Responsive Scrollable Menu

Peddi Movie Review: पेड्डी खेल और देश के लिए बनी एक दमदार फिल्म, यहां पढ़ें रिव्यू

निर्देशक: बुची बाबू सना
कलाकार: राम चरण, जाह्नवी कपूर, बोमन ईरानी, दिव्येंदु शर्मा, शिवा राजकुमार
स्टार: 3.5

Peddi Movie Review: 300-350 करोड़ के बजट में बनी राम चरण की फिल्म पेड्डी आखिरकार रिलीज हो चुकी है. फिल्म देखने के बाद सवाल यही है कि क्या ये फिल्म उम्मीदों पर खरी उतरती है या नहीं?

कहानी

फिल्म की कहानी आंध्र प्रदेश के एक ऐसे गांव की है जिसकी कोई पहचान नहीं है। गांव इतना पिछड़ा है कि वहां कोई ट्रेन तक नहीं रुकती। गांव के लोग चाहते हैं कि उनकी भी एक पहचान बने और उनकी आवाज सरकार तक पहुंचे। इसी गांव का लड़का पेड्डी इस लड़ाई को खेल के मैदान तक ले जाता है। अपने गांव और लोगों के सम्मान के लिए वो ऐसी जंग लड़ता है जिसमें उसे बहुत कुछ दांव पर लगाना पड़ता है।

निर्देशन

बुची बाबू सना ने फिल्म का सेटअप और इमोशन्स अच्छे से दिखाए हैं. गांव का माहौल काफी रियल लगता है। लेकिन सच कहूं तो फिल्म का पहला हाफ काफी धीमा और खिंचा हुआ लगता है. कई जगह मुझे पुष्पा वाली फील भी आई. हालांकि दूसरे हाफ में फिल्म पूरी तरह ट्रैक पर आ जाती है और यहीं से असली मजा शुरू होता है.

एक्टिंग

राम चरण इस फिल्म की सबसे बड़ी ताकत हैं. स्क्रीन पर उनकी मेहनत साफ नजर आती है. फिजीक, डांस, एक्शन और इमोशनल सीन्स, हर जगह उन्होंने अपना 100 प्रतिशत दिया है. पहले हाफ में उनका किरदार उतना प्रभावित नहीं करता, लेकिन दूसरे हाफ में वो पूरी फिल्म अपने कंधों पर उठा लेते हैं.

जाह्नवी कपूर की परफॉर्मेंस काफी कमजोर रही। वो अच्छी एक्ट्रेस हैं, लेकिन इस किरदार में फिट नहीं बैठतीं. वहीं बोमन ईरानी और दिव्येंदु शर्मा जैसे शानदार कलाकारों को और ज्यादा स्क्रीन टाइम मिलना चाहिए था.

क्या अच्छा है?

राम चरण का दमदार अभिनय
इमोशनल और देशभक्ति से जुड़ा दूसरा हाफ
स्पोर्ट्स और गांव की कहानी का अच्छा मेल
ए.आर. रहमान का संगीत और बैकग्राउंड स्कोर

क्या कमजोर है?

धीमा और लंबा फर्स्ट हाफ
जाह्नवी कपूर का कमजोर किरदार
कुछ सहायक कलाकारों का कम इस्तेमाल
कहानी कई जगह पहले देखी हुई लगती है

फाइनल वर्डिक्ट

पेड्डी एक ऐसी फिल्म है जो पहले हाफ में आपको थोड़ा निराश कर सकती है, लेकिन दूसरा हाफ इसकी भरपाई कर देता है. अगर आप राम चरण के फैन हैं और स्पोर्ट्स ड्रामा पसंद करते हैं, तो यह फिल्म आपको पसंद आ सकती है. यह पूरी तरह राम चरण के कंधों पर टिकी फिल्म है और वह इसे संभालने में काफी हद तक सफल रहते हैं.

ये भी पढ़ें: इब्राहिम ने पैप्स को देखते ही गर्लफ्रेंड पलक को दिया धक्का, फिर भी कैमरे में कैद हुआ रूमर्ड कपल, वीडियो वायरल

Continue reading on the app

HF Deluxe Flex Fuel vs Petrol: किस बाइक पर पैसे खर्च करना सही रहेगा? जानें यहां

Hero की HF Deluxe Flex Fuel एक मॉडर्न अपग्रेड है जो पेट्रोल के साथ-साथ एथेनॉल ब्लेंड पर भी चल सकती है. कीमत थोड़ी ज्यादा है, लेकिन इसमें आपको कुछ एक्स्ट्रा फीचर्स मिलते हैं. अगर आपके इलाके में एथेनॉल फ्यूल आसानी से मिलता है तो यह अच्छा ऑप्शन है.

The post HF Deluxe Flex Fuel vs Petrol: किस बाइक पर पैसे खर्च करना सही रहेगा? जानें यहां appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

  Sports

Rohit Sharma का Afghanistan ODI सीरीज में खेलना संदिग्ध, चोट के चलते बाहर होने का खतरा!

आईपीएल 2026 के दौरान हैमस्ट्रिंग में चोट लगने के कारण भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा का अफगानिस्तान के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज में खेलना संदिग्ध बना हुआ है। रोहित और हार्दिक पांड्या दोनों को वनडे टीम में शामिल किया गया था, लेकिन बीसीसीआई के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने स्पष्ट कर दिया है कि उनकी उपलब्धता पूरी तरह से उनकी फिटनेस पर निर्भर करेगी। टीम में शामिल होने से पहले दोनों क्रिकेटरों को बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीईओ) में फिटनेस टेस्ट पास करना होगा। रोहित अभी तक बेंगलुरु स्थित सीई में नहीं पहुंचे हैं और रिपोर्ट के अनुसार, संभावना है कि वह सीरीज से बाहर रह सकते हैं।
 

इसे भी पढ़ें: India vs Afghanistan ODI Series | हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण अफगानिस्तान वनडे सीरीज से बाहर हुए Virat Kohli


इस साल नौ आईपीएल मैचों में रोहित ने 35.37 के औसत और 1576.22 के स्ट्राइक रेट से 283 रन बनाए हैं, जिनमें दो अर्धशतक और 84 का सर्वश्रेष्ठ स्कोर शामिल है। हालांकि, 39 वर्षीय रोहित अब सिर्फ वनडे ही खेलते हैं। उन्होंने 2024 में कप्तान के रूप में टी20 विश्व कप जीतने के बाद टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया और पिछले साल मई में आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) 2025-27 चक्र से पहले टेस्ट क्रिकेट से भी संन्यास ले लिया।

वनडे कप्तान के रूप में उनका आखिरी असाइनमेंट मार्च 2025 में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी जीतना था, जिसमें फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ 76 रनों की निर्णायक पारी शामिल थी। उन्होंने पिछले साल 14 मैचों और पारियों में 50.00 के औसत और 100.46 के स्ट्राइक रेट से 650 रन बनाकर भारत के दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी के रूप में अपना करियर समाप्त किया, जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 121* था। हालांकि, इस साल की शुरुआत में न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत के लिए खेले गए उनके आखिरी वनडे मैच में उन्होंने तीन पारियों में सिर्फ 61 रन बनाए, जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 25 था।
 

इसे भी पढ़ें: Harsh Dubey को Team India का बुलावा, Test और ODI में चयन पर बोले, 'मैं अचंभित रह गया'


वहीं दूसरी ओर, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सूत्रों के अनुसार, विराट कोहली हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण अफगानिस्तान के खिलाफ घरेलू वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं। अहमदाबाद में गुजरात टाइटन्स (जीटी) के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के फाइनल के आखिरी चरणों में विराट कोहली को दौड़ते समय संघर्ष करते देखा गया, लेकिन उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) को 156 रनों के मुश्किल लक्ष्य का पीछा करने में 42 गेंदों में 75* रन बनाकर जीत दिलाई।
 
For more updates and in-depth coverage on cricket, visit Cricket News in Hindi  at Prabhasakshi.
Thu, 04 Jun 2026 14:42:49 +0530

  Videos
See all

Delhi-NCR Weather Update: मौसम ने ली करवट, बारिश और ठंडी हवाओं का असर | IMD Alert #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-04T10:37:28+00:00

TMC vs BJP | Bengal News: ममता बनर्जी पर दिलीप घोष का बहुत बड़ा बयान! | #westbengal #mamata #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-04T10:38:23+00:00

Patna Khan Sir Firing Case: पटना कोचिंग गोलीकांड मामले में सुरक्षा गार्ड ही निकला आरोपी | Bihar News #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-04T10:46:45+00:00

Viral Video | करोड़ों की डकैती का VIDEO वायरल | #viralshorts #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-04T10:40:30+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers