Responsive Scrollable Menu

सप्ताह के 7 दिन और 7 नियम: जानें किस दिन क्या करना माना जाता है अशुभ

Weekly Inauspicious Astrology Activities: सप्ताह के सातों दिनों से जुड़ी पारंपरिक मान्यताओं में कुछ कार्य शुभ और कुछ अशुभ माने गए हैं. जानें किस दिन यात्रा, उधार, खरीदारी या अन्य कार्यों से बचना चाहिए.

The post सप्ताह के 7 दिन और 7 नियम: जानें किस दिन क्या करना माना जाता है अशुभ appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

Shilpa Shinde के झूठ पर बुरी तरह भड़कीं Hina Khan, एक्ट्रेस ने जमकर लगाई क्लास, बोलीं- 'शर्म आनी चाहिए'

Hina Khan On Shilpa Shinde: टीवी इंडस्ट्री में इन दिनों एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे (Shilpa Shinde) का एक बयान जबरदस्त चर्चा का विषय बना हुआ है. हाल ही में शिल्पा शिंदे कॉमेडियन भारती सिंह (Bharti Singh) और हर्ष लिम्बाचिया (Haarsh Limbachiyaa) के पॉडकास्ट में नजर आईं, जहां उन्होंने अपने करियर के सबसे विवादित मामलों में से एक को लेकर बड़ा खुलासा किया. एक्ट्रेस ने स्वीकार किया कि उन्होंने लगभग एक दशक पहले लोकप्रिय शो Bhabiji Ghar Par Hain! के निर्माता संजय कोहली (Sanjay Kohli) पर लगाए गए यौन उत्पीड़न के आरोप झूठे थे.

ऐसे में शिल्पा के इस बयान ने सोशल मीडिया से लेकर टीवी इंडस्ट्री तक हर किसी को हैरान कर दिया है. शिल्पा को उनके इस कबूलनामे के बाद भारी आलोचना और ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है. इसी बीच टीवी एक्ट्रेस हिना खान (Hina Khan) ने भी इस पूरे मामले पर अपनी तीखी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने इस बारे में क्या कुछ कहा चलिए हम आपको बताते हैं. 

हिना खान ने सोशल मीडिया पर जताई नाराजगी

हिना खान ने अपने एक्स अकाउंट पर लंबा बयान जारी करते हुए इस मामले की कड़ी निंदा की. उन्होंने लिखा कि वो आमतौर पर किसी के निजी मामलों पर टिप्पणी नहीं करतीं, लेकिन जब कोई संवेदनशील मुद्दा पूरे समाज, खासकर महिलाओं को प्रभावित करता है, तब चुप रहना सही नहीं होता. हिना ने लिखा, “मैं किसी के निजी जीवन या विवादों पर प्रतिक्रिया देने से बचती हूं, लेकिन जब कोई ऐसा मामला सामने आता है जो महिलाओं की विश्वसनीयता और समाज में उनकी आवाज को प्रभावित कर सकता है, तब मुझे बोलना जरूरी लगता है.”

'किसी की छवि खराब करना शर्मनाक'

हिना खान ने अपने बयान में कहा कि किसी व्यक्तिगत विवाद या कानूनी लड़ाई में बढ़त हासिल करने के लिए महिला होने का फायदा उठाना और किसी व्यक्ति की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने के लिए गंभीर आरोपों का सहारा लेना बेहद शर्मनाक है. उन्होंने लिखा, “किसी विवाद में जीत हासिल करने या अपना दावा मनवाने के लिए अपने स्त्रीत्व का इस्तेमाल करते हुए किसी की छवि खराब करना पूरी तरह गलत है. ऐसे मामलों का विरोध होना चाहिए और न्याय की मांग की जानी चाहिए.” हिना ने विशेष रूप से उस निर्माता के प्रति सहानुभूति जताई, जिन पर आरोप लगाए गए थे. उन्होंने कहा कि एक सम्मानित निर्माता, जिसके परिवार में पत्नी, बेटी और अन्य महिलाएं हैं, उसे वर्षों तक ऐसे आरोपों की पीड़ा झेलनी पड़ी.

'असली पीड़ित कौन है?'

हिना खान ने सवाल उठाते हुए कहा कि इस पूरे मामले में केवल झूठे आरोप लगाने वाली एक्ट्रेस पर ही चर्चा नहीं होनी चाहिए, बल्कि उस व्यक्ति के बारे में भी बात होनी चाहिए जिसे इन आरोपों के कारण सामाजिक और मानसिक नुकसान झेलना पड़ा. उन्होंने कहा, “अब जब एक्ट्रेस खुद स्वीकार कर चुकी हैं कि आरोप बेबुनियाद थे और उनका इस्तेमाल अपने कॉन्ट्रैक्ट विवाद को सुलझाने के लिए किया गया था, तो हमें उस व्यक्ति के बारे में भी सोचना चाहिए जिसे इतने वर्षों तक इस आरोप का बोझ उठाना पड़ा.”

'फिर भी उसी निर्माता ने दिया दूसरा मौका'

हिना खान ने इस बात पर भी आश्चर्य जताया कि आरोपों के बावजूद निर्माता ने बाद में शिल्पा शिंदे को फिर से उसी शो में वापसी का अवसर दिया. उन्होंने लिखा, “मैं हैरान हूं कि जिस व्यक्ति पर इतने गंभीर आरोप लगाए गए, उसी ने बाद में उसी एक्ट्रेस को अपने शो में दोबारा मौका दिया. यह समझ से परे है.” हिना ने आगे कहा कि अगर भविष्य में एक्ट्रेस फिर से ऐसे आरोप दोहराती हैं तो स्थिति क्या होगी. उन्होंने अपने पोस्ट के अंत में सरकास्टिक अंदाज में लिखा, “The joke is on us” यानी “मजाक तो हमारे साथ हुआ है.”

ये भी पढ़ें: केरल स्टोरी फेम एक्ट्रेस अदा शर्मा बनने वाली हैं मां? सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी जानकारी, फैंस से पूछा बच्चे का नाम

Continue reading on the app

  Sports

5 बैटर जिसने महिला टी20 वर्ल्ड कप में बनाए सबसे ज्यादा रन...एक भी भारतीय लिस्ट में नहीं शामिल

आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय टीम को इस बार टी20 वर्ल्ड कप जीतने का दावेदार माना जा रहा है. टॉप 5 बैटर की लस्ट में न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया की बैटर का बोलबाला है. इसमें किसी भी भारतीय का नाम शामिल नहीं है. Thu, 4 Jun 2026 13:43:21 +0530

  Videos
See all

Viral Video | महिला की स्कूटी से पुलिसकर्मी गिरा | #viralnews | #viralshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-04T09:40:25+00:00

Delhi Weather | दिल्ली में अचानक बदला मौसम, आंधी बारिश का कहर! | #viralnews | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-04T09:39:09+00:00

Uttar Pradesh: Yogi सरकार का बड़ा कदम....1978 के दंगा पीड़ित परिवारों को मिला आवासीय लाभ | Sambhal #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-04T09:41:29+00:00

सुरक्षा परिषद में नहीं पहुंचा जर्मनी, पुतिन ने किया खेल? [Germany loses UN Security Council vote] #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-04T09:39:05+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers