Responsive Scrollable Menu

कॉकरोच जनता पार्टी बोली- CBSE चेयरमैन का ट्रांसफर सिर्फ दिखावा:सरकार से बातचीत को तैयार; दिल्ली में पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस की, 6 जून को प्रदर्शन

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने बुधवार को दिल्ली में पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस की। पार्टी की तरफ से तीन प्रवक्ता पहली बार अपनी मांगों को लेकर जनता के बीच आए। उन्होंने शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को दोहराया और कहा इसके लिए वे सरकार और विपक्ष दोनों से बातचीत को तैयार हैं। CJP प्रवक्ता सौरव दास ने CBSE चेयरमैन राहुल सिंह और सचिव हिमांशु गुप्ता के तबादले को सिर्फ दिखावा बताया। उन्होंने कहा कि शिक्षा व्यवस्था में जवाबदेही तय होनी चाहिए और केवल तबादलों से समस्या का समाधान नहीं होगा। CJP फाउंडर अभिजीत दिपके 6 जून को अमेरिका से दिल्ली पहुंचेंगे। इसके बाद वे जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की अनुमति लेने के लिए संसद मार्ग थाने जाएंगे। पार्टी ने देशभर के युवाओं से इस आंदोलन में शामिल होने की अपील की है। पार्टी ने दावा किया कि जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक भी प्रदर्शन में शामिल हो सकते हैं। CJP नेताओं ने कहा कि यह आंदोलन शिक्षा व्यवस्था और राजनीतिक तंत्र को लेकर युवाओं की बढ़ती नाराजगी को दर्शाता है। प्रेस कॉन्फ्रेंस की 3 तस्वीरें… CJP के तीन प्रवक्ता; एक जर्नलिस्ट, दूसरा फिल्ममेकर, तीसरा IIT पास आउट कैसे बनी कॉकरोच जनता पार्टी कॉकरोच जनता पार्टी एक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म है, जो भारत के चीफ जस्टिस सूर्यकांत की हालिया कॉकरोच टिप्पणी के बाद सामने आया। CJP के इंस्टाग्राम पर 2 करोड़ से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। इस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को अभिजीत दीपके ने बनाया है। अभिजीत अमेरिका में पढ़ रहे, AAP में काम कर चुके 30 साल के अभिजीत दिपके महाराष्ट्र के संभाजी नगर के रहने वाले डिजिटल मीडिया स्ट्रैटेजिस्ट हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभिजीत ने पुणे से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। फिलहाल वो अमेरिका की बोस्टन यूनिवर्सिटी में पब्लिक रिलेशन से मास्टर्स की पढ़ाई कर रहे हैं। अभिजीत 2020 से 2022 तक केजरीवाल की आम आदमी पार्टी के सोशल मीडिया स्ट्रैटेजिस्ट रहे हैं। 2020 के दिल्ली विधानसभा चुनावों में अभिजीत AAP के लिए वायरल मीम बेस्ड ऑनलाइन प्रचार का मटेरियल बनाते थे। एक इंटरव्यू में अभिजीत ने बताया कि उन्होंने निजी जिंदगी और आर्थिक स्थिरता के लिए AAP छोड़कर बोस्टन यूनिवर्सिटी में अप्लाई किया था। एडमिशन मिल गया, तो वे अमेरिका शिफ्ट हो गए।अभिजीत किसान आंदोलन से लेकर महंगाई जैसे राजनीतिक मुद्दों पर X अकाउंट पर केंद्र सरकार और पीएम पर निशाना साधते रहे हैं। -------------------------------- ये खबर भी पढ़ें…. बेरोजगारों को कॉकरोच कहना क्या सही: पूर्व CJI बोले- जज भी इंसान, कोई शब्द निकल जाता है, सोशल मीडिया पर गलत मतलब निकाला जाता है पूर्व सीजेआई बीआर गवई ने गुरुवार को दैनिक भास्कर को इंटरव्यू दिया। इस दौरान उनसे पूछा गया कि सुप्रीम कोर्ट में बेरोजगारों को 'कॉकरोच' और 'पैरासाइट' जैसे शब्द कहे गए, आप इसे कैसे देखते हैं? इस पर उन्होंने कहा- इस बात को बेवजह बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया जा रहा है। जज भी इंसान हैं। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

IMD का दावा- मानसून की एंट्री में 10 घंटे बाकी:केरलम में अगले 7 दिन तक भारी बारिश की संभावना; MP-छत्तीसगढ़ में प्री-मानसून एक्टिव

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने दावा किया है कि मानसूनी हवाएं आज शाम 7 से 8 बजे के बीच केरलम में एंट्री कर सकती हैं। इसके लिए हालात अनुकूल होते जा रहे हैं। केरलम के अलावा तमिलनाडु और कर्नाटक में कुछ जगहों पर अगले 7 दिन भारी बारिश हो सकती है। पहले मानसून के 26 मई को केरलम पहुंचने का अनुमान था, लेकिन इस तय तारीख से 9 दिन लेट हो गया है। आमतौर पर 1 जून के आसपास केरलम पहुंचता है और अगले डेढ़ महीने में पूरे देश को कवर करता है। इधर, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में प्री-मानसून एक्टिव हो गया है। इन राज्यों के कई जिलों में 50 से 70kmph की रफ्तार से आंधी चल सकती है। हालांकि देश के कई राज्यों में अभी भी गर्मी कम नहीं हुई है। यहां तापमान 40°C से ऊपर बना हुआ है। 24 राज्यों में बारिश-आंधी का अलर्ट मौसम विभाग (IMD) ने ओडिशा, राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली और तेलंगाना समेत 24 राज्यों में अगले कुछ दिनों तक बारिश, आंधी और तेज हवाओं की संभावना जताई है। ओडिशा में चार दिन तक गरज-चमक के साथ बारिश का अनुमान है। वहीं राजस्थान, हिमाचल और उत्तराखंड में भारी बारिश, ओले गिरने और तेज हवाओं को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। दिल्ली में भी दो दिन के लिए यलो अलर्ट है। राज्यों से मौसम की तस्वीरें… अगले दो दिन के मौसम का हाल 5 जून: 6 जून: राज्यों से मौसम की खबरें… 1. राजस्थान: 9 जिलों में आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट; डूंगरपुर में ओले गिरे, बीकानेर में सबसे ज्यादा गर्मी नए वेस्टर्न डिस्टर्बेंस और साइक्लोनिक सर्कुलेशन के बनने से राज्य में बुधवार से फिर आंधी-बारिश का दौर शुरू हो गया। इस सिस्टम के असर से उदयपुर में बरसात हुई। डूंगरपुर में ओले गिरे। हालांकि सबसे ज्यादा गर्मी बीकानेर में रही। यहां तापमान 43 डिग्री के ऊपर रहा। गुरुवार को 9 जिलों में आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। पढ़ें पूरी खबर…

Continue reading on the app

  Sports

क्रिकेट में फिक्सिंग हो रही है...आईपीएल खत्म होते ही ललित मोदी ने लगाया आरोप, किया बड़ा खुलासा

इंडियन प्रीमियर लीग के पूर्व कमिश्नर ललित मोदी अपने बयानों की वजह से अक्सर चर्चा में रहते हैं. अब उन्होंने कहा है कि क्रिकेट में आज भी मैच फिक्सिंग हो रहा है. हालांकि उन्होंने आईपीएल में ऐसी किसी चीज को होने से इनकार किया. उनका कहना है कि ये चीजें अब भी चल रही है. Thu, 4 Jun 2026 09:49:49 +0530

  Videos
See all

Malviya Nagar Fire | Malviya Nagar वाले होटल का मालिक Lovekesh Bajaj अरेस्ट | #shorts #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-04T02:07:18+00:00

Iran Attack on Israel: 48 घंटे में ईरान का बड़ा हमला? IRGC ने निकाले गुप्त हथियार! | IsraelLebanonWar #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-04T02:04:45+00:00

Karnataka | D. K. Shivakumar कर्नाटक के नए CM बने | #shorts #viralvideo #viralnews #dkshivakumar #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-04T02:13:14+00:00

Bihar के निजी अस्पताल में लगी आग, 10 मरीजों की मौत | Muzaffarpur | Hindi News | Hospital Fire #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-04T02:13:16+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers