुझे और मेरी संस्था को बदनाम करने की साजिश रची जा रही है।” रौशन आनंद ने कहा, 'पूरी तरीके से हमको और ज्ञान बिंदु को बर्बाद करने की साजिश है। घटना की जानकारी मुझे थी भी नहीं। मैं बीमार हूं। किडनी का पेशेंट हूं। पिछले साल मेरा ऑपरेशन भी हुआ था। मुझे फंसाया जा रहा है, मुझे कोर्ट पर भरोसा है आगे उन्होंने कहा, गोली चलाने वाली बात को हाइलाइट कर के हमें जेल भेजा जा रहा है। जब कोई आगे बढ़ता है तो उसको दबाने की कोशिश की जाती है। हम उनसे आगे नहीं बढ़े, बस वही किया जा रहा है। हम मेहनत के बल पर आगे बढ़ रहे हैं। रौशन आनंद ने आगे कहा, मुझे फंसाया जा रहा है, लेकिन हमें न्यायालय पर भरोसा है। भारत का राष्ट्रीय वाक्य है सत्यमेव जयते, सत्य की जीत होती है। हम जीतकर आएंगे। पूरी तरीके से सोची-समझी साजिश है। बिहार पुलिस में अच्छा रिजल्ट आया, बस इसलिए हमें फंसाया गया है। हमें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है। अब देखिए हमें न्याय मिलता है या नहीं मिलता है'। खान सर और रौशन आनंद विवाद पर पप्पू यादव की अपील इस पूरे मामले पर सांसद पप्पू यादव ने दोनों पक्षों से संयम बरतने की अपील की है। पप्पू यादव ने कहा, 'शिक्षा क्षेत्र को अखाड़ा मत बनाइए। हर कोचिंग का अपना महत्व है। दोनों कोचिंग हमारे लिए सम्मानीय हैं। दोनों बिहार के लिए बड़ी चीज हैं। खान और रौशन सर दोनों मेरे दिल के टुकड़े हैं। मैं माफी मांगता हूं, किसी से कोई भूल हुई है। हाथ-पैर जोड़ता हूं, प्लीज। हमें ऐसा नहीं लगता है कि रौशन आनंद सर साजिश करेंगे। जिनके पास इतना ज्ञान है, वो ऐसा कर ही नहीं सकते। बिहार और यूपी की शान हैं रौशन आनंद सर'। खान सर से अपील करते हुए पप्पू यादव ने कहा, खान सर, आपसे रिक्वेस्ट कर रहा हूं। आपको विवाद से बचने की जरूरत है। उन्होंने आगे कहा, मैं यादवों से कहता हूं, आपके पैर पकड़ता हूं, प्लीज समाज को स्थापित होने दीजिए। दोनों को मत लड़वाइए। जो लोग इन दोनों के बीच विवाद ला रहे हैं, वो गलत कर रहे हैं। जाति के आधार पर कोचिंग नहीं चलता है। जाति के आधार पर पुलिस नहीं बनते, आईएएस नहीं बनते। टाउन DSP के मुताबिक, रोशन आनंद और उसके सहयोगी अभिषेक और गौरव को पटना सिविल कोर्ट में पेश किया गया। यहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। खान सर ने हमले का आरोप ज्ञान बिंदु के डायरेक्टर और कोचिंग के कर्मियों पर लगाया है। फायरिंग की बात से पलटे थे खान सर खान सर ने कहा था, हमले में सिक्योरिटी गार्ड का सिर फोड़ दिया गया।। उसे PMCH में भर्ती कराया गया है। खान सर ने पहले 8 से 10 राउंड गोली चलने का दावा किया था। हालांकि, बाद में वे अपने बयान से पलट गए। उन्होंने कहा- ‘माहौल इतना तनावपूर्ण था कि मुझे कुछ समझ नहीं आया।’ खान सर की ओर से दायर FIR में भी गोलीबारी का कोई जिक्र नहीं है। साथ ही पटना पुलिस ने भी फायरिंग से इनकार किया है। हमले के बाद खान सर का कोचिंग सेंटर बुधवार को बंद कर दिया गया था। खान सर ने कहा, ‘आज पढ़ाई नहीं हो पाएगी।’ इधर, कोचिंग पर हमले के बाद बड़ी संख्या में खान सर के छात्रों ने सड़क पर बैठकर प्रदर्शन किया था। यहां से शुरू हुआ था विवाद खान सर की कोचिंग के बगल में ज्ञान बिंदु कोचिंग है। ज्ञान बिंदु कोचिंग के बोर्ड के ऊपर खान सर का पोस्टर लगा दिया गया था। स्थानीय लोगों के मुताबिक, बिहार पुलिस में चयनित 12 हजार छात्रों के सम्मान समारोह का पोस्टर लगाया गया था। उसी पोस्टर को लेकर विवाद शुरू हुआ और बाद में मामला बढ़ गया। हमले के बाद खान सर ने बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर के खिलाफ FIR दर्ज कराई थी। --------------------- ये खबर भी पढ़ें पटना में खान सर की कोचिंग पर हमले का VIDEO:गार्ड से मारपीट-पथराव, पोस्टर फाड़े; ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर समेत 3 गिरफ्तार पटना में मंगलवार रात खान सर की कोचिंग ग्लोबल स्टडीज पर हमला हुआ। हमले का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में कुछ लोग गार्ड को पीटते दिख रहे हैं। इस दौरान ईंट-पत्थर भी चलाए गए थे। पूरी खबर पढ़िए

