Responsive Scrollable Menu

Pahlaj Nihalani Death: नहीं रहे प्रोड्यूसर पहलाज निहलानी, 76 की उम्र में पूर्व CBFC चीफ का निधन, इंडस्ट्री में शोक

Pahlaj Nihalani Death: हिंदी फिल्म इंडस्ट्री से दुखद खबर सामने आ रही है। जाने-माने फिल्म प्रोड्यूसर और केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) के पूर्व अध्यक्ष पहलाज निहलानी का 76 वर्ष की आयु में निधन हो गया। जानकारी के मुताबिक, वह पिछले कुछ समय से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे थे और लीवर से जुड़ी गंभीर बीमारी का इलाज करा रहे थे। उनके निधन की खबर से फिल्म जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।

फिल्म निर्माण से लेकर सेंसर बोर्ड तक छोड़ी अलग पहचान
पहलाज निहलानी ने बॉलीवुड में एक सफल निर्माता के रूप में अपनी खास पहचान बनाई थी। उन्होंने अपने करियर में 80 और 90 के दशक में कई चर्चित सफल फिल्मों का निर्माण किया। उन्होंने 'आंखें', 'अंदाज', 'तलाश', 'रंगीला राजा' और 'जूली 2' जैसी फिल्मों का निर्माण किया। कई दशकों तक फिल्म उद्योग से जुड़े रहने के दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत को महत्वपूर्ण योगदान दिया।

पहलाज निहलानी (Photo by Instagram)

CBFC अध्यक्ष के रूप में रहा चर्चित कार्यकाल
पहलाज निहलानी वर्ष 2015 से 2017 तक केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) के अध्यक्ष रहे। उनके कार्यकाल के दौरान फिल्मों में सेंसरशिप और प्रमाणन को लेकर कई फैसले राष्ट्रीय बहस का विषय बने। फिल्म उद्योग के कई कलाकारों और निर्माताओं के साथ उनके मतभेद भी सुर्खियों में रहे। इसी वजह से वे हाल के वर्षों में सबसे अधिक चर्चा में रहने वाले CBFC प्रमुखों में गिने जाते हैं।

गोविंदा और चंकी पांडे का कराया बॉलीवुड डेब्यू
निर्माता ने 1986 में फिल्म इल्ज़ाम से गोविंदा को लॉन्च किया था, और यहां तक ​​कि चंकी पांडे की पहली फिल्म आग ही आग का निर्माण भी निहलानी ने ही किया था। उन्होंने धर्मेंद्र और शत्रुघ्न सिन्हा जैसे दिग्गज अभिनेताओं के साथ भी काम किया था।

FWICE चीफ ने जताया शोक
FWICE के प्रमुख अशोक पंडित ने इंस्टाग्राम पर निहालानी के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने लिखा, "आज सुबह दिल का दौरा पड़ने से दिग्गज फिल्म निर्माता और उद्योग जगत के नेता पहलाज निहालानी के निधन की खबर सुनकर गहरा सदमा लगा। वे उद्योग के हितों के प्रति समर्पित थे और कई हिट फिल्मों के निर्माण में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा। उद्योग जगत के लिए यह एक बड़ी क्षति है। हम उन्हें और उनकी ऊर्जा को बहुत याद करेंगे। ओम शांति।"

पहलाज निहलानी अपने पीछे पत्नी नीता निहलानी और तीन बेटे विशाल, दीपेश और चिराग को छोड़ गए हैं। 

Continue reading on the app

विदेशी इन्वेस्टर्स के लिए सरकार का बड़ा तोहफा, सरकारी बॉन्ड्स पर अब नहीं लगेगा कैपिटल गेन्स टैक्स

FPI Capital Gains Tax: पश्चिम एशिया संकट के बीच सरकार ने FPIs के लिए सरकारी बॉन्ड्स पर टैक्स खत्म किया. विदेशी इन्वेस्टर्स को लुभाने के लिए अध्यादेश के जरिए लिया बड़ा फैसला.

The post विदेशी इन्वेस्टर्स के लिए सरकार का बड़ा तोहफा, सरकारी बॉन्ड्स पर अब नहीं लगेगा कैपिटल गेन्स टैक्स appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

  Sports

VIDEO: ‘एक बिहारी सब पे भारी और खत्म गेम...’ ट्राई सीरीज से पहले विराट कोहली ने वैभव सूर्यवंशी को दिया कामयाबी का गुरु मंत्र

virat kohli motivates Vaibhav suryanshi: आईपीएल 2026 में आरसीबी को खिताब जिताने वाले विराट कोहली और ऑरेंज कैप जीतने वाले 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. वीडियो में विराट, वैभव को मोटिवेट करते हुए कहते हैं, 'अब यहां से सिर्फ ऊपर जाना है, कोई कुछ बोल रहा है ध्यान नहीं देना है.तुम और तुम्हारा बैट बस. एक बिहारी सब पे भारी और खत्म गेम.' कोहली का यह गुरु ज्ञान पाने के बाद वैभव अब 9 जून से श्रीलंका में इंडिया 'ए' के लिए धमाल मचाने को तैयार हैं. Thu, 4 Jun 2026 17:54:07 +0530

  Videos
See all

Bhaiyaji Kahin : राहुल को इमरजेंसी का डर, सियासी बवंडर! | Prateek Trivedi | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-04T13:05:19+00:00

Ayodhya में लेखपाल Deep Chandra Yadav रिश्वत लेते गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम ने ऐसे बिछाया जाल! #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-04T13:05:53+00:00

Bhubaneswar में 18 संस्थानों की बड़ी बैठक, तटीय सुरक्षा पर फोकस | Odisha News | Coastal Security #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-04T13:08:12+00:00

West Bengal Political Crisis LIVE: क्या अपनी पार्टी छोड़ेंगी ममता? | Mamata | TMC vs BJP |CM Suvendu #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-04T13:06:25+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers