बिहार में भीषण अग्निकांड, मुजफ्फरपुर के हॉस्पिटल में आग लगने से 10 से ज्यादा की मौत
Muzaffarpur News: दिल्ली के बाद बिहार में गुरुवार तड़के भीषण अग्निकांड हुआ है। मुजफ्फपुर में प्रसाद हॉस्पिटल में भीषण आग लग गई। इसमें अभी तक 10 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। वहीं करीब 10 लोगों को सुरक्षित निकाला गया है।
#BreakingNews
— Ravi Pandey???????? (@ravipandey2643) June 4, 2026
दिल्ली अग्निकांड के बाद बिहार में बड़ा हादसा
मुजफ्फरपुर के प्रसाद अस्पताल के ICU में लगी भीषण आग
हादसे में करीब 20 मरीजों की मौत रेस्क्यू ऑपरेशन जारी#Muzaffarpur #Bihar #Prasadhospital #Hospitalfire pic.twitter.com/0zXxWZiQLV
फायर टीम ने बताया कि सुबह 3 बजकर 55 मिनट पर आग लगने की सूचना मिली थी। पुलिस और प्रशासन ने रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया है। फायर विभाग का कहना है कि आग की वजह शार्ट सर्किट है।
Aaj Ka Rashifal 4 June 2026: मेष राशि को प्रॉपर्टी से लाभ तय, वृश्चिक राशि को मिलेगा भाई-बहनों का प्रेम, पढ़ें आज का राशिफल
Aaj Ka Rashifal 4 June 2026: पंचांग के अनुसार, आज ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की चतुर्थी और पंचम तिथि रहेगी. गुरुवार के दिन आज मकर राशि में चंद्रमा का प्रवेश हो रहा है. इस कारण ग्रहों की स्थिति राशियों पर अलग-अलग असर दिखाएगी. ज्योतिषाचार्य डॉक्टर अरविंद त्रिपाठी के अनुसार, आज गणना के अनुसार, राजयोग का निर्माण होगा. यह अत्यंत दुर्लभ स्थिति है. गुरुवार 4 जून के दिन वाशि योग, आनन्दादि योग और सुनफा योग का प्रभाव धन और ऐश्वर्य का कारक बनेगा.
आज सूर्योदय सुबह 5:23 बजे हुआ. सूर्यास्त शाम 7:15 बजे होगा. चंद्रमा धनु राशि में हैं. सुबह 7:42 के बाद मकर राशि में प्रवेश करेंगे. आज का दिशाशूल दक्षिण दिशा में है. दिशाशूल का उपाय दही या गुड़ खाकर निकलें. आज का महामंत्र है- ऊं ग्रां ग्रीं ग्रौं सः गुरुवे नमः. पढ़ें आज का राशिफल.
आज का राशिफल 4 जून 2026 (Today Horoscope 4 June 2026)
1.मेष राशि
मेष राशि के लोगों के लिए आज समय सर्वोत्तम चल रहा है. पारिवारिक स्थिति अच्छी होगी और माता पिता का सुख मिलेगा. रियल एस्टेट, प्रॉपर्टी से धन लाभ होगा और दूर देश की यात्रा होगी. नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है और महत्वपूर्ण कार्य संपन्न होंगे.
- सावधानी- एकाग्र होकर काम करें
- उपाय- लाल चंदन का तिलक करें
- लाल वस्तु का दान करें
- शुभ अंक- 9
- लक रंग- केसरिया
- लक मीटर- 9
2.वृषभ राशि
वृषभ राशि के लोगों को गुरुवार के दिन प्रयासरत कार्यों में सफलता मिलेगी.
लेखन कार्य से धन लाभ होगा. परिश्रम से अत्यधिक लाभ प्राप्त होगा और
आध्यात्मिक विकास का योग बन रहा है. यात्रा, तीर्थाटन से लाभ प्राप्त होगा.
- सावधानी- गुस्से पर नियंत्रण रखें
- उपाय- सफेद वस्त्र का दान करें
- शुभ अंक- 8
- शुभ रंग- हरा
- लक मीटर- 9
3.मिथुन राशि
इस राशि के जातकों के साथ आज शुभ घटनाओं के होने का प्रबल योग बन रहा है.प्रयासरत कार्यों में सफलता मिलेगी. परिवार में नया मेहमान आ सकता है और चतुर्दिक लाभ से मन प्रसन्न रहेगा. समस्याओं का समाधान होगा और नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है. नए व्यापार से लाभ मिलेगा.
- सावधानी- नकारात्मक सोच से बचें
- उपाय- पक्षियों को दाना खिलाएं
- शुभ अंक- 2
- शुभ रंग- ग्रीन
- लक मीटर- 7
4.कर्क राशि
कर्क राशि के लोग आज अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाएं. बड़ी सफलता मिलने का योग बन रहा है. छात्रों के लिए अच्छा समय चल रहा है.
आज षड्यंत्रकारी विफल रहेंगे और भवन खरीदने का योग बन रहा है.
- सावधानी- अपनी ऊर्जा सही दिशा में लगाएं
- उपाय- पांच अन्न दान करें
- शुभ अंक- 8
- शुभ रंग- सफेद
- लक मीटर- 9
5.सिंह राशि
सिंह राशि के लोगों को आज नए व्यापार और व्यवसाय से लाभ कमाने का योग बनेगा. विदेश में नया व्यवसाय कर सकते हैं. साहित्यिक जगत से आय का साधन मिलेगा. कोर्ट के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि मिलेगी और परिजनों का साथ मिलेगा.
- सावधानी- गुस्से पर नियंत्रण रखें
- उपाय- लाल वस्त्र मन्दिर में दान करें
- शुभ अंक- 8
- शुभ रंग- गोल्डन
- लक मीटर- 8
6.कन्या राशि
कन्या राशि के लोगों के आय के साधन में वृद्धि होगी. विद्या से धन लाभ होगा. आपको मान-सम्मान मिलेगा और परिवार में शुभ कार्य होंगे. जमीन खरीदने का उत्तम समय है. संतान सुख मिल सकता है. छात्रों के लिए अच्छा समय है.
- सावधानी- अपनी ऊर्जा सही दिशा में लगाएं
- उपाय- हरे वस्त्र, दाल का दान करें
- शुभ अंक- 6
- शुभ रंग- बैंगनी
- लक मीटर- 9
7.तुला राशि
तुला राशि के लोगों को लाभ के कई अवसर मिलेंगे. सुख में वृद्धि होगी और गृह निर्माण का योग बन रहा है. माली हालत में सुधार होगा. मान सम्मान में वृद्धि होगी और रोजगार से लाभ का योग. आयात निर्यात का योग बन रहा है और परिवार में शुभ कार्य होने का योग है.
- सावधानी- सकारात्मक सोच रखें
- उपाय- चींटियों को आटा खिलाएं
- शुभ अंक- 7
- शुभ रंग- नीला
- लक मीटर- 9
8.वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों को आज चारों तरफ से धन लाभ होगा. परिवार में शुभ कार्य होने से मन प्रसन्न रहेगा. भाई बहन का सुख प्राप्त होगा और आय से अधिक व्यय का योग बन रहा है. दूर देश की यात्रा होगी और गृह निर्माण का योग है. रुका हुआ धन प्राप्त होगा. संतान से मन प्रसन्न रहेगा.
- सावधानी- भावनाओं पर नियंत्रण रखें
- उपाय- असहाय को भोजन और वस्त्र दें
- शुभ अंक- 1
- शुभ रंग- केसरिया
- लक मीटर- 7
9.धनु राशि
धनु राशि वाले लोगों के लिए कई साधनों से धन लाभ होगा. चोट चपेट से बचे रहें और विवाद नहीं मध्यम मार्ग अपनाएं. रुका हुआ धन मिलेगा. स्वास्थ्य को लेकर सावधानी बरतें और अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाएं.
- सावधानी- स्वास्थ्य को लेकर सावधानी बरतें
- उपाय- पौधारोपण करना अच्छा होगा
- शुभ अंक- 5
- शुभ रंग- नारंगी
- लक मीटर- 9
10.मकर राशि
मकर राशि के लोगों को आलस्य का परित्याग करना चाहिए. आज विवादों से बचें, मध्यम मार्ग अपनाएं. भूमि भवन खरीद सकते हैं. संतान लाभ हो सकता है.यात्रा और तीर्थाटन से लाभ होगा. रुका हुआ धन मिलेगा और महत्वपूर्ण कार्य संपन्न होंगे.
- सावधानी- अधिक खर्च से बचें
- उपाय- अनाज दान करें
- शुभ अंक- 4
- शुभ रंग- नीला
- लक मीटर-9
11.कुंभ राशि
कुंभ राशि के लोगों को आज परिवार में शुभ कार्य का योग बन रहा है. नए व्यापार के अवसर मिलेंगे. विद्यार्थियों, खिलाड़ियों के लिए सर्वोत्तम समय है. आज जमीन, मकान का सुख मिलेगा.
- सावधानी- जल्दबाजी में निर्णय न लें
- हेल्थ पर विशेष ध्यान रखें
- उपाय- असहाय की मदद करें
- शुभ अंक- 8
- शुभ रंग- ब्राउन
- लक मीटर- 8
12.मीन राशि
मीन राशि के लोगों को आज यात्रा से धन लाभ होगा. भाग्य में वृद्धि का योग बन रहा है. संतान सुख का योग बन रहा है.नौकरी में प्रमोशन होगा और भाग्य का साथ मिलेगा. विद्या, वाणी से धन लाभ होने का योग है.
- सावधानी- आलस्य में समय नष्ट न करें
- उपाय- मंदिर में फल दान करें
- शुभ अंक- 9
- शुभ रंग- पीला
- लक मीटर- 8
ये भी पढ़ें- Priti Yog 2026: 8 जून को बनेगा शुभ प्रीति योग, इन 4 राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम, आएगी गुड न्यूज
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation















.jpg)