Continue reading on the app

OnePlus Community Sale शुरू: OnePlus 13, OnePlus 15 और Nord सीरीज के फोन्स पर ₹17,000 तक की छूट, 10 जून तक बचत का मौका

OnePlus Community Sale आज 4 जून से शुरू हो गई है। इस सेल में OnePlus 13, OnePlus 15, Nord 6 सीरीज, टैबलेट और ऑडियो प्रोडक्ट्स पर भारी छूट का फायदा मिल रहा है। सेल में फोन को 17,000 रुपए तक की छूट के साथ खरीदा जा सकता है:

Continue reading on the app

  Sports

India vs Afghanistan Test: R Ashwin की नज़र Harsh Dubey पर, क्या मिलेगा डेब्यू का मौका?

पूर्व भारतीय क्रिकेटर रविचंद्रन अश्विन ने स्पिन गेंदबाजी ऑलराउंडर हर्ष दुबे को अफगानिस्तान के खिलाफ भारत के एकमात्र टेस्ट मैच से पहले देखने लायक एक महत्वपूर्ण खिलाड़ी के रूप में बताया है, जो शनिवार से न्यू चंडीगढ़ में शुरू हो रहा है। आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप का हिस्सा न होने के कारण, इस मैच में रवींद्र जडेजा की अनुपस्थिति में, युवा घरेलू खिलाड़ी हर्ष दुबे और मानव सुथार को घरेलू क्रिकेट और इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में उनके प्रदर्शन के आधार पर भारतीय टीम में जगह मिली है।
 

इसे भी पढ़ें: Rohit Sharma का Afghanistan ODI सीरीज में खेलना संदिग्ध, चोट के चलते बाहर होने का खतरा!


जियोस्टार पर बोलते हुए अश्विन ने कहा कि कुलदीप यादव स्पिन आक्रमण की अगुवाई करेंगे। उन्होंने यादव की लय, आत्मविश्वास, गेंद को दोनों तरफ घुमाने की क्षमता और घरेलू परिस्थितियों में खेलने के अनुभव को अफगानिस्तान के खिलाफ महत्वपूर्ण फायदे बताया। अश्विन ने ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर के महत्व पर भी जोर दिया, जिनकी लंबी गेंदबाजी करने और पिच पर सटीक गेंदबाजी बनाए रखने की क्षमता महत्वपूर्ण साबित होगी।

अश्विन ने कहा कि रवींद्र जडेजा की अनुपस्थिति में कुलदीप यादव अफगानिस्तान के खिलाफ स्पिन आक्रमण की अगुवाई करेंगे। वे शानदार लय और आत्मविश्वास के साथ गेंदबाजी कर रहे हैं। गेंद को दोनों तरफ घुमाने की उनकी क्षमता और घरेलू परिस्थितियों में उनका अनुभव उन्हें एक बड़ा खतरा बनाता है। वाशिंगटन सुंदर सहायक भूमिका निभाएंगे। वे रक्षात्मक और संयमित गेंदबाज हैं जो निचले क्रम में बल्लेबाजी भी कर सकते हैं। उनकी सटीकता और लंबे स्पेल फेंकने की क्षमता पिच पर काफी उपयोगी साबित होगी। ये दोनों ही इस टेस्ट मैच में भारत की सफलता के लिए महत्वपूर्ण होंगे।
 

इसे भी पढ़ें: Team India में बड़े बदलाव की सुगबुगाहट! Suryakumar Yadav से छिन सकती है T20 की कप्तानी, श्रेयस अय्यर और तिलक वर्मा रेस में सबसे आगे


उन्होंने आगे कहा कि हालांकि, मेरी निगाह हर्ष दुबे पर रहेगी। मुझे उत्सुकता है कि उन्हें मौका मिलेगा या नहीं। हमें इंतजार करना होगा और देखना होगा कि टीम मानव सुथार को चुनती है या हर्ष दुबे को। लेकिन दुबे में मेरी खास दिलचस्पी है क्योंकि उन्होंने घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने आईपीएल में भी बहुत अच्छा प्रदर्शन किया था। ये प्रदर्शन उनके पक्ष में हैं। मैं उन्हें डेब्यू करते देखने के लिए उत्सुक हूं।
 
For more updates and in-depth coverage on cricket, visit Cricket News in Hindi  at Prabhasakshi. 
Thu, 04 Jun 2026 16:18:05 +0530

  Videos
See all

Viral Video | करोड़ों की डकैती का VIDEO वायरल | #viralshorts #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-04T10:40:30+00:00

TMC vs BJP | Bengal News: ममता बनर्जी पर दिलीप घोष का बहुत बड़ा बयान! | #westbengal #mamata #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-04T10:38:23+00:00

Weather Updates LIVE: IMD का रेड अलर्ट जारी LIVE! Top News | Weather | Monsoon 2026 | Heavy Rain #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-04T10:37:47+00:00

Patna Khan Sir Firing Case: पटना कोचिंग गोलीकांड मामले में सुरक्षा गार्ड ही निकला आरोपी | Bihar News #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-04T10:46:45+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers