आज लॉन्च होंगे Motorola और Xiaomi के नये मॉडल्स, कैमरा से लेकर बैटरी तक मिलेंगे धांसू फीचर्स
आज भारतीय स्मार्टफोन बाजार में Motorola Edge 70 Pro+ और Xiaomi 17T की एंट्री होने जा रही है. दोनों स्मार्टफोन्स प्रीमियम फीचर्स के साथ लॉन्च होंगे. दोनों में ही जबरदस्त कैमरा, MediaTek प्रोसेसर और 6500mAh बैटरी जैसे फीचर्स मिलने वाले हैं.
The post आज लॉन्च होंगे Motorola और Xiaomi के नये मॉडल्स, कैमरा से लेकर बैटरी तक मिलेंगे धांसू फीचर्स appeared first on Prabhat Khabar.
अनुष्का शर्मा ने ऐसा क्या किया, जो ट्रोल हो रहीं एक्ट्रेस, एक दिन पहले किए थे प्रेमानंद महाराज के दर्शन
Anushka Sharma Trolled: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा इन दिनों पति विराट कोहली (Virat Kohli) की आईपीएल (IPL 2026) जीत का जश्न मना रही हैं. हाल ही में उन्होंने प्रेमानंद जी महाराज के दर्शन भी किए. लेकिन इस बीच अचानक सोशल मीडिय पर एक्ट्रेस को काफी ट्रोल किया जा रहा है. कई लोग उन्हें खरीखोटी सुना रहे हैं. तो चलिए जानते हैं, क्या है इसके पीछे की आवाज.
अनुष्का शर्मा ने आखिर क्या पोस्ट किया?
दरअसल, हाल ही में अनुष्का ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो क्लिप शेयर की थी. इस वीडियो में मशहूर होम्योपैथिक (Homeopathic) डॉक्टर डॉ. राजन शंकरन और जानी-मानी एंटरप्रेन्योर नमिता थापर आपस में बातचीत करते नजर आए. इस क्लिप को शेयर करते हुए अनुष्का शर्मा ने चिकित्सा के इस दूसरे माध्यम (अल्टरनेटिव मेडिसिन) के साथ जुड़े अपने एक्सपीरियंस को दुनिया के सामने रखा. बता दें, अनुष्का उन लोगों में से है जो होम्योपैथी के असर के पक्ष में रहती हैं.
अनुष्का ने पोस्ट में क्या लिखा?
वीडियो के साथ अनुष्का शर्मा ने कैप्शन में लिखा- 'होम्योपैथी ने मेरी जिंदगी में एक बेहद अहम रोल निभाया है और डॉ. राजन शंकरन उस पूरे सफर का एक बड़ा हिस्सा रहे हैं. मैं हेल्थ और माइंडफुल लिविंग को लेकर उनकी गहरी समझ को बहुत ज्यादा महत्व देती हूं.' अब अनुष्का का ये बयान सोशळ मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. कुछ लोगों को एक्ट्रेस की बाद पसंद आई. लेकिन कुछ ऐसे भी हैं, जो एक्ट्रेस को ट्रोल कर रहे हैं.
एक्ट्रेस को ट्रोल कर रहे यूजर्स
अनुष्का का पोस्ट देख कुछ यूजर्स कहने लगे कि एक पॉपुलर और पढ़ी-लिखी पब्लिक फिगर होने के नाते उन्हें होम्योपैथी का समर्थन नहीं करना चाहिए, जिसके प्रभाव को लेकर वैज्ञानिक समुदाय में सवाल उठाए जाते हैं. वहीं, एक अन्य ने लिखा- 'गंभीर बीमारियों के समय लोग आखिरकार अस्पताल का ही सहारा लेते हैं.' तीसरे शख्स ने लिखा- 'सेलिब्रिटीज के ऐसे बयानों से आम लोगों की सेहत से जुड़े फैसलों पर गलत असर पड़ सकता है.'
Scientific temperament is a joke to celebrities ????#lifestyle #anushkasharma pic.twitter.com/QLaEHHRWy8
— Aftab Alam (@aftabistan) June 3, 2026
अनुष्का पर डॉक्टर्स ने भी उठाए सवाल
आम लोग ही नहीं, अनुष्का शर्मा का पोस्ट देख डॉक्टर्स भी भड़क उठे हैं. भारत के मशहूर डॉक्टर और हेपेटोलॉजिस्ट डॉ. एब्बी फिलिप्स ने कहा- ‘द लीवर डॉक और कई अन्य डॉक्टरों का कहना है कि होम्योपैथी का कोई ठोस वैज्ञानिक आधार या मेडिकल प्रमाण नहीं है. यह सिर्फ मानसिक संतुष्टि पर काम करती है.' इतना ही नहीं, डॉक्टर फिलिप्स ने अनुष्का शर्मा को अशिक्षित और अनपढ़ सेलिब्रिटी तक कह दिया.' वहीं, कुछ ने एक्ट्रेस को सपोर्ट कर कहा कि उन्होंने बस अपान एक्सपीरियंस शेयर किया है.
प्रेमानंद जी महाराज के कि थे दर्शन
एक तरफ जहां, अनुष्का ने अभी तक इस मामले में अपना कोई रिएक्शन नहीं दिया है. तो दूसरी तरइ बता दें कि, एक्ट्रेस ने एक दिन पहले ही प्रेमानंद जी महाराज के दर्शन किए थे. वो अपने पति विराट कोहली के साथ नंगे पैर महाराज से मिली थी. दोनों ने इस दौरान सादे कपड़ पहने थे. विराट ने ग्रे कलर की शर्ट पहनी और अनुष्का ने बेबी पिंक कलर का सूट पहना था. बता दें, अनुष्का और विराट ने प्रेमानंद जी महाराज से गुरु दीक्षा ली है. इसके बाद से दोनों को अक्सर गले में तुलसी की कंठी माला पहने देखा गया.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation





















