Responsive Scrollable Menu

2026 Toyota Innova Crysta नए अवतार में लॉन्च! डिजाइन से लेकर सेफ्टी तक सबकुछ हुआ अपग्रेड

Toyota ने नई Innova Crysta 2026 को भारत में लॉन्च कर दिया है. अब ये MPV पहले से ज्यादा प्रीमियम डिजाइन, बड़े टचस्क्रीन सिस्टम, सेफ्टी फीचर्स और बेहतर कम्फर्ट के साथ आती है. कीमत ₹19.72 लाख से शुरू होकर ₹28 लाख तक जाती है. फैमिली और कमर्शियल दोनों ग्राहकों के बीच लोकप्रिय इस MPV में क्या-क्या बदला है और कितना मिलेगा माइलेज, जानिए पूरी डिटेल.

Continue reading on the app

कुत्ते के लिए भिड़े दो देश:300 नस्लों से बने कारामेलो कुत्ते पर मेक्सिको का दावा, ब्राजील में करेंसी पर छापने की तैयारी थी

ब्राजील और मेक्सिको के बीच इन दिनों भूरे रंग के एक अवारा कुत्ते को लेकर विवाद छिड़ गया है। इसका नाम कारामेलो है। ब्राजील के लोग इस कुत्ते को देश की पहचान मानते हैं। उनका कहना है कि ब्राजील में कारामेलो उतना ही खास है जितना फुटबॉल और सांबा संगीत। मेक्सिको ने इसी साल अप्रैल में कारामेलो को स्थानीय नस्ल घोषित कर दिया जिसके बाद यह विवाद शुरू हुआ। मेक्सिको के इस फैसले ने ब्राजील में नाराजगी पैदा कर दी। कई ब्राजीलियाई लोगों को लगा कि उनकी सांस्कृतिक पहचान का एक महत्वपूर्ण हिस्सा उनसे छीना जा रहा है। वैज्ञानिक दृष्टि से कारामेलो किसी एक शुद्ध नस्ल का कुत्ता नहीं है। ब्राजील की जेनेटिक्स कंपनी DNA पेट्स की स्टडी के मुताबिक, यह 300 से ज्यादा विदेशी नस्लों के कुत्तों के मिश्रण से बना है। यह किसी एक समय पर विकसित की गई नस्ल नहीं, बल्कि कई पीढ़ियों में सैकड़ों नस्लों के प्राकृतिक मिश्रण से बना कुत्ता है। कारामेलो नाम इन कुत्तों के हल्के भूरे या टॉफी जैसे रंग की वजह से पड़ा है। ब्राजील में इन कुत्तों की लोकप्रियता इतनी ज्यादा है कि इन पर मीम बनते हैं, टी-शर्ट छपती हैं, वायरल गाने बनाए जाते हैं और कार्निवल परेड में इनके सम्मान में झांकियां तक निकाली जाती हैं। यहां तक कि इन्हें ब्राजील की मुद्रा पर जगह देने का प्रस्ताव भी चर्चा में आया था। ब्राजील में राष्ट्रीय विरासत बनाने की कोशिश कारामेलो पुर्तगाली भाषा का शब्द है, जिसका अर्थ कैरेमल या टॉफी जैसा हल्का भूरा रंग होता है। इसी रंग के कारण ब्राजील में भूरे रंग के अवारा कुत्तों को 'कारामेलो' कहा जाता है। 2019 में यह डॉग सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसकी लोकप्रियता इतनी बढ़ी कि लोगों ने ब्राजील के 10 रियास के नोट पर बने पक्षी की जगह कारामेलो डॉग की तस्वीर लगाने की मांग शुरू कर दी। इसके लिए शुरू हुई एक याचिका पर करीब 50 हजार लोगों ने साइन किए। इसके बाद 2023 में ब्राजील के सांसदों ने एक बिल पेश किया था, जिसमें कारामेलो स्ट्रीट डॉग्स को राष्ट्रीय धरोहर घोषित करने की मांग की गई थी। हालांकि, यह कानून अब तक पास नहीं हो सका है। इसके बाद साओ पाउलो समेत कुछ राज्यों ने अपने स्तर पर इन्हें सांस्कृतिक विरासत का दर्जा देने वाले कानून बनाए। रियो डी जेनेरियो के एक डॉग पार्क में हाल ही में बड़ी संख्या में ऐसे भूरे कुत्ते दिखाई दिए। 100 साल में विकसित हुआ कारामेलो शोध के अनुसार कारामेलो की जड़ें उन कुत्तों तक जाती हैं जिन्हें पुर्तगाली उपनिवेशवादी अपने साथ ब्राजील लाए थे। बाद में इटली, जर्मनी, स्पेन और जापान से आए प्रवासी भी विभिन्न नस्लों के कुत्ते लेकर आए। 1930 से 1970 के बीच ब्राजील में औद्योगीकरण बढ़ा। इस दौरान ग्रामीण इलाकों के लोग शहरों की ओर आए तो वे अपने साथ खेतों और पशुओं की रखवाली करने वाले कुत्तों को भी लेकर आए। शहरों में पहले से मौजूद छोटे पालतू कुत्तों के साथ इनका मेल हुआ। कई पीढ़ियों तक बिना किसी नियंत्रण के प्रजनन होने के बाद आज के कारामेलो कुत्ते अस्तित्व में आए। मेक्सिको में भी पाए जाते है ये भूरे कुत्ते अप्रैल में मेक्सिको के पर्यावरण अभियोजक कार्यालय ने कारामेलो को मेक्सिकन नस्ल घोषित किया। अपने बयान में कार्यालय ने कहा कि इस कदम का मकसद देसी और आवारा कुत्तों को लेकर लोगों की नकारात्मक सोच बदलना है। मेक्सिको में जानवरों की संस्था से जुड़ी क्लाउडिया एडवर्ड्स ने कहा कि मेक्सिको में भी ऐसे भूरे कुत्ते बड़ी संख्या में मिलते हैं। इसकी वजह दोनों देशों का मिलता-जुलता इतिहास और मौसम है। उन्होंने कहा कि ब्राजील ने सबसे पहले इन कुत्तों को पहचान जरूर दिलाई। लेकिन कारामेलो सिर्फ एक देश का नहीं, पूरे लैटिन अमेरिका का है। गर्म मौसम में आसानी से ढल जाते हैं कारामेलो कुत्ते ब्राजील के लगभग हर शहर में ये भूरे कुत्ते दिखाई देते हैं। स्थानीय लोग अक्सर इन्हें खाना खिलाते हैं और इनकी देखभाल भी करते हैं। कई जगह ये मोहल्लों के साझा कुत्ते बन चुके हैं। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, इनका छोटा और हल्का भूरा फर इन्हें गर्म मौसम में फायदा देता है। इससे शरीर पर कम कीड़े लगते हैं और तेज धूप में भी ये आसानी से रह पाते हैं। मिश्रित नस्ल होने की वजह से इनमें कई जन्मजात बीमारियों का खतरा भी कम रहता है। यही वजह है कि ये कुत्ते काफी मजबूत और परिस्थितियों के हिसाब से खुद को ढाल लेने वाले होते हैं। कई कारामेलो लोकप्रियता बढ़ने के बावजूद शेल्टर होम्स में है कारामेलो कुत्तों की लोकप्रियता बढ़ी है लेकिन बड़ी संख्या में ये अब भी शेल्टर होम्स में पड़े हैं। ब्राजील की सबसे बड़ी एनिमल वेलफेयर संस्था अम्पारा की संस्थापक जूलियाना कैमर्गो ने कहा कि लोग अब भी इन्हें सबसे पहले गोद लेने के लिए नहीं चुनते। एनिमल वेलफेयर ग्रुप्स की एक ग्लोबल स्टडी के मुताबिक, ब्राजील में दो करोड़ से ज्यादा आवारा कुत्ते हैं। कैमर्गो का अनुमान है कि इनमें 90% से ज्यादा कारामेलो हैं। जूलियाना कैमर्गो का मानना है कि अगर ब्राजील और मेक्सिको दोनों जगह कारामेलो कुत्तों को पहचान मिलेगी तो ज्यादा लोग इन्हें अपनाने के लिए आगे आएंगे।

Continue reading on the app

  Sports

पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को घर में बुलाकर पीटा, निर्णायक वनडे जीतकर सीरीज 2-1 की नाम

PAK vs AUS 3rd ODI Highlights: पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को तीसरे और निर्णायक मैच में 4 विकेट से हराकर वनडे सीरीज 2-1 से जीत ली. लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में हुए तीसरे वनडे मैच में ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को 158 रन का लक्ष्य दिया था, जिसे मेजबानों ने 6 विकेट खोकर हासिल कर लिया. सीरीज का पहला मुकाबला पाकिस्तान ने जीता था, जिसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे मैच में बराबरी कर ली थी. Fri, 5 Jun 2026 00:17:39 +0530

  Videos
See all

What’s the craziest thing you’ve left in an Uber? #Uber #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-04T23:42:37+00:00

LPG Gas Cylinder Price Hike: रसोई गैस सिलेंडर को लेकर आई बड़ी खबर! | Top News | N18V | Latest update #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-05T00:00:18+00:00

Bihar News | Raushan Anand के समर्थन में प्रदर्शन.. Khan Sir के खिलाफ जमकर की नारेबाजी ! #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-05T00:00:00+00:00

Bihar News | Samrat Chaudhary का 'Physics University' वाला बयान वायरल.. Prashant Kishor ने कसा तंज #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-04T23:43:13+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers