Responsive Scrollable Menu

कौन है रोशन आनंद जिन्हें खान सर के संस्थान पर हमला करने के आरोप में किया गया गिरफ्तार? जानिए क्या है पूरा मामला

पटना में एक बार फिर कोचिंग संस्थानों का मामला गरमा गया है। दरअसल चर्चित शिक्षक खान सर के संस्थान पर हमला हुआ। पत्थरबाजी की गई, तोड़फोड़ हुई और पोस्टर तक फाड़ डाले गए। इस मामले में पुलिस ने देर नहीं की और तुरंत कार्रवाई की। ज्ञान बिंदु जीएस अकादमी के संचालक रोशन आनंद समेत तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। अब सवाल उठता है कि आखिर कौन हैं ये रोशन आनंद, जिन्होंने पूरे देश में अपनी पहचान रखने वाले खान सर जैसे बड़े नाम से पंगा ले लिया? हर कोई यह जानने को बेताब है कि आखिर इस गिरफ्तारी के पीछे का पूरा मामला क्या है।

दरअसल रोशन आनंद का नाम सुनते ही लोग उन्हें ‘दारोगा की फैक्ट्री’ या ‘दारोगा गुरु’ कहते हैं। ये वही शख्स हैं, जिनकी ज्ञान बिंदु जीएस अकादमी पटना में काफी मशहूर है। उनका मुख्य काम छात्रों को बिहार पुलिस, दारोगा (एसआई) और दूसरी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार करना है। लेकिन, आज वही ‘दारोगा गुरु’ पुलिस की गिरफ्त में है। ये बात सुनकर हर कोई हैरान है। खान सर की पहचान पूरे भारत में है, ऐसे में रोशन आनंद ने उनसे ऐसा टकराव क्यों मोल लिया, यह अपने आप में एक बड़ा सवाल है।

कौन है रोशन आनंद?

रोशन आनंद का जीवन किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। वो एक बेहद गरीब किसान परिवार से आते हैं। सहरसा जिले के धमसेना गांव में उनका जन्म हुआ था। जब उनकी उम्र सिर्फ 15-16 साल थी, तब ही वो बेहतर भविष्य की तलाश में घर छोड़ कर बाहर निकल पड़े थे। उनका सपना था सरकारी नौकरी पाना, खासकर पुलिस में भर्ती होना। इसके लिए उन्होंने खूब मेहनत की, दिन-रात एक कर दिए।

हालांकि, किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। साल 2014 में रोशन आनंद ने बिहार पुलिस की लिखित परीक्षा तो पास कर ली, लेकिन फिजिकल टेस्ट में सफल नहीं हो पाए। यानी, खुद पुलिस बनने का उनका सपना अधूरा रह गया। इसके बाद उन्होंने बीपीएससी में भी हाथ आजमाया। इंटरव्यू तक पहुंचे भी, लेकिन अंतिम चयन सूची में उनका नाम नहीं आ पाया। लगातार मिल रही असफलताओं ने उन्हें निराश नहीं किया। उन्होंने हार नहीं मानी।

सितंबर 2017 में ज्ञान बिंदु जीएस अकादमी की शुरुआत हुई

इन सब के बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी। 1 सितंबर 2017 को उन्होंने पटना में अपनी ज्ञान बिंदु जीएस अकादमी की शुरुआत कर दी। शुरुआत में उनके पास सिर्फ 5-6 छात्र ही आते थे। ये वो दौर था जब उन्हें अपनी पहचान बनाने के लिए संघर्ष करना पड़ा। लेकिन रोशन आनंद की मेहनत और पढ़ाने के तरीके ने कमाल कर दिया। धीरे-धीरे उनकी अकादमी का नाम होने लगा। आज वो एक बेहद सफल और लोकप्रिय शिक्षक के रूप में जाने जाते हैं। उनकी अकादमी हजारों छात्रों को दारोगा और पुलिस की नौकरी दिलवाने का जरिया बन चुकी है।

जो शख्स खुद दारोगा बनने का सपना पूरा नहीं कर पाया, उसने हजारों छात्रों को दारोगा बना दिया। लोग उन्हें ‘दारोगा फैक्ट्री’ कहने लगे। लेकिन अब वही ‘दारोगा फैक्ट्री’ संचालक खान सर जैसे बड़े नाम से पंगा लेकर मुश्किल में फंस गया है। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। पटना में हुए इस बवाल ने एक बार फिर कोचिंग संस्थानों के बीच की प्रतिद्वंद्विता को सामने ला दिया है।

Continue reading on the app

सिलेंडर लीक से बड़ा हादसा टला, लखनऊ के विकास नगर में दहशत

सिलेंडर लीक से बड़ा हादसा टला, लखनऊ के विकास नगर में दहशत

Continue reading on the app

  Sports

India vs Afghanistan Test: R Ashwin की नज़र Harsh Dubey पर, क्या मिलेगा डेब्यू का मौका?

पूर्व भारतीय क्रिकेटर रविचंद्रन अश्विन ने स्पिन गेंदबाजी ऑलराउंडर हर्ष दुबे को अफगानिस्तान के खिलाफ भारत के एकमात्र टेस्ट मैच से पहले देखने लायक एक महत्वपूर्ण खिलाड़ी के रूप में बताया है, जो शनिवार से न्यू चंडीगढ़ में शुरू हो रहा है। आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप का हिस्सा न होने के कारण, इस मैच में रवींद्र जडेजा की अनुपस्थिति में, युवा घरेलू खिलाड़ी हर्ष दुबे और मानव सुथार को घरेलू क्रिकेट और इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में उनके प्रदर्शन के आधार पर भारतीय टीम में जगह मिली है।
 

इसे भी पढ़ें: Rohit Sharma का Afghanistan ODI सीरीज में खेलना संदिग्ध, चोट के चलते बाहर होने का खतरा!


जियोस्टार पर बोलते हुए अश्विन ने कहा कि कुलदीप यादव स्पिन आक्रमण की अगुवाई करेंगे। उन्होंने यादव की लय, आत्मविश्वास, गेंद को दोनों तरफ घुमाने की क्षमता और घरेलू परिस्थितियों में खेलने के अनुभव को अफगानिस्तान के खिलाफ महत्वपूर्ण फायदे बताया। अश्विन ने ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर के महत्व पर भी जोर दिया, जिनकी लंबी गेंदबाजी करने और पिच पर सटीक गेंदबाजी बनाए रखने की क्षमता महत्वपूर्ण साबित होगी।

अश्विन ने कहा कि रवींद्र जडेजा की अनुपस्थिति में कुलदीप यादव अफगानिस्तान के खिलाफ स्पिन आक्रमण की अगुवाई करेंगे। वे शानदार लय और आत्मविश्वास के साथ गेंदबाजी कर रहे हैं। गेंद को दोनों तरफ घुमाने की उनकी क्षमता और घरेलू परिस्थितियों में उनका अनुभव उन्हें एक बड़ा खतरा बनाता है। वाशिंगटन सुंदर सहायक भूमिका निभाएंगे। वे रक्षात्मक और संयमित गेंदबाज हैं जो निचले क्रम में बल्लेबाजी भी कर सकते हैं। उनकी सटीकता और लंबे स्पेल फेंकने की क्षमता पिच पर काफी उपयोगी साबित होगी। ये दोनों ही इस टेस्ट मैच में भारत की सफलता के लिए महत्वपूर्ण होंगे।
 

इसे भी पढ़ें: Team India में बड़े बदलाव की सुगबुगाहट! Suryakumar Yadav से छिन सकती है T20 की कप्तानी, श्रेयस अय्यर और तिलक वर्मा रेस में सबसे आगे


उन्होंने आगे कहा कि हालांकि, मेरी निगाह हर्ष दुबे पर रहेगी। मुझे उत्सुकता है कि उन्हें मौका मिलेगा या नहीं। हमें इंतजार करना होगा और देखना होगा कि टीम मानव सुथार को चुनती है या हर्ष दुबे को। लेकिन दुबे में मेरी खास दिलचस्पी है क्योंकि उन्होंने घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने आईपीएल में भी बहुत अच्छा प्रदर्शन किया था। ये प्रदर्शन उनके पक्ष में हैं। मैं उन्हें डेब्यू करते देखने के लिए उत्सुक हूं।
 
For more updates and in-depth coverage on cricket, visit Cricket News in Hindi  at Prabhasakshi. 
Thu, 04 Jun 2026 16:18:05 +0530

  Videos
See all

Delhi Heavy Rain News: दिल्ली में अचानक बदला मौसम...तेज़ बारिश | Delhi NCR Weather Update | LIVE #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-04T11:40:22+00:00

Viral Video | गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा Gurdaspur | Punjab news | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-04T11:39:45+00:00

Jaipur Building Collapsed Viral Video | एक झटके में खत्म बहुमंजिला इमारत! | #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-04T11:42:02+00:00

Delhi में Barish का रौद्र रूप, सड़कों पर भरा पानी | #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-04T11:40:31+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers