Responsive Scrollable Menu

Horoscope 10 August 2026 Aaj Ka Rashifal: सभी 12 राशियों का कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें आज का राशिफल

आज कई राशियों के लिए आर्थिक उन्नति और व्यापार में तरक्की के योग बन रहे हैं, जिससे विशेष सफलताएं मिलेंगी। हालांकि, कुछ जातकों को गलतफहमी, स्वास्थ्य संबंधी चिंताएं और घरेलू विवादों का सामना करना पड़ सकता है, ऐसे में धैर्य और विवेक से काम लेना ज़रूरी होगा।

मेष 

विषम परिस्थितियां खर्च बढ़ायेंगी। सत्य को प्रिय शब्दों में प्रकट करें। भाग्यबल से संपत्ति संबंधी विवाद हल होगा। रिश्तेदार शुभ कार्य सम्पन्न होने में सहयोग देंगे।

वृष

रोजगार के क्षेत्र में समस्याएं दूर होगी। व्यस्तता और थकान भरा दिन है। आज लिया गया निर्णय दूरगामी परिणाम देगा। कष्टों और चिंताओं से मुक्ति मिलेगी।

मिथुन

मानसिक और आर्थिक उलझनें आएगी। दिन भर काम पूरे होते रहेंगे। दीर्घकालीन विवादों की समाप्ति। रचनात्मकता की प्रशंसा होगी।

कर्क

छोटी सी गलती बड़ी भूल साबित होगी। स्वास्थ्य पर ध्यान दें सही उपचार लें। निर्धारित लक्ष्य की ओर ध्यान दें, भटकें नहीं। कलह योग से तनाव बढ़ेगा।

सिंह

बुजुर्गों के सहयोग से कार्य पूरा होगा। घरेलू सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। धैर्य रखें कार्य सिद्ध होगा। चिंताओं से राहत मिलेगी।

कन्या

चिंताएं दूर होगी, काम में मन लगेगा। अपनी जेब देखकर ही सौदा करें। अप्रिय अतिथियों से परेशानी अनुभव करेंगे। आमदनी के नए साधन बन सकते है।

तुला

कठोर परिश्रम से भी सफलता मिलना कठिन है। सामान्य तरीकों से ही सब ठीक हो जाएगा। निर्माण कार्य या पुनर्निर्माण का ठेका अपरिचित को न दें। लोगों में आपके प्रति विश्वास बढ़ेगा।

वृश्चिक 

संचार माध्यमों से सुखद और समाचार। संघर्ष के बाद सफलताओं का दौर शुभ। मित्रों आदि की सहायता से उलझन सुलझेगी। डाक्टरों के चक्कर लगाने पड़ेंगे।

धनु

संभलकर चलें चोट/धोखे की संभावना। स्वजनों से निकटता बढ़ेगी। परिवार में मांगलिक कार्य का आयोजन। सामाजिक कार्यों में व्यस्तता रहेगी।

मकर 

कोई नया प्रयोग भी आप कर सकते हैं। सुख शांति से दिन बीतेगा। व्यापार में लाभ और उपहार की प्राप्ति। आध्यात्मिक जीवन शैली पर ध्यान देंगे। 

कुंभ

अचानक खर्च में वृद्धि, स्वास्थ्य की चिंता। आज सब कुछ संभव है। व्यापार व्यवसाय में मन लगाकर काम करें। संबंध बनाने के लिए अच्छा दिन है।

मीन

संपत्ति संबंधी विवाद सुलझने की ओर हैं। शुभ समाचार मिलेंगे, परिवार में प्रसन्नता। प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता। परिवार में बुर्जुगों के स्वास्थ्य पर ध्यान दें।

Continue reading on the app

Rudrabhishek In Sawan: महादेव की कृपा के लिए क्यों जरूरी है Rudrabhishek? जानें इसके Benefits और नियम

श्रावण माह का पवित्र महीना 30 जुलाई 2026 से शुरू हुआ है। यह महीना भगवान शिव को अतिप्रिय है। ऐसे में इस दौरान उनकी आराधना करने के साथ ही रुद्राभिषेक का खास महत्व बताया गया है। इस महीने रुद्राभिषेक सिर्फ इसलिए खास नहीं कि इसमें शिवलिंग पर जल अर्पित किया जाता है। बल्कि वैदिक परंपरा में 'रुद्र' के वैदिक मंत्रों के साथ महादेव का अभिषेक करना रुद्राभिषेक कहलाता है।

सावन के महीने में शिवोपासना के लिए बेहद खास माना जाता है। देवशयनी एकादशी से शुरू होने वाले चातुर्मास के दौरान भगवान विष्णु और शिवजी की उपासना का महत्व माना गया है। इसी साधना काल का प्रमुख महीना श्रावण का होता है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि श्रावण माह में रुद्राभिषेक करवाना क्यों फायदेमंद होता है और श्रावण माह और रुद्राभिषेक के बीच क्या संबंध है।

इसे भी पढ़ें: Love Horoscope For 6 August 2026 | आज का प्रेम राशिफल 6 अगस्त 2026 | प्रेमियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन


श्रावण में रुद्राभिषेक का महत्व

शिव पुराण और स्कंद पुराण के मुताबिक सावन के महीने में महादेव की आराधना करने से विशेष फल मिलता है। पुराणों में श्रावण माह को भगवान शिव की पूजा और उपासना के लिए बेहद पुण्यकारी माना जाता है। ऐसे में रुद्राभिषेक का महत्व और फल दोनों बढ़ जाते हैं। यही वजह है कि सावन महीने में रुद्राभिषेक कराया जाता है। इससे व्यक्ति को भगवान शिव की कृपा प्राप्त होता है।

जानें सावन और रुद्राभिषेक का संबंध

धार्मिक मान्यता है कि सावन के महीने में भगवान शिव की आराधना करना फलदायी होता है। वहीं श्रावण माह शिवजी को अतिप्रिय होता है। हरि शयन के बाद भगवान शिव के रुद्र अवतार सारे कार्यभार को संभालते हैं। धार्मिक मान्यता है कि श्रावण माह में रुद्राभिषेक कराने से शिवजी की कृपा और आशीर्वाद प्राप्त होता है।

रुद्राभिषेक सिर्फ जलाभिषेक नहीं होता है, बल्कि इस दौरान भगवान रुद्र के वैदिक मंत्रों, विशेषकर श्रीरुद्रम के साथ अभिषेक किया जाता है। यही इसको सामान्य अभिषेक से विशिष्ट बनाता है।

जानें श्रावण माह में रुद्राभिषेक कराने के फायदे

सावन महीने में भगवान शिव की कृपा प्राप्त करने के लिए लोग रुद्राभिषेक करते हैं। धार्मिक मान्यता है कि इस महीने में शिवजी की आराधना करने से विशेष कृपा प्राप्त होती है।

रुद्राभिषेक के समय वैदिक मंत्रों के उच्चारण और पूजन विधि को करने से मन को शांति मिलती है। वहीं जीवन में सकारात्मकता बनी रहती है।

रुद्राभिषेक के जरिए से परिवार के सुख, सेहत और समृद्धि की कामना की जाती है।

रुद्राभिषेक का उद्देश्य सिर्फ कामना की पूर्ति नहीं होता है, बल्कि भगवान शिव के प्रति समर्पण और आत्मिक शुद्धि माना जाता है।

जानिए जलाभिषेक और रुद्राभिषेक में फर्क

जलाभिषेक में भक्त श्रद्धाभाव से शिवलिंग पर जल अर्पित करते हैं। तो वहीं रुद्राभिषेक के दौरान वैदिक विधि के साथ विशेष रूप से श्रीरुद्रम के मंत्रों के साथ शिवलिंग का अभिषेक किया जाता है। इसलिए जलाभिषेक और रुद्राभिषेक दोनों अलग हैं। सावन के दौरान भगवान शिव के रुद्र रूप की आराधना करने का विशेष महत्व है। यही वजह है कि रुद्राभिषेक करना बेहद शुभ माना जाता है। दूध, जल, बेलपत्र आदि से शिवलिंग का अभिषेक करना सावन महीने की प्रमुख धार्मिक परंपराओं में शामिल है।

Continue reading on the app

  Sports

The Hundred Men’s: 22 छक्के उड़ाकर टिम साइफर्ट ने ठोके सबसे ज्यादा रन, मैनचेस्टर सुपर जायंट्स बनी चैंपियन

Manchester Super Giants, The Hundred Men's: मैनचेस्टर सुपर जायंट्स ने अपना तीसरा फाइनल खेलते हुए द हंड्रेड मेंस का खिताब जीत लिया है, जिसमें टिम साइफर्ट की भूमिका अहम है. ् Mon, 17 Aug 2026 06:55:03 +0530

  Videos
See all

Punjab News: पंजाब पुलिस ने नाकाम की आतंकियों की बड़ी साजिश! | Punjab Police | Terror Plot Foiled #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-17T01:45:13+00:00

चंद सेकंड में मलबे में तब्दील हुई सड़क | #shorts #viralvideo #viralnews #shortvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-17T01:44:00+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers