Health Tips: IVF Treatment के दौरान Stress बन सकता है विलेन, Doctor से जानें कैसे बढ़ेगा Success Rate
तनाव और IVF के बीच संबंध
इसे भी पढ़ें: Daily Lemon Water पीने से पहले जानें ये बातें, फायदे की जगह हो सकते हैं ये गंभीर Side Effects
कैसे कम करें तनाव
आमिर खान ने पहली और दूसरी पत्नी को कितनी दी थी एलिमनी, जानें अब कैसा है दोनों एक्स पत्नियों संग रिश्ता?
Aamir Khan Alimony: आमिर खान को लेकर खबर आ रही है कि एक्टर अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट (Gauri Spratt) से तीसरी शादी करने जा रही हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, आमिर 5 जुलाई को मुंबई में एक निजी समारोह में शादी के बंधन में बंध सकते हैं. बता दें कि, इससे पहले आमिर की रीना दत्ता (Reena Dutta) और किरण राव (Kiran Rao) के साथ शादी नहीं चल पाई थी. ऐसे में जानते हैं, दोनों को तलाक देने के बाद आमिर ने कितनी एलिमनी दी थीं.
रीना दत्ता से की थी पहली शादी
आमिर खान ने 21 साल की उम्र में पहली शादी की थी. उन्होंने अपने परिवार के खिलाफ जाकर साल 1986 में रीना दत्ता से गुपचुप तरीके से कोर्ट मैरिज की थी. उस समय आमिर फिल्म इंडस्ट्री में स्ट्रगल कर रहे थे. इस शादी से उनके दो बच्चे हैं, बेटा जुनैद खान और बेटी इरा खान हैं. हालांकि उनका ये रिश्ता नहीं चला और 16 साल साथ रहने के बाद, साल 2002 में आमिर ने रीना से आपसी सहमति से तलाक ले लिया था. यह तलाक उस दौर के सबसे चर्चित सेलिब्रिटिज तलाक में से एक माना जाता है.
कितनी दी थी रीना को एलिमनी?
आमिर खान (Aamir Khan) और रीना दत्ता (Reena Dutta) के तलाक में एलिमनी की आधिकारिक रकम कभी सार्वजनिक नहीं की गई, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स, में दावा किया गया था कि रीना को करोड़ों रुपये का सेटलमेंट मिला था. कुछ रिपोर्ट्स में ये रकम 50 करोड़ रुपये तक बताई गई, हालांकि इसकी कभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई. वहीं, तलाक के बाद बच्चों की परवरिश दोनों ने मिलकर करने का फैसला किया था.
आमिर और किरण की लव स्टोरी
इसके बाद आमिर खान ने साल 2005 में किरण राव से शादी की थी. दोनों की मुलाकात फिल्म लगान के सेट पर हुई थी, जहां किरण असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम कर रही थी. हालांकि किरण ने बाद में साफ किया था कि उनका आमिर से रिलेशन एक्टर की पहली शादी टूटने के बाद शुरू हुआ था. रीना से तलाक के बाद वो बहुत परेशान रहते थे और उस मुश्किल समय में किरण ने उन्हें संभाला. धीरे-धीरे दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई और शादी से पहले ही दोनों लिव इन में रहने लगे थे.
किरण को कितनी एलिमनी मिली?
हालांकि आमिर का किरण राव (Kiran Rao) संग रिश्ता भी नहीं चल पाया और दोनों का साल 2021 में तलाक हो गया था. वहीं, दोनों का एक बेटा भी है. जिसकी वो मिलकर परवरिश कर रहे हैं. रीना दत्ता की तरह किरण राव के मामले में भी एलिमनी की रकम ऑफिशियल सामने नहीं आई. कई रिपोर्ट्स में करोड़ों के सेटलमेंट की चर्चा हुई, लेकिन आमिर या किरण की तरफ से कभी भी इसे लेकर कोई कंफर्मेशन नहीं दिया गया.
दोनों एक्स पत्नियों संग कैसा है रिश्ता?
तलाक के बाद भी आमिर अपनी दोनों एक्स पत्नियों के साथ दोस्ती का रिलेशन रखते हैं. उन्होंने किरण और रीना के साथ कई बार स्पॉट किया जाता है. फैमिली फंक्शन में भी ये साथ नजर आते हैं. इतना ही नहीं, किरण और रीना के बीच भी अच्छी दोस्ती है. आमिर खुद कई इंटरव्यूज में कह चुके हैं कि Reena Dutta और Kiran Rao आज भी उनके परिवार का हिस्सा हैं और यही बात आमिर खान को बाकी कई सेलेब्स से अलग बनाती है.
ये भी पढ़ें- 61 की उम्र में तीसरी बार दूल्हा बनेंगे आमिर खान, गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट से 5 जुलाई को करेंगे शादी?
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi
News Nation






















