Responsive Scrollable Menu

Gold Silver price: सोने-चांदी पर एमके वेल्थ बुलिश,दिए $4,800- $5,200 का टारगेट, निवेश के लिए बताई ये स्ट्रैटेजी

Gold Silver price:एमके वेल्थ के मुताबिक, कीमती मेटल्स में मौजूदा रैली पिछले साइकिल से अलग है क्योंकि यह स्पेक्युलेटिव ट्रेडिंग एक्टिविटी के बजाय लॉन्ग-टर्म एलोकेशन डिमांड से ज़्यादा चल रही है। सोने और चांदी को शॉर्ट-टर्म ट्रेडिंग इंस्ट्रूमेंट्स के बजाय स्ट्रेटेजिक पोर्टफोलियो एसेट्स के तौर पर देखा जा रहा है

Continue reading on the app

IND vs AFG ODI : रोहित शर्मा होंगे अफगानिस्तान सीरीज से बाहर, जानिए किस वजह से उनके मैच खेलने पर लटकी तलवार?

IND vs AFG ODI : भारतीय क्रिकेट टीम को एक और बड़ा झटका लग सकता है. विराट कोहली के अफगानिस्तान वनडे सीरीज से बाहर होने की खबर के तुरंत बाद पूर्व भारतीय कप्तान और अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा के भी अफगानिस्तान वनडे सीरीज से बाहर होने की खबर सामने आ रही है. एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार रोहित शर्मा का अफगानिस्तान के खिलाफ 13 जून से शुरू हो रही वनडे सीरीज में खेलना संदिग्ध है. 

अभी तक भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की ओर से रोहित शर्मा के सीरीज में खेलने या बाहर होने पर कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है. रोहित शर्मा इंडियन प्रीमियर लीग आईपीएल में भी चोटिल होने के बाद कई मैचों से बाहर रहे थे. इसके बाद जब उन्होंने वापसी की तो मुंबई इंडियंस ने उन्हें सिर्फ बतौर इम्पैक्ट प्लेयर ही टीम में मौका दिया.

रोहित शर्मा का वनडे सीरीज खेलना मुश्किल

रोहित शर्मा इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में हैमस्ट्रिंग में चोट लगी थी. इसके बाद भी उन्हें अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए स्क्वाड में शामिल किया गया. अब रिपोर्ट्स के अनुसार बीसीसीआई के एक सोर्स की मानें तो, रोहित शर्मा का इस सीरीज में खेलना पूरी तरह से फिटनेस पर निर्भर करेगा. 

रोहित शर्मा अगर इस सीरीज से पहले पूरी तरह से मैच फिटनेस हासिल नहीं कर पाते हैं तो, उनके इस सीरीज में सदेंह रहेगा. रोहित टेस्ट और टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं. वो इस समय भारत के लिए सिर्फ वनडे क्रिकेट खेल रहे हैं. अब उनके पास मौका था कि वो अफगानिस्तान के खिलाफ अपने फैंस को इटरनेट कर सकें लेकिन उनकी फिटनसे उनका साथ नहीं दे पा रही है.

रोहित शर्मा का वनडे करियर 

रोहित शर्मा ने भारत के लिए भारत के लिए 282 वनडे मैचों की 274 पारियों में 33 शतक और 61 अर्धशतकों के साथ कुल 11577 रन बनाए हैं. उनके बल्ले से वनडे क्रिकेट में 1090 चौके और 357 छक्के निकले हैं. रोहित ने अपने वनडे करियर में 48.9 की औसत और 92.8 की स्ट्राइर रेट के साथ बल्लेबाजी की है. 

आईपीएल 2026 में रोहित शर्मा का प्रदर्शन

रोहित शर्मा ने इस साल यानी आईपीएल 2026 में 9 मैचों में 283 रन बनाए हैं. उनके नाम इस सीजन 2 अर्धशतक भी दर्ज हैं. उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 84 है. वहीं रोहित ने 35.37 की औसत और 157.22 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की है. 

भारत का वनडे स्क्वाड

शुभमन गिल (कप्तान), श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, नितीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, गुरनूर बरार, हर्ष दुबे. 

ये भी पढ़ें : IND vs AFG ODI: भारतीय क्रिकेट टीम को लगा बड़ा झटका, विराट कोहली अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से हुए बाहर

Continue reading on the app

  Sports

1930 से खेला जा रहा है FIFA World Cup, मगर इन 8 देशों के पास ही है फुटबॉल की चमचमाती ट्रॉफी

FIFA World Cup 1930 से खेला जा रहा है, मगर सिर्फ 8 देशों के पास ही विश्व कप की ट्रॉफी है। इनमें ब्राजील का नाम सबसे ऊपर आता है, जिसने सबसे ज्यादा बार फुटबॉल विश्व कप को जीता है।  Thu, 04 Jun 2026 13:35:20 +0530

  Videos
See all

Viral Video | महिला की स्कूटी से पुलिसकर्मी गिरा | #viralnews | #viralshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-04T09:40:25+00:00

दिल्ली NCR में राहत की बारिश, मौसम हुआ सुहाना | Delhi NCR Rain | Delhi Weather #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-04T09:37:28+00:00

Uttar Pradesh: Yogi सरकार का बड़ा कदम....1978 के दंगा पीड़ित परिवारों को मिला आवासीय लाभ | Sambhal #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-04T09:41:29+00:00

सुरक्षा परिषद में नहीं पहुंचा जर्मनी, पुतिन ने किया खेल? [Germany loses UN Security Council vote] #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-04T09:39:05+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers